Home उत्तर प्रदेश इस शहर में ‘बिना चुनाव लड़े बन रहे पार्षद’ In this city, councillors are being elected without contesting elections
उत्तर प्रदेश

इस शहर में ‘बिना चुनाव लड़े बन रहे पार्षद’ In this city, councillors are being elected without contesting elections

Agar News : आगरा नगर निगम के सदन में शनिवार को पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सदन में कहा कि 'कुछ लोग बिना चुनाव लड़े ही पार्षद बन रहे हैं।' नगर निगम से खूब काम करवा रहे हैं। महापौर ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है। अधिकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Agra News : वैसे तो आगरा नगर निगम में शनिवार को पुनरीक्षित बजट को लेकर सदन आहूत किया गया था, लेकिन कुछ लकीर से हटकर भी चर्चा हुई। भाजपा के ही कुछ पार्षदों ने सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि आईजीआरएस का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। ‘कुछ लोग तो बिना चुनाव लड़े ही पार्षद बन गए हैं।’ ऐसे लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतें करके खूब काम करवा रहे हैं। जनता के बीच अपनी कार्यशैली का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पार्षदों को दिक्कत होती है,जबकि पार्षद लगातार जनता की समस्याओं के समाधान करवा रहे हैं।

शनिवार को आगरा नगर निगम में पुनरीक्षित बजट को लेकर सदन की कार्यवाही हुई। विभिन्न मदों में आमदनी बढ़ाने और खर्चा कम करने को लेकर पार्षदों ने चर्चा की। कुछ अधिकारियों पर आरोप भी लगाए गए। बता दें कि सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा पार्षद प्रकाश केशवानी ने कहा कि आईजीआरएस का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। कुछ लोग इसको अपने निजी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वे बिना चुनाव लड़े ही पार्षद बन बैठे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर बार-बार शिकायतें करके नगर निगम से काम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि बहुत जरूरी है। संतुष्टि तक शिकायत का निस्तारण नहीं माना जाता है। इसलिए अधिकारियों पर निस्तारण का दबाव रहता है। पार्षद प्रकाश केशवानी के बाद तो कई और पार्षदों ने भी इसी को दोहराया। पार्षदों का कहना था कि तमाम लोग ऐसे हैं जो अपनी निजी समस्याओं को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत नहीं करते हैं, बल्कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का लेकर शिकायतें करते हैं। जिन समस्याओं का समाधान पार्षद करवा रहे हैं, ऐसी ही समस्याओं का समाधान ऐसे लोग आईजीआरएस पर करवाने में लगे हैं। जनता के बीच खुद काम करवाने की चर्चा करते हैं। पार्षदों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करवाते हैं। इससे पार्षदों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि बहुत जरूरी है। संतुष्टि तक शिकायत का निस्तारण नहीं माना जाता है।

महापौर बोलीं, मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत

सदन में पार्षदों द्वारा आईजीआरएस के दुरुपयोग को लेकर चर्चा करने पर महापौर हेमलता दिवाकर ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस सिस्टम को लागू किया गया है। जिलाधिकारी स्वयं इसकी जिलेस्तर पर समीक्षा करते हैं। उनके माध्यम से संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण का काम मिलता है। महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें ऐसे लोगों के बारे में बताया जाएगा जो शिकायतें करने के आदी हो गए हैं। सरकार के कार्यों पर अंगुली उठाकर शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में लगातार जानकारी मिल रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने भी आईजीआरएस के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी।

शिकायत करने वाले से होगी ये पूछताछ

आगरा नगर निगम में सदन की पुनरीक्षित बजट के दौरान सदन में आईजीआरएस को लेकर चर्चा हुई, जिसमें पार्षदों ने कहा कि जिन लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर नगर निगम से जुड़ी शिकायतें की जाएं उनसे उनका आधार कार्ड, हाउस टैक्स की रसीद, पानी व सीवर टैक्स की रसीद मांगी जाएं। इसको लेकर महापौर ने भी सहमति सजाई। रसीद से देखा जाएगा कि शिकायत करने वाले ने क्या हाउस टैक्स, पानी एवं सीवर का टैक्स जमा किया है या नहीं। टैक्स जमा करने वाले लोगों की शिकायतों को इस तरीके से लिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...