Home उत्तर प्रदेश Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails
उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को जलकल विभाग के नवागत महाप्रबंधक कुमार गौरव से मुलाकात की। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से 15 दिन में पेयजल संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बसपा पार्षद दल नेता चौधरी कप्तान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनधिमंडल ने नवागत महाप्रबंधक कुमार गौरव से मुलाकात की। उन्हें शहर में पानी के संकट को लेकर अवगत कराया। पार्षदों ने बताया कि शहर की दलित एवं मलिन बस्तियों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। कुछ स्थानों पर पूर्व में पाइप लाइन डलवायी थी। ठेकेदारों द्वारा भुगतान प्राप्त कर लिया, लेकिन उन पाइप लाइनों में पानी आज तक नहीं आाया है। उन ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। पार्षद दल द्वारा महाप्रबंधक को 15 दिन का समय देते हुये कहा कि समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पार्षद गंगाराम माथुर, मनोज सोनी, पार्षद शब्बीर अब्बास, पार्षद सुहेल कुरैशी, पार्षद रेखा भास्कर, पार्षद निधि पटेल, राजीव पटेल, राजेश भारती, पार्षद अरविंद मथुरिया, किशन भास्कर, पार्षद बंटी माहौर आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे।...