TET Protest : टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा अपने आंदोलन को धार दे रहा है। यूटा ने आंदोलन को और व्यापक बनाने का खाका खींच लिया है। दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
TET Protest : शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने आगरा में कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यूटा इस लड़ाई को और तेज करेगा। आंदोलन की व्यापकता के लिए संगठन ने रूपरेखा बना ली है, जिस पर कार्य शुरू हो गया है। श्री राठौर ने यहां यूटा के जिला कार्यालय पर आहूत की गई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने शिक्षकों से वादा किया कि संगठन उनके साथ पूरी ताकत से खड़ा है।
यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार टीईटी अनिवार्यता वाला अध्यादेश वापस ले। शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के पूर्व के नियुक्त अध्यापकों के लिए की गई टीईटी की वाध्यता से आहत शिक्षक लगातार आंदोलित हैं। आगरा जनपद में शिक्षक संगठन यूटा के बैनर तले हजारों शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दे चुके हैं। शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि देशभर के अन्य प्रांतों में कार्यशील प्रमुख संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है। यूटा सभी संगठनों को एक मंच पर लेकर इस मुद्दे पर दिल्ली में ऐतिहासिक व बेमियादी धरना प्रदर्शन की पहल कर रहा है।
आगरा में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नरेबाजी की

आगरा में इतने शिक्षक नहीं कर सकते आवेदन
यूटा के जिलाध्यक्ष केके शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगरा जनपद में इस समस्या से प्रभावित शिक्षकों की संख्या करीब दो हजार है। इन शिक्षकों में विभागीय मानक के अनुसार करीब 800 शिक्षक टीईटी के लिए आवेदन ही नहीं कर सकते हैं।
8 साल फाइल में कैद रहा ये अध्यादेश
यूटा के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने शिक्षकों में आंदोलन करने के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2017 में गुपचुप तरीके से जो अध्यादेश जारी किया था वह आठ साल फाइल में ही कैद रहा। यह शिक्षकों के साथ बड़ा षड्यंत्र है।

दिल्ली को जाम करेंगे 30 लाख शिक्षक
यूटा के संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही देशभर के करीब तीस लाख शिक्षक इस समस्या को लेकर दिल्ली जाम करेंगे। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति पर कार्य चल रहा है। सरकार को इस अध्यादेश को वापस लेना पड़ेगा।
शिक्षकों को नौकरी से बाहर किया तो क्रांति
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि जो शिक्षक पिछले 15-20 साल से बखूबी शिक्षण कार्य कर रहे हैं, वे तत्समय की सेवाशर्तों को पूरा करके आवश्यक अर्हता के आधार पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रशिक्षण देकर अपडेट तो किया जा सकता है, लेकिन आज की आवश्यक अर्हता के आधार पर उनको नौकरी से बाहर नहीं किया जा सकता है। सरकार ने यदि ऐसा किया तो क्रांति निश्चित है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
आगरा में जिला कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में प्रमुख रूप से यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चाहर, संयुक्त मंत्री आनंद शर्मा, हरेन्द्र राना, सुशील शर्मा, निधि वर्मा, अशोक शर्मा, ज्योति माहेश्वरी, रमाशंकर पाराशर, शिवसिंह, निधि श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, प्रेमवीर शर्मा, चारु मित्रा, सुशील जायसवाल, अमित राजोरिया, मंजीत सिंह, विजय कुमार, अजब किशोर बघेल, कल्पना दुबे, बबली व्यास, पूनम शर्मा, विवेक अग्रवाल, दीपमाला मिश्रा, अन्नपूर्णा, नीता शुक्ला, संजीव शर्मा, निरंजन सिंह, तरुण चाहर, रेखा रानी, कीर्ति, माइटी अबरोल, अंकिता, राजवीर सिंह, पवन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- agra breaking
- agra news
- CM News
- Cm news Uttar Pradesh
- cmnewsup
- News
- pm modi
- PM Modi speech
- PM Modi today live
- TET Protest
- TET Protest news
- TET Protest Update
- United teachers association
- Viral news
- Yah Modi today live
- टीईटी को लेकर सीएम योगी का बयान
- टीईटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
- टीईटी प्रदर्शन न्यूज़
- ट्रेंडिंग न्यूज़
- यूटा
- यूटा प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर
- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन
- राजेंद्र सिंह राठौर
- शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह राठौर
- शिक्षक संगठन न्यूज़
- सुप्रीम कोर्ट फैसला शिक्षक
Leave a comment