Home लेटेस्ट न्यूज Agra News: गांवों को चमकाने वालों को दिल्ली में मिला ये सम्मान To those who brighten the villages Got this honor in Delhi
लेटेस्ट न्यूज

Agra News: गांवों को चमकाने वालों को दिल्ली में मिला ये सम्मान To those who brighten the villages Got this honor in Delhi

Agra News: केंद्र सरकार ने विकास और सामाजिक कार्यों में अलग पहचान बनाने वाले ग्राम प्रधानों को गणत्रंत दिवस समारोह में विशेष अतिथि के लिए आमंत्रित किया था। इस सूची में आगरा जनपद की दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम शामिल रहे। इन ग्राम प्रधानों को  विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली में  बुलाया गया था।

आगरा/दिल्ली

Agra News: ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य और सुविधाएं जुटाने वाले ग्राम प्रधान गणतंत्र दिवस (Republic Day) की राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के दो ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को दिल्ली से बुलावा आया था। जो दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day) की परेड में शामिल हुए। केंद्र की मोदी से सरकार ने ग्राम प्रधान को विशेष अतिथि के लिए आमंत्रित किया था। जनपद में दो ग्राम पंचायत को यह सम्मान मिलने से अन्य ग्राम प्रधानों ने भी अपनी ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करना शुरू कर दिया है। आइए, आगरा से दिल्ली की राष्ट्रीय परेड (Republic Day) में शामिल हुए ग्राम प्रधान और उनके ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों को जानते हैं।

बता दें कि देश ने अपना 76 वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया था। गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day celebrations) में आगरा जनपद की ग्राम पंचायत बाईंपुर के ग्राम प्रधान मनीष यादव और अकोला ब्लॉक के ग्राम प्रधान अभिषेक चाहर बुलाया आया था। दोनों ही ग्राम पंचायत प्रधान आगरा से दिल्ली पहुंचे थे। दोनों प्रधान गणतंत्र दिवस समारोह की राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए।

भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day of India)

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि रहे। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की।

यहां हाईटेक पंचायत भवन (High-tech Panchayat Bhawan)

जनपद की ग्राम प्रचायत में पंचायत भवन बनाए गए हैं, लेकिन बाईंपुर ग्राम पंचायत सबसे खास है। जो जनपद की ग्राम पंचायत से अलग है। बांईपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में प्रवेश करते ही ऐसा लगता है। जैसे किसी कॉर्पोरेट कंपनी के आफिस में आ गए हों। साफ-सफाई के साथ-साथ शानदार कुर्सी-मेज, एक तरफ सोफे और दूसरी तरफ कंप्यूटर लगे हैं। पंचायत भवन का दिखने में बेहद आफिस खास और सुंदर के साथ ही हाईटेक है। इसे ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। यानी ग्रामीणों की सुविधा के लिए अधिकांश मूलभूत सरकारी काम यहीं हो जाते हैं। किसानों को ब्लॉक, तहसील या जिला स्तरीय कार्यालयों पर जाने की जरूरत नहीं होती। यह सचिवालय वाईफाई से लैस है। कर्मचारियों के कमरे के साथ ही यहां एक मीटिंग हॉल है। जो बेहद खूबसूरत बनाया गया है। आकर्षक फर्नीचर के साथ ही दीवारों पर पेंटिंग की गई हैं। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। पंचायत भवन में आकर लगता ही नहीं कि आप ग्राम पंचायत के किसी कार्यालय में हो।

ग्राम पंचायत बाईंपुर में किया काम  (Work done in Bainpur Gram Panchayat)

आगरा शहर से सटी बाईंपुर ग्राम पंचायत के प्रधान मनीष यादव हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के तौर पर बुलावा मिला था। जो अपने परिवार के साथ ही गौरवमयी क्षण के साक्षी बने। ग्राम प्रधान ने बताया कि मैंने जो ग्राम पंचायत और गांव के विकास कार्यों किए। चार साल में जो कार्यकाल कार्य किए हैं। जो जिले की दूसरी ग्राम पंचायतों से अलग रहे हैं। इससे ही मेरी ग्राम पंचायत की अलग बनी है। गांव की पहचान बढ़ी और उन्हें यह सम्मान मिला है।

राशन की दुकान गांव में बनी (Ration shop built in the village)

जनपद आगरा में ऐसी राशन की दुकान नहीं है, जो बाईंपुर ग्राम पंचायत जैसी हो। काफी बड़े एरिया में इसे विकसित किया गया है। जहां पर आकर्षक पेंटिंग के साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने की अच्छी सुविधा है। पीने के लिए पानी की भी सुविधा है। राशन की दुकान पास में ही बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि हैं। राशन लेने आने वाले लोगों को अगर इंतजार भी करना पड़े तो उन्हें खले नहीं।

गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (Ration shop built in the village)

गांव की जब हम बात करते हैं तो दिमाग में एक ऐसी तस्वीर सामने आती है। जिसमें जगह-जगह कूड़े का ढेर होंगे। हर ओर गंदगी दिखाई देती है। बाईंपुर ग्राम पंचायत में ऐसा नहीं है। यहां साफ-सफाई तो है ही, कूड़ा प्रबंधन की भी व्यवस्था है। इसके लिए गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित किया हुआ है। शायद ही किसी ग्राम पंचायत में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र हो। यहां कूड़ा निस्तारण की उपयुक्त व्यवस्था है। गांव में नियमित सफाई होती है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी कूड़े को एकत्रित करके ठोस अपशिष्ट केंद्र तक लाते हैं। यहां ठोस अपशिष्ट का निस्तारण किया जाता है।

गणतंत्र दिवस की परेड में मुझे बुलाया (I was invited to the Republic Day parade)

ग्राम पंचायत बाईंपुर का प्रधान मैं वर्ष 2021 में बना था। ये मेरा पहला मौका है। मैने विभिन्न सरकारी विभागों से तालमेल बैठाकर गांव में जितने विकास कार्य हो सकते हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए खूब मेहनत की। मेरा यह प्रयास अभी जारी है। मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं जो मुझे दिल्ली परेड में विशेष अतिथि का आमंत्रण मिला। मेरे काम को नई पहचान और सम्मान मिला है।

ये कार्य भी कराए (Get these works done too)

बाईंपुर ग्राम पंचायत में अधिकांश गलियां पक्की हैं। गलियां आरसीसी की बनी हुई हैं।जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था है।पानी का ठहराव नहीं होता। पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह सरकारी हैंडपंप लगे हुए हैं। गांव में दो गोशालाएं बनाई गईं हैं। गांव में नंदियों के लिए अलग से गोशाला है।

परेड का आमंत्रण इन्हें भी मिला  (These people also got invitation for the parade)

ग्राम पंचायत बाईंपुर के प्रधान मनीष कुमार के साथ ही अकोला ब्लॉक के प्रधान अभिषेक चाहर को भी दिल्ली परेड के लिए विशेष अतिथि का आमंत्रण मिला। उन्होंने भी अपने गांव में विकास कार्यों कराकर अलग पहचान बनाई है।







Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

UP: आगरा में पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव! Major change in water supply system in Agra

UP: आगरा महानगर की पेयजल व्यवस्था को और सुरक्षित एवं बेहतर करने...

लेटेस्ट न्यूज

Agra News: आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट Huge discount on water and sewer bills from today

Agra News: नए साल में आगरा शहर की जनता को नगर निगम...

लेटेस्ट न्यूज

UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज...