Home खेतीबाड़ी Agra News : सरकार की सख्ती, बिना ये प्रक्रिया करें किसानों को नहीं मिलेगा बीज Government is strict, farmers will not get seeds without completing this process
खेतीबाड़ी

Agra News : सरकार की सख्ती, बिना ये प्रक्रिया करें किसानों को नहीं मिलेगा बीज Government is strict, farmers will not get seeds without completing this process

Agra News : किसानों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, उसके बाद ऑनलाइन आवेदक करना पड़ेगा। नियम पूरा करने वाले किसानों को तोरिया/लाही/लाहा का निःशुल्क बीज मिल पाएगा। कृषि विभाग की सख्ती से बीज में फर्जीवाड़ा होने की संभावना पर ब्रेक भी लग सकेगा।

आगरा। यूपी की योगी सरकार तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बीज के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण कर रही है। नियमों के विरुद्ध अपात्रों को योजना का लाभ न मिले और फर्जीवाड़ा की संभावना पर ब्रेक लगे। इसलिए कृषि विभाग ने निशुल्क मिलने वाली बीज की मिनीकिट को लेकर नियमों में सख्ती बढ़ा दी है। अब किसानों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। नियम पूरा करने पर ही किसानों को तोरिया/लाही/लाहा का निशुल्क बीज मिल सकेगा।

कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनी किट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत तोरिया फसल का दो किलोग्राम बीज की मिनीकिट निःशुल्क मिलेगी। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया की एक अगस्त से शुरू हुई है जो 15 अगस्त 2025 तक चलेगी। आगरा के जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में बीजों के मिनी किट वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। तोरिया/लाही की फसल कम समय की होती है। इस फसल से किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है। आगरा जनपद में तिलहन की फसलों का रकबा बढ़ रहा है। किसानों से अपील है कि जल्दी से ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही पात्र पाए जाने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।

तोरिया/लाही की फसल के बाद किसानों को दूसरी फसल का उत्पादन भी मिल जाता है। 1 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को तोरिया बीज के निशुल्क मिनीकिट वितरण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in
पर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है।

विनोद कुमार

जिला कृषि अधिकारी, आगरा


Agra News : किसान इस पोर्टल पर करें आवेदन
Farmers should apply on this portal

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि  एक किसान को केवल एक मिनीकिट मिलेगा। चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज मिनी किट वितरित कराया जाएगा। इसलिए इच्छुक किसान निःशुल्क बीज की मिनी किट पाने के लिए विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।

Agra News : किसान तोरिया के बीज का उपचार ऐसे करें This is how farmers should treat rapeseed seeds

प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि तोरिया/लाही के बीज उपचार के लिए 2.5 ग्राम थीरम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करके ही बोएं। यदि थीरम उपलब्ध न हो तो मैंकोजेब 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित किया जा सकता है। मैटालेक्सिल 1.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीजोपचार करने पर सफेद गेरूई और तुलासिता रोग की रोकथाम हो जाती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

खेतीबाड़ी

Breaking News : किसानों को डर,चूके तो पछिताएंगे! Farmers are afraid, if they miss, they will regret it

Potato Farming : देश के आलू उत्पादन में यूपी की अहम भूमिका...

खेतीबाड़ी

Potato Seed News : आगरा में टूटा रिकॉर्ड, किसानों की भीड़ Record broken in Agra, crowd of farmers

Potato Seed News : यूपी के आलू उत्पादन में आगरा की बड़ी...

खेतीबाड़ी

Mustard Farming : सरसों की पैदावार के लिए वैज्ञानिकों की ये बात मानें Follow these advices of scientists for mustard production

Mustard Farming : तिलहन में सरसों मुख्य फसल है, जिसकी बुवाई (बिजाई)...

खेतीबाड़ी

Fertilizer News : मिट्टी-रुपए बचाने हैं तो इस खाद को लाएं If you want to save money and soil, then get this fertilizer

Fertilizer News : खेतों में फसलों का चक्र न अपनाने और ज्यादा...