Home देश-विदेश West Bengal: टीएमसी सांसद पर हमला, चोर-चोर के लगे नारे TMC MP attacked, ‘thief, thief’ slogans raised
देश-विदेश

West Bengal: टीएमसी सांसद पर हमला, चोर-चोर के लगे नारे TMC MP attacked, ‘thief, thief’ slogans raised

West Bengal: टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण बनर्जी रविवार को हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान कथित तौर पर उन पर हमला किया गया। जिससे उनके सिर में चोट आने का दावा किया गया है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ भी चोर-चोर के नारे लगाए गए। हमले के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। 
हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चंडीतला थाना प्रभारी से मुलाकात करने और ज्ञापन सौंपने जाते समय उन पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह घटना उनकी हत्या की कोशिश थी।

सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि चंडीतला थाने के प्रभारी अधिकारी से मिलने और ज्ञापन देने के लिए मैं कार से जा रहा था। चंडीतला बाजार में भारी ट्रैफिक जाम होने के कारण मैं अपने पीएसओ के साथ चंडीतला क्रॉसिंग पर पैदल चल रहा था, जो चंडीतला थाने से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान भगवा कपड़े पहने 10-15 भाजपा समर्थकों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी और तनावपूर्ण माहौल बना दिया। वे मुझे गालियां दे रहे थे, लेकिन मैं आगे बढ़ता रहा। तभी किसी ने मेरे सिर पर पत्थर फेंका। उन्होंने कहा मैं सड़क पर गिर पड़ा। उस समय सीआरपीएफ के एक जवान ने मुझे बचाया, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

अभिषेक बनर्जी पर भी भीड़ ने किया था हमला
इससे पहले टीएमसी महासचिव और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश-विदेश

UP News : अधिकारियों के दबाव का विरोध शुरू, प्रदर्शन Protests begin against pressure from officials

UP News : ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश एवं ग्राम विकास...

देश-विदेश

UP News : सीएम का फरमान, दिवाली से पहले अधिकारी करें ये काम CM’s order, officers should do this work before Diwali

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली का त्योहार...

देश-विदेश

Swachh Vayu Sarvekshan 2025 : जमीन के बाद हवा में भी इंदौर की बादशाहत! After the land, Indore’s rule is in the air too!

दिल्ली। देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों में...

देश-विदेश

Vice Presidential Election 2025 : मतदान शुरू, श्रीराम मंदिर पहुंचे सीपी राधाकृष्णन Voting begins, CP Radhakrishnan reaches Shri Ram temple

दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया...