Home लेटेस्ट न्यूज Agra News : बसपा पार्षदों की नगर आयुक्त से मांग BSP councilors’ demand from the city commissioner
लेटेस्ट न्यूज

Agra News : बसपा पार्षदों की नगर आयुक्त से मांग BSP councilors’ demand from the city commissioner

Agra News : आगरा में बसपा पार्षद ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात की, उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बकरा ईद पर मुस्लिम बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

आगरा.

Agra News : बकरा ईद को लेकर बसपा पार्षद दल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

बसपा पार्षद दल नेता यशपाल सिंह के नेतृत्व में बसपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बकरा ईद को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग के साथ-साथ एंटी लारवा का स्प्रे भी कराया जाए। गलियों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि मुस्लिम बस्तियों में पानी की सप्लाई भी सुचारू रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद रेखा भास्कर, रजनी, चौधरी कप्तान सिंह, बेबी, राधेलाल, मोहम्मद आसिफ, निधि सिंह पटेल, मीना देवी, सुरेश कुशवाहा, पुष्पा कुमारी मौर्या, सोनू, इमराना अब्बास, माता प्रसाद, अरविंद मथुरिया, पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

UP: आगरा में पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव! Major change in water supply system in Agra

UP: आगरा महानगर की पेयजल व्यवस्था को और सुरक्षित एवं बेहतर करने...

लेटेस्ट न्यूज

Agra News: आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट Huge discount on water and sewer bills from today

Agra News: नए साल में आगरा शहर की जनता को नगर निगम...

लेटेस्ट न्यूज

UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज...