Home उत्तर प्रदेश UP News : आगरा में राणा सांगा के लिए ‘रण’, बहा खून ‘Battle’ for Rana Sanga in Agra, blood was shed
उत्तर प्रदेश

UP News : आगरा में राणा सांगा के लिए ‘रण’, बहा खून ‘Battle’ for Rana Sanga in Agra, blood was shed

UP News : देश के महान योद्धा व क्षत्रिय शिरोमणि राणा सांगा पर राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा की गई टिप्पणी से माहौल गरमा रहा है। करणी सेना ने आगरा में सांसद के घर प्रदर्शन किया। करणी सेना पर तोड़फोड़ और पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

आगरा/लखनऊ.

UP News : पिछले कई दिनों से देश के महान योद्धा व क्षत्रिय शिरोमणि राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा में की गई टिप्पणी से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश था। बुधवार को करणी सेना ने आगरा में बुलडोजर के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन किया। तोड़फोड़ और पथराव की घटना हो गई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। वहां तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज कर दिया। कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिसके लाठीचार्ज से भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले के लोगों को पकड़ लिया। करणी सेना के अधिकारियों का आरोप है कि राज्यसभा सांसद के घर की छत एवं आसपास से करणी सेना के लोगों पर पथराव किया गया था।

करणी सेना ने आगरा में बुधवार को सड़कों पर पहले बुलडोजर प्रदर्शन किया। इसके बाद एमजी रोड स्थित अपार्टमेंट में सपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल ने भरकस प्रयास किये। उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहां पथराव और कुर्सियां फिकने लगीं। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल ने प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज से वहां प्रदर्शन करने वाले लोग इधर-उधर होने लगे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए हैं।

UP News : दो दिनों से करणी सेना दे रही थी धमकी (Karni Sena was threatening for two days)

राज्यसभा सांसद के पुत्र रणजीत सुमन ने का कहना है कि पिछले दो दिनों से लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से हमें और हमारे साथियों को धमकियां दी जा रही थीं। इन धमकियों में हमारे घरों पर हमला करने की बातें खुलेआम की जा रही थीं। उपद्रवियों की भीड़ हमारे घरों तक आ पहुंची। उन्होंने हमला किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रणजीत सुमन ने कहा है कियह एक गंभीर चूक है, जिस पर हमें गहन मंथन और जांच की आवश्यकता है। इस घटना ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सांसद के घर तक हमला हो सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

UP News : यमुना एक्सप्रेसवे पर जुटे पदाधिकारी (Officials gathered on Yamuna Expressway)

करणी सेना ने बुधवार को सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होने लगेे थे। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कई बुलडोजर भी थे। कार्यकर्ता सपा सांसद के आवास का घेराव करने के लिए बुलडोजर के साथ निकले। आक्रोशित भीड़ लगातार सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी करती रही। करणी सेना के प्रदर्शन को लेकर सपा सांसद के आवास पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई थी। सोसाइटी के दोनों गेट बंद कर दिए गए थे।

UP News : सांसद के घर सपा कार्यकर्ता भी जुटे (SP workers also gathered at the MP’s house)

सपा के राज्यसभा सांसद के आवास पर सपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी जुट गए थे। जब करणी सेना के कार्यकर्ता सपा सांसद के आवास के बाहर जुटे तो भीड़ बेकाबू होने लगी। सोसायटी के गेट को तोड़ने की कोशिश की गई। थोड़ी ही देर में कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। इस बीच सपा सांसद के आवास के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया गया। बाद में पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा।

UP News : करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले थे (The young national president of Karani Sena had said)

आगरा में करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उसमें उनका कहा था कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे। अगर माफी मांगनी है तो रुपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर नाक रगड़कर माफी मांगनी पड़ेगी। राजपूत और क्षत्रिय समाज एकजुट होकर दिखा दे कि कोई भी हमारे महापुरुषों के लिए कुछ बोलने से पहले सोचे।

UP News : थाना हरिपर्वत पहुंचे सपा कार्यकर्ता
(SP workers reached Hariparvat police station)

सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला किए जाने को लेकर सपाइयों में आक्रोश है। सपा कार्यकर्ता आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना हरिपर्वत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रामजीलाल सुमन के बेटे रणजीत सुमन भी मौजूद रहे।

UP News : प्रदर्शन की सुबह से चल रही थी तैयारी (Preparations for the demonstration were going on since morning)

सपा के राज्यसभा सांसद के घर पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत से अतिरिक्त पुलिसबल आ गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बता दें सांसद से घर पर घेराव की तैयारी सुबह से ही की जा रही थी। एत्मादपुर में करणी सेना से पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। वहां भी पुलिस के द्वारा इन्हें रोका गया था। इस बीच दोपहर को बड़ी संख्या में ये लोग सपा सांसद के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित आवास तक पहुंच गए।

UP News : आगरा-दिल्ली हाईवे कर दिया जाम (Agra-Delhi highway jammed)

राणा सांगा पर सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर आगरा में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ सांसद के आवास पर हमला बोल दिया गया तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईवे पर करणी सेना ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ यहां जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया।

UP News : जानें क्या है पूरा मामल (Know what is the whole matter)

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाल ही में संसद में कहा था कि अगर मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है तो हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। हम बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन हम राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते? रामजीलाल के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...