Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा के मुख्य चौराहों को सुंदर बनाएंगीं निजी कंपनियां Private companies will beautify the main crossings of Agra
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा के मुख्य चौराहों को सुंदर बनाएंगीं निजी कंपनियां Private companies will beautify the main crossings of Agra

Agra News : मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण सीएसआर फंड के माध्यम से कई कंपनियां करेंगी। कंपनियों ने नगर निगम के ट्रिपल आर सेंटरों को भी गोद लेने और उनके विकास का आश्वासन दिया है।

आगरा.

नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए निजी कंपनियों के साथ साझेदारी की योजना बनाई है। इसको लेकर गुरुवार को पेप्सी, कोका, कोला, कैंपा कोला जैसी प्रमुख पेय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नगर निगम के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने की।

बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपने सीएसआर फंड के माध्यम से नगर के प्रमुख चौराहों, तिराहों की सजावट, फाउंटेन लगाने, उनकी मेंटीनेंस, ट्री एंबुलेंस, नगर में वाटर कूलर लगाने, हीटवेव से लोगों को राहत देने को मिस्ट स्प्रेयर, रास्ते पर मोरल आर्ट बनाने, शहर के वृक्षारोपण के अभियान और शहर में डस्टबिन बांटने, ट्रांसफर स्टेशन, एमआरएफ साइट और कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट पर सोलर पैनल लगाने जैसे कार्य में भी सहयोग करेंगी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अनुसार कंपनी के प्रतिनिधियों ने ट्रिपल आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल ) केंद्र को भी गोद लेकर उनके विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। नगर निगम की ओर से निजी कंपनियों से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए योगदान देने की अपील की गई थी।। इको लेकर ही आज इस बैठक का आयोजन किया गया था।

Agra News : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि नगर निगम के इस कदम से उम्मीद है कि शहर की प्रमुख स्थलों की सुंदरता में वृद्धि होगी। इसके अलावा पर्यावरणीय जागरूकता भी बढ़ेगी। निजी कंपनियों के सहयोग से शहर का सौंदर्यीकरण एक मिसाल बन सकता है।

Agra News : मोतीगंज मार्केट में पार्किंग
बनाएगा नगर निगम Municipal corporation will build parking in Motiganj market


शहर के मोतीगंज मार्केट में कारोबारियों को वाहनों खड़ा करने में आ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम यहां पर दो स्थानों पर पार्किंग स्थल का निर्माण कराएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने मंगलवार को निरीक्षण करके मोतीगंज के व्यापारियों से उनकी समस्याओं को जाना।
मोतीगंज के कारोबारी ने नगर निगम प्रशासन से बाजार की समस्याओं के समाधान की मांग की थी। नगर आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक नगर आयुक्त को व्यापारियों से मिलकर मार्केट का निरीक्षण करने की निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज सहायक नगर आयुक्त ने मोतीगंज मार्केट का दौरा कर बैंक व्यापारियों की समस्याओं को जाना। निरीक्षण के दौरान मोतीगंज मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि वाहन के पार्क होने के लिए कोई वाजिब स्थल न होने से यहां पर आने वाले ग्राहकों और कारोबारी दोनों को ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़कों के किनारे वाहनों के खड़ा होने से यहां पर हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। इस पर सहायक नगरायुक्त ने कारोबारियों को जल्द ही मोर्केट में दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कारोबारियों ने मार्केट में पानी की निकासी के लिए एल टाइप नाली, मार्केट का गेट, शौचालय निर्माण, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था के हाईमास्ट लाइट पेयजल के प्याऊ की व्यवस्था करने की मांग की। सहायक नगर आयुक्त ने कारोबारियों को मार्केट की समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। कारोबारियों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का निस्तारण करा कर मोतीगंज मार्केट को आदर्श मार्केट घोषित किया जाए। इस दौरान नगर निगम की ओर से जेडएसओ छत्ता आशुतोष वर्मा, सीएसएफआई राजवीर सिंह, आरआई वैभव यादव आदि के अलावा मार्केट एसोसियेशन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, मंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल के अलावा अखिलेश गोयल, रविकांत गुप्ता, मोहनलाल गुड़ वाले, पवन कुमार गोयल कार्यालय सचिव उपस्थित रहे।

Agra News : आधी रात अचानक धंसा छत्ता नाला The chhata drain suddenly collapsed in the middle of the night

शहर में यमुना किनारे स्थित छत्ता नाला भारी वाहनों के आवागमन के कारण अचानक धंस गया। नाले के धंसने से नाले का पानी छत्ता गली में घुस गया। अचानक हुई इस घटना के कारण यमुना किनारे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने रात्रि में नाले का निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। सहायक नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा भी लिया।
नाले के रुकने की वजह से नगर निगम के द्वारा कुछ समय पूर्व थाना छत्ता के पास नाले को पंक्चर कर इसकी सफाई कराई गयी थी। इस दौरान बड़े-बड़े हृयूम पाइप डालकर चोक हुए नाले को खोला गया था। नगर निगम द्वारा वर्तमान में सभी नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस नाले की सफाई भी कराई जा रही थी। तमाम प्रयासों के बावजूद यमुना किनारे रोड को क्रास कर रहे नाले का पानी आगे नहीं जा पा रहा था। इस पर वबाग की सहायता से सुपर सकर मशीन के माध्यम से नाले की सफाई कराने का निर्णय लिया गया। सुपर सकर मशीन के द्वारा भी जब चोक नाला नहीं खुल सका तो बीती रात को नाले में सफाई कर्मचारी को उतार कर चोक पुलिया को खोलने का प्रयास किया गया। इस दौरान पता चला कि नाला धंसने के कारण पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। कुछ ही समय बाद पूरी सड़क धंस गयी। नाले का पानी छत्ता गली में भरने लगा। इस बात की जानकारी निगम के उच्चाधिकारियों को दी गयी। इसके बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निर्माण विभाग को रात्रि में ही नाले की मरम्मत का काम शुरु कराने के निर्देश दिये। इस पर अवर अभियंता अमित सोनार और एसएफआई आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में निर्माण और सफाई का कार्य शुरु कराया गया। गुरुवार देर रात तक निर्माण कार्य जारी था। नाले के धंसने से इस मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके निकाला जा रहा था। निर्माण कार्य के कारण यमुना किनारे दिनभर जाम के हालात बने रहे।

Agra News : शराब के ठेके पर प्लास्टिक गिलासों का उपयोग करने पर जुर्माना Penalty for using plastic glasses at liquor shops

शहर में नगर निगम प्रवर्तन दल ने गुरुवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, गंदगी और अतिक्रमण करने पर हजारों रुपये का शमन शुल्क वसूला। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
नगला बूढ़ी रोड पर स्थित शराब के ठेके पर प्लास्टिक के गिलासों का उपयोग करने पर भगवान दास पुत्र चिम्मन लाल से तीन हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया जबकि इसी रोड पर परचूनी की दुकान चलाने वाले प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। राजीव नगर खंदारी रोड पर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालने पर अमित पुत्र नामचंद से पांच हजार रुपये की राशि शमन शुल्क के रुप में वसूली गई।


Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...