Home लेटेस्ट न्यूज Agra News : दोषी नहीं बचेगा, नगर आयुक्त करवा रहे जांच, कड़ी कार्रवाई तय ! The guilty will not be spared, the Municipal Commissioner is getting the investigation done, strict action will be taken
लेटेस्ट न्यूज

Agra News : दोषी नहीं बचेगा, नगर आयुक्त करवा रहे जांच, कड़ी कार्रवाई तय ! The guilty will not be spared, the Municipal Commissioner is getting the investigation done, strict action will be taken

Agra News : जलकल विभाग में सचिव प्रबंधक पर एक महिला कर्मचारी के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगा है। नगर आयुक्त ने इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच शुरू करा दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

आगरा.

Agra News : आगरा नगर निगम के जलकल विभाग के सचिव प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगे हैं। जहां एक तरफ एक कर्मचारी यूनियन ने सचिव प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं दूसरी ओर कई कर्मचारी यूनियन सचिव प्रबंधक के समर्थन में उतर आईं हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों की भी गंभीर जांच करने की मांग की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच शुरू करवा दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

बता दें कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन ने जलकल विभाग के सचिव प्रबंधन अनिरुद्ध भारती पर संगठन की एक महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि सचिव प्रबंधक ने उक्त महिला पदाधिकारी से तेज आवाज में बात करते हुए व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए कहा। जब यह मामला नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के पास पहुंचा तो उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए उक्त प्रकरण की जांच के आदेश दिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्य टीम का गठन किया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को अध्यक्ष, उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह को सदस्य और जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत को संयोजक/सदस्य बनाया गया है। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। नगर आयुक्त की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में पाए जाने वाले दोषी का बचना नामुमकिन है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। सूत्रों की मानें तो नगर आयुक्त की गंभीरता और दोषी पर कार्रवाई करने का कदम जलकल विभाग में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने में बड़ा साबित हो सकता है।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत का कहना है कि प्रकरण की जांच चल रही है। जल्द ही नगर आयुक्त जी को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। जांच निष्पक्ष हो रही है। संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापनों को गंभीरता से लिया जा रहा है। हर बिंदु पर जांच की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।

Agra News : सचिव प्रबंधक पर लगे ये आरोप These allegations against the secretary manager

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन का आरोप है कि पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई न होने के संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारी और कर्मचारी 20 मई को जलकल विभाग के मुख्यालय पर सचिव प्रबंधक से वार्ता के लिए पहुंचे। वार्ता के दौरान सचिव प्रबन्धक अनिरूद्ध भारती द्वारा प्रारम्भ से ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। एसोसिएशन की कोई भी नीतिगत मांग पर विचार करने की सहमति नहीं दी गई। इसी दौरान सचिव प्रबंधक को एसोसिएशन की एक महिला पदाधिकारी ने अपनी समस्या बताई। कहा कि भविष्य निधि की कटौती के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। अभी तक इस प्रकार नहीं हुआ है। एक सामान्य कर्मचारी की समस्या का समाधान किस प्रकार होता होगा। जिस पर सचिव प्रबन्धक अनिरूद्ध भारती द्वारा कहा गया कि आप हमसे व्यक्तिगत रूप से कभी मिले। पहले आप हमसे व्यक्तिगत रूप से मिलो तभी तुम्हारा काम कराऊंगा। एसोसिएशन की मांग है के महिलाओं को लेकर ऐसी सोच रखने वाले अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई न होने पर महिला पदाधिकारी के सम्मान के लिए एसोसिएशन महाप्रबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के संरक्षक धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री रूपेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष राधारानी बघेल, उपाध्यक्ष हिना खान आदि मौजूद रहे।

Agra News : आरोप लगाने वाली एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रकरणों की जांच हो The cases of the office bearers of the accusing association should be investigated

जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत से मुलाकात की, उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन के संरक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा गलत तरीके से कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति कराने एवं भ्रष्टाचार की शिकायत पर नगर आयुक्त के निर्देश पर महाप्रबन्धक द्वारा कमेटी के माध्यम से जांच के निर्देश दिये गए हैं, जिसमें सचिव प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष हैं। धर्मेंद्र सिंह अपनी जांच के विषय में अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ सचिव प्रबन्धक से मिले। वार्ता के दौरान धर्मेंद्र सिंह भड़क गये। अध्यक्ष राधारानी बघेल, महामंत्री रूपेन्द्र पाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सचिव प्रबन्धक अनिरूद्ध भारती पर महिला पदाधिकारी के साथ के अभ्रदता करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि इस संगठन द्वारा पूर्व में भी कई कर्मचारियों पर इसी तरह के आरोप लगाये गए हैं। इस तरह के झूठे आरोप लगाकर अधिकारियों को दबाव में लेकर धर्मेंद्र सिंह एवं राधारानी बघेल विभाग में कनिष्ठ कर्मचारी होने के बावजूद वरिष्ठ पदों पर कार्य कर रहे हैं, जबकि संरक्षक धर्मेन्द्र सिंह के खिलाफ गलत तरीके से कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत कराने, कनिष्ठ होने के बावजूद लेखा विभाग में कार्य करने और भ्रष्टाचार की शिकायत है। राधारानी बघेल के द्वारा पूर्व में भी एक कर्मचारी पर अभद्रता के झूठे आरोप लगाये गये थे, जिसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच में पाया गया था कि राधारानी के द्वारा लगाये गये अरोप झूठे हैं। इसके बाद तत्कालीन महाप्रबन्धक द्वारा राधारानी की स्थायी वेतन वृद्धि रोकी गयी थी। साथ ही विभाग के गोपनीय प्रपत्रों को हाईकोर्ट तक पहुंचाने जैसे संगीन आरोप पहले से ही लगे हैं। विभाग में वित्तीय अनियमितता एवं अधिक धन अर्जित की जांच चल रही है। महामंत्री रूपेन्द्र पाल सिंह पर चौकी पर उपद्रव एवं पुलिस प्रशासन के साथ मारपीट करने जैसे संगीन मामले का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसमें रूपेन्द्र पाल सिंह दो माह जेल भी रह चुके हैं।
जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उक्त संगठन द्वारा किये जा रहे ऐसे कृत्यों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भय व्याप्त है। हमारा संघ मांग करता है कि अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर चल रही विभागीय जांचों को पूर्ण कराया जाए। सचिव प्रबन्धक के साथ हुए प्रकरण की कमेटी के माध्यम से सात दिनों में निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में अधिकारी या कर्मचारी कोई भी दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। संघ के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उक्त संगठन के पदाधिकारियों की चल रही जांचों को जल्द ही पूर्ण नहीं किया गया संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। मांग करने वालों में जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष चौ. चरनजीत सिंह, चौ. राकेश सिंह, सचिव ललित दक्ष, सह सचिव गौरव गुप्ता, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मृणाल गहलोत, संगठन मंत्री प्रभारी पवन चौधरी आदि शामिल हैं।

Agra News : आरोप पर सचिव प्रबंधक बोले
Secretary manager said on the allegation

जलकल विभाग के सचिव प्रबंधक अनिरुद्ध भारती का कहना है कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ी जाति सेवा एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हिना खान द्वारा ऊंची आवाज में बात करते हुए कहा गया कि मेरी पत्रावली का क्या हुआ। इस पर मैंने उनसे कहा कि आपकी पत्रावली कहां पर है, किस पटल पर रुकी है। उनके द्वारा कहा गया कि मेरी पत्रावली गायब हो गई है। तब मैंने उनसे कहा कि आप सम्बन्धित लिपिक के साथ पत्रावली सहित मेरे कार्यालय कक्ष में मुझसे मिलें, उसके बाद ही मैं सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही करूंगा। आपका जो भी नियम अनुसार काम होगा पूरा किया जायेगा। इस पर यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा गलत तरीके से पत्राचार किया गया। मनगढ़ंत आरोप लगाया है, जो निराधार है। इससे पूर्व भी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अपने नियम विरुद्ध विभाग के कार्य के कराए जाने के लिए कई बार दबाव बनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन किसी भी गलत काम को करने के लिए मना कर दिया गया। सचिव प्रबंधक का कहना है कि नगर आयुक्त जी के आदेश पर जांच चल रही है। मुझे जांच पर पूर्ण विश्वास।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

UP: आगरा में पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव! Major change in water supply system in Agra

UP: आगरा महानगर की पेयजल व्यवस्था को और सुरक्षित एवं बेहतर करने...

लेटेस्ट न्यूज

Agra News: आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट Huge discount on water and sewer bills from today

Agra News: नए साल में आगरा शहर की जनता को नगर निगम...

लेटेस्ट न्यूज

UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज...