Home उत्तर प्रदेश Agra News: पानी के कनेक्शनों पर होगी कार्रवाई, तैयारी Action will be taken on water connections, preparations
उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी के कनेक्शनों पर होगी कार्रवाई, तैयारी Action will be taken on water connections, preparations

Agra News: नलों में गंदे पानी को रोकने के लिए पार्षदों ने सुझाव दिए हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने पार्षदों के साथ बैठक की। महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर काम चल रहा है।

Agra News: आप के घरों में जलकल विभाग के नलों से गंदा पानी न आये, उसके लिए महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर काम चल रहा है। अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा, जिसको लेकर कवायद हो रही है। शुक्रवार को लोहामंडी जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों के साथ महाप्रबंधक एके राजपूत ने बैठक की। पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव दिये, जिससे गंदे पानी की समस्या उत्पन्न न हो।

नगर निगम के जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि महानगर में विभाग की पेयजल की आपूर्ति गुणवत्तापरक और सुरक्षित रहे, उसके लिए कई काम चल रहे हैं। कई क्षेत्रों से कभी-कभी नलों में गंदा पानी आने की समस्या उत्पन्न होने लगती है। जबकि पूरी निगरानी में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बाद में पता चलता है कि कहीं कनेक्शन वाली पाइप लाइन में लीकेज के कारण गंदे पानी की समस्या होती है। शिकायत मिलते ही उसका समाधान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की पेयजल नेटवर्क को लेकर चर्चा की। पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव भी दिये। इससे पेयजल व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। पार्षदों ने कहा कि पुरानी जर्जर हो चुकी पाइप लाइनों को बदलने का काम किया जाए। साथ अवैध कनेक्शनों को लेकर एक अभियान भी चले।

महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास काम होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से पार्षद हेमंत प्रजापति, कप्तान सिंह, पूजा वाल्मीकि, प्रवीणा राजावत, प्रीति भारती, राधारानी, निधि सिंह, मिथलेश, मोहम्मद आसिफ खान, रेखा भास्कर, बंटी माहौर, पूजा गुडडू मिलन, इंद्रपाल सिंह, बद्री प्रसाद, रवि कुमार, गजेंद्र सिंह, रेनू गुप्ता, मीनाक्षी, वीरेंद्र, श्रीराम, अमित, मंजू प्रजापति आदि पार्षद मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

आगरा विश्वविद्यालय में Communication Skills पर व्याख्यान, प्रो. एनपीएस चंदेल ने छात्रों को दिए प्रभावी संवाद के गुर

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर...

उत्तर प्रदेश

भू-माफिया पर नगर निगम की नजर, कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई

आगरा। नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...