Home उत्तर प्रदेश Agra News: ताजनगरी में मॉडल रोड की बाढ़, पढ़िए किस समस्या से मिलेगी निजात Flooding of Model Road in Tajnagari, read which problem will be solved
उत्तर प्रदेश

Agra News: ताजनगरी में मॉडल रोड की बाढ़, पढ़िए किस समस्या से मिलेगी निजात Flooding of Model Road in Tajnagari, read which problem will be solved

Agra News: मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर में मॉडल रोड बनाने की बाढ़ आ गई है। नगर निगम ने दनादन मॉडल रोड बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। लगभग डेढ दर्जन मॉडल रोड पर काम शुरू हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्लान पर हो रहा है। आने वाले सालों में शहर के हर क्षेत्र में मॉडल रोड पर लोग सैर करते नजर आएंगे।

आगरा/लखनऊ

Agra News: दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के रूप में धाक जमाने वाले ताजमहल के शहर आगरा में सालों—साल देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम की प्लानिंग और वर्किंग यूं ही चलती रही तो आने वाले सालों में लोग ताजमहल के साथ-साथ कहेंगे वाह आगरा। आगरा मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम की सीमा में सड़कों को और सुंदर एवं स्चच्छ बनाने की दिशा में अभियान छेड दिया है। उन्होंने पहले चरण में एक-दो नहीं बल्कि लगभग डेढ दर्जन सडकों को मॉडल बनाने का काम शुरू कर दिया है। ये रोड शहर के कई क्षेत्रों में बनाए जाने हैं। जल निकासी से लेकर फुलवारी और हरियाली की विशेष प्लानिंग की गई है।

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर अब महानगरों में शामिल है। यहां कई एतिहासिक इमारतें हैं। ब्रिटिश काल और मुगलकाल में भी आगरा खूब चर्चाओं में रहा है। आगरा की सुंदरता और संस्कृति की चमक दूर-दूर तक रही है। आज भी आगरा शहर हर वर्ग और हर देश में पहचान रखता है। शहर को और स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार किसी न किसी योजना एवं परियोजना पर काम करता है। मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहर में मॉडल रोड बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में
16 मॉडल रोड बनाए जा रहे हैं। चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि नगर निगम शहर की 16 सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। 15 वें वित्त के तहत विकसित की जाने वाली इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सड़कों पर कार्य शुरू हो गया है। मॉडल रोड के माध्यम से नगर निगम शहर को स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इन सड़कों को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके इस प्रकार से डिजायन और विकसित किया जाता है वह एक आदर्श सड़क का उदाहरण बन सके। इनको विकसित करते समय शहर के यातायात, सौंदर्य, पर्यावरण और नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।

नगर नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल का कहना है कि मॉडल रोड परियोजना के तहत प्रमुख सड़कों पर उच्चगुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग, साफ सफाई और जल निकासी जैसे बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। यह परियोजना न केवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाएगी बल्कि नागरिकों और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव भी प्रदान करेगी।

Agra News: प्रदूषण और दुर्घटनाओं में आएगी कमी There will be reduction in pollution and accidents

चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता ने बताया कि मॉडल रोड के विकसित होने से यातायात प्रबंधन में सुधार होने से जाम की समस्या नहीं होगी, जिससे नगर में प्रदूषण और दुर्घटनाओं में खासी कमी आएगी। पैदल चलने वालों के लिए डेढ़ मीटर चौडे़ विशेष पाथवे बनाये जाएंगे।

Agra News: साइट पटरी पर ग्रास पेवर टाइल्स लगेंगी Grass paver tiles will be installed on the site track

चीफ इंजीनियर ने बताया कि साइड पटरी पर कलरफुल टाइल्स और बीच-बीच में ग्रास पेवर टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। जहां पर रोड चौड़ी है वहां पर डिवाइडर और पेड़-पौधों को लगाकर हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। इनको विकसित करने के लिए सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

Agra News: मॉडल रोड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे CCTV cameras will be installed on Model Road

चीफ इंजीनियर ने बताया कि बारिश के दौरान जल निकासी के लिए उत्कृष्ट ड्रेनेज सिस्टम, सड़क पर रोशनी के लिए बेहतर लाइटिंग सिस्टम और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। सड़कों पर ट्रैफिक सिंगनल, लेन डिवाइडर और साइन बोर्ड लगाये जाएंगे।

Agra News: ये सड़कें मॉडल रोड के रूप में होंगी विकसित These roads will be developed as model roads

छत्ता जोन के वार्ड संख्या 58 व 60 के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड स्थित 80 फुटा रोड पर इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन के सामने से कांशीराम आवास योजना तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य, लोहामंडी जोन के मारुति एस्टेट चौराहे से बोदला चौराहे तक, इसी जोन में एसबीआई बैंक चौराहा से राजामंडी रेलवे स्टेशन मार्ग, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क चौराहा तक साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स का कार्य,छत्ता जोन में वार्ड संख्या 50 व 67 में रामबाग चौराहे से एत्मादउद्दौला होते हुए पुल तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के वार्ड संख्या 75 भावना क्लार्क इन से सेक्टर सात शिवालिक स्कूल मोड़ तक व होली पब्लिक स्कूल से हनुमान मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स से फर्श का निर्माण, छत्ता जोन के वार्ड 53 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन में पंछी पेठा स्टोर से हैरीटेज पब्लिक स्कूल तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौन्दर्यीकरण का कार्य, इसी जोन के वार्ड संख्या 50 नुनिहाई पुलिस चौकी से रामबाग सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर साइड पटरी पर सौंदर्यीकरण, लोहामंडी जोन के बोदला चौराहा से लोहामंडी होते हुए सेंट जोंस तक दोनों साइड में इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी, इसी जोन में बोदला चौराहे से लोहामंडी होते हुए सेंट जोन्स तक रोड वाइडिंग डिवायडर आदि के काम, लोहामंडी के वार्ड संख्या 90 पश्चिमपुरी चौराहा से जोनल पार्क तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी कर निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 75 में जोनल कार्यालय से कारगिल चौराहे तक इंटरलॉकिंग द्वारा साइड पटरी का निर्माण, हरीपर्वत जोन में सुल्तानगंज पुलिया से शांति नगर मोड़ तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य, वाटर वर्क्स चौराहा से जीवनी मंडी चौराहा तक एवं वाटर वर्क्स शैल्टर होम से लंगड़े की चौकी तक साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य, एनएच-19 से केके नगर होते हुए सैनी धर्मशाला तक नाली मरम्मत व साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण के काम के अलावा एन एच -19 से बाईं लपुर रोड से कल्पना स्टेशनरी की दुकान तक नाला मरम्मत व साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।

Agra News: सड़कों के बीच से पोल व लाइनें हटेंगी Poles and lines will be removed from the middle of the roads

सड़कों के किनारे व बीच से जा रही बिजली की लाइनों और पोलों को हटाये जाने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से टोरंट पावर को पत्र भेजा जा चुका है। जिससे कार्य प्रारंभ होते समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने से कार्य में बाधा न आये। सभी मार्गों के विकसित करने के लिए आर्किटेक्ट व अभियंताओं को जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...