Home लेटेस्ट न्यूज Ramleela : मिथिला नगरी की सुरक्षा निगरानी स्वयं करेंगे पुलिस कमिश्नर The police commissioner himself will monitor the security of Mithila city
लेटेस्ट न्यूज

Ramleela : मिथिला नगरी की सुरक्षा निगरानी स्वयं करेंगे पुलिस कमिश्नर The police commissioner himself will monitor the security of Mithila city

Ramleela : जनकपुरी महोत्सव समिति ने पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के साथ उनके कैंप कार्यालय पर बैठक की।

आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव रामलीला के अंतर्गत इस बार कमला नगर क्षेत्र में 16 से 21 सितंबर तक विशाल और भव्य जनकपुरी सजाई जाएगी। जनकपुरी में भगवान सियाराम और अन्य स्वरूपों के दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। इस विशाल आयोजन और लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए सोमवार शाम बालूगंज स्थित पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के कैंप कार्यालय पर श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर पत्र सौंपा।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आश्वस्त किया कि पूरी मिथिला नगरी में हर मोड़ पर, हर सड़क पर पुलिसकर्मी, घुड़सवार आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक में श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक राकेश मंगल, नरेंद्र बंसल चांदी वाले, महामंत्री उमेश कंसल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, मयंक पाठक, गौरव चौहान, गौरव परमार, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, संतोष मित्तल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट और वंश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Ramleela : मिथिला में श्रीराम को निहारने आएंगे लाखों लोग Lakhs of people will come to Mithila to see Shri Ram

पुलिस कमिश्नर से पहले जिलाधिकारी से समिति मुलाकात कर चुकी है। उन्हें जनकपुरी क्षेत्र का नक्शा दिखाकर बताया कि 17 सितंबर की रात को भगवान राम की भव्य बारात निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए 18 सितंबर की सुबह मिथिला नगरी में प्रवेश करेगी। वहां 18, 19, 20 और 21 सितंबर को आयोजित विशाल व भव्य जनकपुरी महोत्सव में भगवान राम, माता जानकी और अन्य स्वरूपों के दर्शनों के साथ-साथ मिथिला महल को अपलक निहारने के लिए लाखों भक्तों और श्रद्धालुओं का जनकपुरी में आवागमन अनवरत बना रहेगा। ऐसे में सामाजिक दृष्टि से उनकी जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

UP: आगरा में पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव! Major change in water supply system in Agra

UP: आगरा महानगर की पेयजल व्यवस्था को और सुरक्षित एवं बेहतर करने...

लेटेस्ट न्यूज

Agra News: आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट Huge discount on water and sewer bills from today

Agra News: नए साल में आगरा शहर की जनता को नगर निगम...

लेटेस्ट न्यूज

UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज...