Home लेटेस्ट न्यूज UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen
लेटेस्ट न्यूज

UP News: ताजमहल के साथ श्रीकृष्ण लीलाओं के होंगे दर्शन Along with the Taj Mahal, Sri Krishna Leelas will be seen

UP News: ताजनगरी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और ब्रज संस्कृति के साक्षात दर्शन होंगे। योगी सरकार नए साल में आगरा को 'गीत गोविंद वाटिका' थीम पार्क की सौगात देने जा रही है। पार्क बनकर तैयार हो गया है।

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रही है। इसी कड़ी में आगरा की ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क के 19 एकड़ क्षेत्र में भव्य ‘गीत गोविंद वाटिका’ बनकर तैयार हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल 2026 में आगरावासियों और दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों को इस अनूठे थीम पार्क की सौगात देंगे। यह वाटिका न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि ब्रज की लोक संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सजीव केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत इस वाटिका में 4.19 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक थीम लाइटिंग और लेजर शो स्थापित किया गया है। यहां फाउंटेन की वाटर वॉल पर 30 मिनट का विशेष लेजर शो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा, जिसमें श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का चित्रण होगा। साथ ही 4.14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित थीम पार्क रात के समय पर्यटकों के लिए एक जादुई अनुभव तैयार करेगा।

योगी सरकार का यह प्रयास आगरा के पर्यटन को केवल ताजमहल तक सीमित न रखकर उसे ब्रज की समृद्ध विरासत से जोड़ रहा है। ‘गीत गोविंद वाटिका’ न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगी, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगी।

महाभारत के प्रसंग और ‘तुलसी वन’ की खुशबू

वाटिका में कदम रखते ही पर्यटकों को ब्रज संस्कृति के साक्षात दर्शन होंगे। यहां महाभारत के प्रसंग, कुरुक्षेत्र का मैदान, माखन चोर लीला और वाटर बॉडी में बनाया गया कालिया नाग आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, गोवर्धन पर्वत और पांडवों के छह शंखों के भव्य स्कल्पचर स्थापित किए गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा को समर्पित इस वाटिका में एक एकड़ क्षेत्र में ‘तुलसी वन’ विकसित किया गया है, जहां तुलसी की 100 से अधिक प्रजातियां लगाई गई हैं। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगरा को केवल ऐतिहासिक स्मारकों का शहर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाना है। अब तक पर्यटक आगरा में केवल दिन में स्मारक देखते थे, लेकिन ‘गीत गोविंद वाटिका’ उन्हें रात्रि प्रवास के लिए प्रेरित करेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और हम इसे नए साल की शुरुआत में जनता को समर्पित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  

दो एकड़ क्षेत्र में विशाल मुक्ताकाशीय मंच

वाटिका के दो एकड़ क्षेत्र में एक विशाल मुक्ताकाशीय मंच बनाया गया है। यहां नियमित रूप से रासलीला और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को ब्रज की कला से जुड़ने का मौका मिलेगा। रेड स्टोन गजीबो और वॉल स्टोरी पैनल पर लिखे गीता के उपदेश यहां आने वाले लोगों को शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव कराएंगे।

ब्रज की मूल भावना के अनुरूप किया तैयार

परियोजना की तकनीकी बारीकियों पर जानकारी देते हुए एडीए के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि गीत गोविंद वाटिका का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अंतिम चरण में है। लेजर शो की प्रोग्रामिंग और स्कल्पचर की फिनिशिंग को ब्रज की मूल भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। यह पार्क सुरक्षा के लिहाज से भी अत्याधुनिक होगा और हर आयु वर्ग के पर्यटकों के लिए यहां कुछ न कुछ खास होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

UP: आगरा में पानी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव! Major change in water supply system in Agra

UP: आगरा महानगर की पेयजल व्यवस्था को और सुरक्षित एवं बेहतर करने...

लेटेस्ट न्यूज

Agra News: आज से पानी और सीवर के बिल में भारी छूट Huge discount on water and sewer bills from today

Agra News: नए साल में आगरा शहर की जनता को नगर निगम...