Agra News : आगरा को स्वच्छ और सुंदर बना बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। शेर के सभी शौचायलयों को स्मार्ट टॉयलेट में तब्दील किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
आगरा/लखनऊ.
Agra News : देश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 शुरू हो गया है। ताजमहल के शहर आगरा में भी सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। नंबर वन आने के लिए आगरा नगर निगम ने पूरी ताकत लगा दी है। ताज नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। शहर में बने शौचालय को स्मार्ट टॉयलेट के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाई जा रहे हैं।
मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम काफी दिनों से तैयारी में जुटा हुआ है। स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की टीम भरकस प्रयास कर रही हैं। गलियों सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, तो वहीं शौचालय की स्थिति में भी और सुधार के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। शहर में जगह-जगह बने वर्टिकल गार्डन में लगे पौधों की देखभाल पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वर्टिकल गार्डन के सुख पौधों को बदलने का कार्य शुरू हो गया। यमुना किनारे चल रही यमुना महाआरती में भी स्वच्छता का संदेश श्रद्धालुओं को दिया जा रहा है। बता दें कि नगर आयुक्त स्वयं निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। मौके पर ही अधिकारियों को अवस्थाएं दूर करने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा-निर्देश देते हैं।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि आगरा के सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय न केवल स्वच्छ व सुलभ हों, बल्कि वे नागरिकों के लिए स्मार्ट और सुरक्षित भी हों। यह कदम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आगरा की रैंकिंग को सुधारने के साथ-साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।

Agra News : 81 टॉयलेट होंगे स्मार्ट टॉयलेट (81 toilets will be smart toilets)
शहर में नगर निगम के पास कुल 81 शौचालय हैं, जिनमें से 25 सामुदायिक शौचालय और 56 सार्वजनिक शौचालय हैं। इन सभी शौचालयों को स्मार्ट टॉयलेट में बदलने का कार्य चल रहा है। यह प्रयास नागरिकों को आधुनिक और स्वच्छ शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार के आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए इन शौचालयों को उन्नत किया जा रहा है।
Agra News : स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान (Special attention to cleanliness and safety)
आगरा शहर में बने इन शौचालयों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनमें नियमित सफाई, स्वचालित फ्लश सिस्टम, सेंसर आधारित पानी की सुविधा, अच्छी वेंटिलेशन, सीसीटीवी कैमरे, पैड वेडिंग मशीन, इंसिसनेटर, हैंड ड्रायर, महिलाओं के लिए और दिव्यांगजनों के लिए अलग सुविधाएं, और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Agra News : जनता की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास (Efforts to increase public participation)
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है शहर के नागरिक इन शौचालयों का उपयोग करें और उन्हें स्वच्छ रखें। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को स्मार्ट शौचालयों के महत्व और उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा सके।

Agra News : आगरा के नागरिकों के लिए फायदे (Benefits for the citizens of Agra)
नगर निगम की इस पहल के बाद आगरा के नागरिकों को न केवल आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता में भी योगदान देगी। इससे शौचालयों का उपयोग बढ़ेगा, खुले में शौच की प्रवृत्ति में कमी आएगी। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता का स्तर ऊंचा होगा।
Agra News : आगरा को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम (Steps towards making Agra smart)
आगरा नगर निगम की यह पहल शहर को स्वच्छ, आधुनिक और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह परियोजना आगरा को स्मार्ट सिटी के दृष्टिकोण के करीब लाने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का काम करेगी।

Agra News : यमुना महाआरती में स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प (Pledge of cleanliness and conservation in Yamuna Maha Aarti)
नगर निगम द्वारा यमुना आरती स्थल पर आयोजित किए जा रहे महाआरती आयोजन में शनिवार को प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने यम की बहन कालिंदी का दुग्धाभिषेक कर आगंतुकों को यमुना मैया की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने हवन पूजन में भी भाग लिया। इस अवसर पर नित्य ज्योति कथक केंद्र के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
नगर निगम द्वारा इस आयोजन को जीरो वेस्ट कार्यक्रम के रूप में विकसित किया गया है, जिसके तहत पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं, जिनमें होम कम्पोस्टिंग, कचरा प्रथक्करण और पॉलीथीन प्रतिबंध प्रमुख हैं। इसके अलावा, नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नागरिक सहभागिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर कैनोपी लगाकर फीडबैक लिया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ेदान का नियमित उपयोग करें। नगर निगम का यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दे रहा है, बल्कि स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
Agra News : वर्टिकल गार्डन के बदले जा रहे सूखे पौधे (Dry plants being replaced in vertical garden)
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों के मध्य शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित वर्टिकल गार्डन के सूखे पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाये जाने के निर्देश नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिये हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार की टीम कभी भी ताजनगरी आ सकती है। इसी के मद्देनजर नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। सर्वेक्षण के सभी मानकों पर बारिकी से नजर रखी जा रही है। ऐन वक्त पर कोई कमी न रह जाए इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। इसी कड़ी में शहर में विकसित की गई ग्रीन बेल्ट और वर्टिकल गार्डनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये है। जिन स्थानों पर पानी के अभाव या मियाद पूरी होने के कारण पौधे सूख गये हैं उनको बदलने के लिए प्रभारी उद्यान को निर्देशित किया गया हैं। ईदगाह से लेकर ताजगंज जोनल कार्यालय तक के अलावा नगर निगम ने खंदारी चौराहा,वाटरवर्क्स और संजय प्लेस समेत कई अन्य स्थानों पर नगर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्टिकल गार्डन विकसित किये हैं। इनमें से कई स्थानों पर खारे पानी की वजह से पौधों को पानी देने के लिए लगाये गये पाइप बंद हो गये हैं जिससे पौधे सूख रहे हैं। सभी सूखे पौधों के स्थान स्थान पर नगरायुक्त ने नये पौधे लगाने के निर्देश देने के साथ बंद लाइनों को बदलने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सह प्रभारी उद्यान विपिन यादव ने बताया कि स्वच्छ मौहल्लों के सभी रुटों पर स्थित हरियाली और वर्टिकल गार्डन को हराभरा रखने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। पौधों की सिंचाई पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है। सूखे पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाये जा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने पौधों की सिंचाई के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर रखी है इसके बावजूद अब वर्टिकल गार्डन पर वाटर स्प्रिंकलर लगाये जाने पर विचार किया जा रहा है। पहले इसे कुछ स्थानों पर लगाया जाएगा अगर प्रयोग सफल रहा तो अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वाटर स्प्रिंकलर को मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड में चलाया जा सकता है।
- CM News
- Cm news Uttar Pradesh
- cm yogi adityanath
- cmnewsup
- ias ankit khandelwal
- mahakumbh news
- mahakumbh2025
- mayor hemlata diwakar
- Public toilet in Agra city
- Smart toilet in Agra city
- Swachh sarvekshan 2024
- Taj Nagari mein smart toilet Lage CCTV camere
- आगरा की खबर
- आगरा की खबरें
- आगरा नगर निगम
- आगरा मेयर हेमलता दिवाकर
- आज का मैच
- उत्तर प्रदेश की खबरें
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- ताज नगरी में स्मार्ट टॉयलेट
- मेयर हेमलता दिवाकर
- यूपी की खबरें
- यूपी की न्यूज़
- लगे सीसीटीवी कैमरे
- सीएम योगी आदित्यनाथ
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024
- स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग
Leave a comment