Delhi CM News : भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को दिल्ली सीएम के लिए शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया है। रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।
नई दिल्ली.
Delhi CM News : देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म हुआ है। विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से सत्ता का रास्ता खुला। अब गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। बुधवार को बैठक हुई, जिसमें भाजपा ने अपने सीएम पद के चेहरे का ऐलान कर दिया। शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पिछले कई दिनों से दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने की चर्चा गर्म थी। आखिरकार रेखा गुप्ता ने दिल्ली की रेस में बाजी मार ली है। भाजपा ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय की आबादी को देखते हुए रेखा गुप्ता पर दांव खेला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रेखा गुप्ता के समर्थन में था। बुधवार को हुई इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ शामिल हुए।
दिल्ली को नये सीएम के रूप में रेखा गुप्ता मिलेंगी, जिन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था। वे दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं। भाजपा ने यहां वैश्य समाज से रेखा गुप्ता को सीएम पद दिया है। रेखा गुप्ता गुरुवार 20 फरवरी को दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी। भाजपा ने ने बीते 12 दिनों तक नए सीएम के नाम पर सस्पेंस बनाकर रखा था, लेकिन बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाकर सभी संभावनाओं पर विराम लगा दिया। रेखा गुप्ता वर्तमान दौर में भाजपा की एकलौती महिला सीएम होंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता को आरएसएस की मंजूरी मिल चुकी थी। भाजपा ने भी उन्हें सीएम पद के लिए अपनी पसंद बना लिया था। सूत्रों की मानें तो दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही रेखा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा था। रेखा गुप्ता का महिला होना सीएम बनने में मददगार साबित हुआ है।
लंबे वनवास के बाद दिल्ली में सत्ता संभालने जा रही भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह हिलोरें मार रहा है। बुधवार को सीएम के नाम की घोषणा होते ही दिल्ली ही नहीं, बल्कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

Delhi CM News : दिल्ली की सीएम बनने वाली रेखा गुप्ता कौन हैं? Who is Rekha Gupta who will become the CM of Delhi?
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से रेखा गुप्ता विधायक हैं। रेखा गुप्ता अभी दिल्ली भाजपा की महासचिव एवं भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। बता दें कि 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में वर्ष 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। वर्ष 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उस समय उनकी उम्र लगभग दो वर्ष थी। उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई थी।
Delhi CM News : पढ़ाई के समय राजनीति से जुड़ीं (Got involved in politics while studying)
दिल्ली की सीएम बनने वाली रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गईं थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में हुए सचिव पद का चुनाव जीतने में सफल हो गईं थीं। उन्होंने वर्ष 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वे अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी की पढाई को पूरा किया। इसके बाद रेखा वर्ष 2003-4 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ गई। मोर्चा में उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 से 2006 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

Delhi CM News : उत्तर पीतमपुरा से बनी थीं पार्षद (Councilor was elected from North Pitampura)
रेखा गुप्ता वर्ष 2007 में स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता के बीच समय दिया। जनता की एक-एक समस्या को जाना और समाधान करवाने के प्रयास किये। वे लगातार जनता के बीच रहीं। जनता में उनकी पकड़ लगातार बढ़ती गई। बाद में दो बार विधानसभा चुनाव में हार जरूर मिली, लेकिन ज्यादा अंतर नहीं रहा था।
Delhi CM News : तीसरी बार में बनीं विधायक (Became MLA for the third time)
भाजपा ने रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा था। वर्ष 2015 हुए चुनाव में रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया था। इसके बाद अगले चुनाव यानी वर्ष 2020 में उनकी हार का अंतर लगभग 3400 वोट रहा था। भाजपा ने फिर से इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता को शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़वाया। इस बार रेखा गुप्ता को जीत मिली। उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया।

Delhi CM News : 12:35 बजे सीएम की शपथ (CM’s oath at 12:35 pm)
20 फरवरी शाम को 4:30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11 बजे बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12:35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
Delhi CM News : हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं रेखा (Rekha is a resident of Jind, Haryana)
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद स्थित गांव नंदगढ़ की रहने वाली हैं। यहां उनके दादा मनिराम और परिवार के बाकी लोग रहते थे। रेखा के पिता जय भगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई थी, इसलिए उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। रेखा की स्कूली पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन तक दिल्ली में ही हुई है। रेखा की शादी वर्ष 1998 में मनीष गुप्ता से हुई थी। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं।

Delhi CM News : भाजपा में कई पदों पर रह चुकी हैं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta has held many positions in BJP)
रेखा गुप्ता वर्ष 2003-2004 तक भाजपायुवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। वर्ष 2004-2006 में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। इसके बाद अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद बनीं। उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्ष 2010 में रेखा गुप्ता को भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। वे मौजूदा समय में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
Leave a comment