Home खेतीबाड़ी Agra News : आगरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का बहिष्कार Boycott of digital crop survey in Agra
खेतीबाड़ी

Agra News : आगरा में डिजिटल क्रॉप सर्वे का बहिष्कार Boycott of digital crop survey in Agra

Agra News : अधीनस्थ कृषि सेवा संघ इकाई आगरा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।

आगरा। यूपी में 16 अगस्त से शुरू होने जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे के बहिष्कार को लेकर गुरुवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आगरा इकाई ने पंचकुइया स्थित कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त रखने एवं बहिष्कार को लेकर ज्ञापन संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल एवं उप कृषि निदेशक को सौंपा।

कर्मचारियों ने कहना था कि खसरा पड़ताल जब डिजिटल नहीं थी तब यह कार्य राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा किया जाता था, लेकिन पिछले 2 साल से खसरा पड़ताल कार्य डिजिटल हो गया, जिसे डिजिटल क्रॉप सर्वे कहा गया। कर्मचारियों ने कहा कि इस डिजिटल क्रॉप सर्वे को राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा किया गया। जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों एवं पंचायत राज के पंचायत सहायकों को भी लगाया गया। अभी पिछले माह 30 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव ने आदेश में कहा है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से लेखपालों को मुक्त रखते हुए प्राइवेट सर्वेयरों से सर्वे कराया जाए, लेकिन इसके बाद भी कृषि विभाग के कर्मचारियों से यह कार्य कराया जा रहा है।

जिसके विरोध में 5 अगस्त को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश यादव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के बहिष्कार का निर्णय लिया था। इसी को लेकर आगरा जिले के सभी कृषि कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खेतीबाड़ी

Breaking News : किसानों को डर,चूके तो पछिताएंगे! Farmers are afraid, if they miss, they will regret it

Potato Farming : देश के आलू उत्पादन में यूपी की अहम भूमिका...

खेतीबाड़ी

Potato Seed News : आगरा में टूटा रिकॉर्ड, किसानों की भीड़ Record broken in Agra, crowd of farmers

Potato Seed News : यूपी के आलू उत्पादन में आगरा की बड़ी...

खेतीबाड़ी

Mustard Farming : सरसों की पैदावार के लिए वैज्ञानिकों की ये बात मानें Follow these advices of scientists for mustard production

Mustard Farming : तिलहन में सरसों मुख्य फसल है, जिसकी बुवाई (बिजाई)...

खेतीबाड़ी

Fertilizer News : मिट्टी-रुपए बचाने हैं तो इस खाद को लाएं If you want to save money and soil, then get this fertilizer

Fertilizer News : खेतों में फसलों का चक्र न अपनाने और ज्यादा...