Home उत्तर प्रदेश Agra News : बसपा के प्रदर्शन से नगर निगम की राजनीति में बढ़ रही ‘हलचल’ BSP’s performance is creating ‘commotion’ in the politics of Municipal Corporation
उत्तर प्रदेश

Agra News : बसपा के प्रदर्शन से नगर निगम की राजनीति में बढ़ रही ‘हलचल’ BSP’s performance is creating ‘commotion’ in the politics of Municipal Corporation

Agra News : मेयर और नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर अलग-अलग दिखने वाले बसपा पार्षद एकजुट हो गए हैं। जिलाध्यक्ष के धरनास्थल पर आते ही आवाज बुलंद हो गई है। पार्षद अपना इस्तीफा देने तक की बातें करने लगे हैं। वे मेयर और नगर आयुक्त से ही धरनास्थल पर बात करेंगे।

आगरा/लखनऊ.

Agra News : शहर की मिनी सरकार और अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बसपा पार्षद एकजुट हो गए हैं। नगर निगम में चल रहे प्रदर्शन से नगर निगम की राजनीति में ‘हलचल’ बढ़ रही है। अभी तक जो पार्षद अलग-अलग चल रहे थे वे अब एक स्थल पर आ गए हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर बसपा पार्षदों का उत्साह और आवाज को बढ़ा दिया है।

नगर निगम के सदन और कार्यकारिणी को मनमानी ढंग से संचालित करने एवं विकास कार्य में भेदभाव करने जैसे कई आरोप लगाते हुए बसपा पार्षदों ने मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के खिलाफ मोर्चा खोला है। बसपा पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रात-दिन धरने पर बैठे हुए हैं। वे अपनी मांग पर अडिग हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल धरना स्थल पर आएं और उनकी बात सुनें। उनकी 15 सूत्री मांगों को पूरा करें। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव धरनारत पार्षदों से कई बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन बातचीत विफल रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा पार्षद दल में बसपा पार्षद दल के इस प्रदर्शन को लेकर मंथन चल रहा है।

Agra News : अधिकारी फोटो खिंचवाकर कर रहे खानापूर्ति Officials are fulfilling the formality by taking photos

बसपा पार्षदों का कहना है कि संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल 2025 के अवसर पर शहर में जहां-जहां मेला संस्कृतिक प्रोग्राम व जन्मोत्सव मनाया जाता है वहां के वार्डों में 10- 10 एलईडी लाइट तत्काल लगाई जाने की मांग की गई थी। खराब पड़ी लाइटों को रिपेयरिंग कराई जाने की तथा सभी वाटिकाओं की रिपेयरिंग तथा रंगाई पुताई कराए जाने की मांग की गई थी। छोटे बड़े सभी नाले नाली एक बड़ा अभियान चलाकर समय रहते हुए साफ करने की भी मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों के द्वारा कोई भी काम नहीं कराया गया। सिर्फ और सिर्फ फोटो खींचकर खानापूर्ति की गई इसको भी बसपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेगा। नगर निगम के सभी 100 वार्ड की भौगोलिक स्थिति का क्षेत्रफल व वोटर संख्या तथा जनसंख्या के आधार पर आउटसोर्सिंग व संविदा तथा स्थाई सफाई कर्मचारियों की तैनाती प्रत्येक वार्ड में की जाए। नगर निगम के सभी 100 वार्ड की भौगोलिक स्थिति व वोटर संख्या तथा जनसंख्या के आधार पर आउटसोर्सिंग व संविदा तथा स्थाई सफाई कर्मचारियों की तैनाती प्रत्येक वार्ड में की जाए। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती के अवसर पर नगर निगम प्रांगण में लगी प्रतिमाओं की ना तो साफ- सफाई, रंगाई- पुताई की गई और ना ही झालर सजावट रोशनी का प्रबंध किया गया। जबकि नगर निगम परिसर में किसी भी छोटे से छोटे त्यौहार का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से लाखों रुपए की सजावट करके मनाया जाता है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि शासन और प्रशासन के अधिकारियों की मनसा ठीक नहीं है। इसको बसपा पार्षद दल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Agra News : बिना पार्षदों के लिखित दिए कार्यों का हो रहा भुगतान Payment is being made for works without written permission from councillors

संविधान के निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 134 भी जन्म जयंती के पावन अवसर पर हमेशा से नगर निगम द्वारा बाबा साहब के नाम से बने सभी वाटिकाओं तथा सामुदायिक भवन व पार्कों की रिपेयरिंग तथा रंगाई पुताई नगर निगम आगरा करता चला आ रहा है, लेकिन इस वर्ष आगरा शहर की किसी भी वाटिका में मानक अनुसार कार्य नहीं हुआ। सिर्फ और सिर्फ दो दिन के अंदर खानापूर्ति के रूप में आधे अधूरे कार्य का फोटो खींचकर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की गई है। यह भी भाजपा सरकार के अधिकारियों की मनसा ठीक नहीं है। वर्तमान कार्यकाल में सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद भी प्रकाश विभाग में मानक विहीन आधे अधूरे गलत कार्यों के भुगतान क्षेत्रीय पार्षद के हस्तलिखित पत्र के बिना किए जा रहे हैं। वर्तमान कार्यकाल में दोनों सदन से जितने भी जनहित के प्रस्ताव पारित हुए हैं आज तक किसी भी प्रस्ताव का अनुपालन नगर आयुक्त के द्वारा नहीं कराया गया जो कि गलत है गैर कानूनी है।

Agra News : बसपा पार्षदों की मेयर से ये मांग
This is the demand of BSP councillors from the mayor

पार्षद सुनील शर्मा ने महापौर से जल्द से जल्द सदन की बैठक आहूत करने की मांग की है। जनहित में होने वाले कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। पार्षद दल नेता यशपाल सिंह ने नगर आयुक्त पर भेदभाव और मनमानी करने का आरोप लगाया और बताया कि किस तरह स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर आगरा नगर निगम की गाड़ी कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। नगर आयुक्त ना किसी विपक्ष पार्षद का फोन उठाते हैं और ना ही अपने कार्यालय में बैठ रहे हैं। अपने घर को ही कार्यालय बनाकर मनमर्जी से कार्य हो रहे हैं। जनता परेशान होकर आईजीआरएस पर शिकायत कर रही है उसका मनमर्जी से फर्जी निस्तारण कर दिया जा रहा है।

Agra News : ईईएसएल का भुगतान न किया जाए EESL not paid

ईईएसएल कंपनी पिछले करीब दो साल से एलईडी लाइटों की रिपेयरिंग का कार्य नहीं कर रही, जिसके कारण कंपनी को 2 साल का भुगतान नहीं किया जाए। प्रत्येक वार्ड में 10-10 सफाई मित्रों की तैनाती के लिए 6 महापूर्व सदन से प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन आज तक किसी भी वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात नहीं हुए। एक माह के अंदर हो जाने चाहिए थे जो कि अभी तक नहीं हुए। जनहित के कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड के पार्षद को एक-एक लैपटॉप दिए जाने का प्रस्ताव एक साल पूर्व सदन से प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते 1 साल बाद जब लैपटॉप की गारंटी समाप्त हो गई उसके बाद वितरण कराया गया। जिससे अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही और गलत मानसिकता को दर्शाता है। इसको भी बसपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेगा।

Agra News : डबल इंजन की सरकार फिर भी अधिकारी निरंकुश Double engine government but still officers are autocratic

धरना देने वाले बसपा पार्षदों का कहना है कि महापौर नगर निगम की मुखिया हैं। उनका पूर्ण अधिकार है। स्टेट व केंद्र में डबल इंजन की उनकी सरकार होते हुए भी नगर निगम को नियमानुसार सही तरह से नहीं चला पा रही हैं। नगर आयुक्त पिछले 6 महीने से ऑफिस में नहीं बैठ रहे हैं, जिसके कारण अधिकारी कर्मचारी भी नहीं बैठते। जिससे ऑफिस खाली पड़े रहते हैं। शहर की जनता का अहित हो रहा है। महापौर अगर अधिकारी कर्मचारियों पर अंकुश नहीं लग पा रही हैं तो यकीनन बहुत बड़ा फेलियर है। मलिन बस्तियों की सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट पड़ी हुई है। सिर्फ और सिर्फ मेन सड़कों पर सफाई कार्य होता है, लेकिन मलिन बस्तियों में सफाई कार्य नहीं होता जो कि नियमानुसार होना चाहिए।

Agra News : धरना देने वालों में ये पार्षद रहे शामिल These councilors were among those who protested

बसपा पार्षद दल के नेता यशपाल सिंह, पार्षद सुनील शर्मा, पार्षद सोहेल कुरैशी, पार्षद अरविंद मथुरिया, पार्षद कप्तान सिंह, पार्षद गंगाराम माथुर, पार्षद बंटी माहौर, पार्षद सुरेश कुशवाह, पार्षद शेर सिंह, पार्षद मोहम्मद आसिफ, पार्षद राधेलाल, पार्षद माता प्रसाद, पार्षद रेखा भास्कर, पार्षद मीना देवी, पार्षद पुष्पा कुमारी मौर्य, पार्षद बेबी, पार्षद पार्षद इमराना अब्बास, पार्षद संजू देवी, पार्षद रजनी देवी, पार्षद ऊषा देवी, पिंकी सोनी, पूर्व पार्षद फौरन सिंह, पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह, पूर्व पार्षद मनोज सोनी आदि पार्षद मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...