Home उत्तर प्रदेश Agra News : स्काडा सिस्टम से संचालित होंगे यमुनापार के नलकूप Tube wells across Yamuna will be operated by SCADA system
उत्तर प्रदेश

Agra News : स्काडा सिस्टम से संचालित होंगे यमुनापार के नलकूप Tube wells across Yamuna will be operated by SCADA system

Agra News : जलकल विभाग ने जलापूर्ति को और बेहतर करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। स्काडा लगाने की कार्य योजना बना ली है, जल्द ही कार्य शुरू होगा। महाप्रबंधक ने निरीक्षण करके अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हैं।

आगरा.

Agra News : आगरा नगर निगम के जलकल विभाग ने यमुनापार क्षेत्र की जलापूर्ति को और बेहतर करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। नाई की सराय क्षेत्र में लगे सभी नलकूप अब स्काडा सिस्टम से संचालित होंगे। इससे नलकूपों की निगरानी बढ़ जाएगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने स्काडा सिस्टम लगाने का कार्य जल्दी शुरू करने के आदेश दिए हैं।

भीषण गर्मी में शहरवासियों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे, जिसके लिए जलकल विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल महोदय के निर्देश पर जलकल विभाग अपनी जलापूर्ति को और बेहतर करने में जुट गया है। महाप्रबंधक एके राजपूत महोदय ने बताया कि यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल और भूमिगत जल की सप्लाई हो रही है। नाई की सराय क्षेत्र में 16 नलकूप लगे हैं। इन नलकूपों के लिए नाई की सराय में जेडपीएस बना हुआ है। इस जेडपीएस से बजरंग नगर की टंकी पानी से भरी जाती हैं। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में इस टंकी से पानी की सप्लाई होती है। इन नलकूपों से लगभग 10 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। उन्होंने बताया कि नाई की सराय जेडपीएस पर स्काडा सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम से नलकूप चालू-बंद हो सकेंगे। खराब होने पर नलकूप बंद होते हैं स्काडा सिस्टम के जरिए नाई की सराय जेडपीएस में बैठे ऑपरेटर को तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद वहां तैनात टीम मौके पर पहुंचेगी। खराब नलकूप की मरम्मत करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 से 8 मोटर पंप रिजर्व में रहेंगी। नलकूप की मोटर पंप खराब होने पर तत्काल दूसरी लगा दी जाएगी, जिससे पेयजल की सप्लाई प्रभावित न हो सके। स्काडा सिस्टम लगाने की कार्य योजना तैयार हो गई है, जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएगा। जब तक बिजली चलेगी तब तक सभी नलकूप चलते रहेंगे। बता दें कि महाप्रबंधक एके राजपूत ने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित 9 वीटी जेडपीएस, नाई की सराय जेडपीएस, बजरंग नगर पानी की टंकी, नलकूप और कालिंदी विहार में निरीक्षण किया। निरीक्षण में पार्षद बनवारी लाल, पार्षद विजय वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार साथ रहे।

महाप्रबंधक एके राजपूत ने प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार और अवर अभियंता आशीष कुमार को सख्त निर्देश दिए कि जलापूर्ति के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। क्षेत्र में भ्रमण करें और जहां समस्या मिले उसे तत्काल समाधान करने का कार्य शुरू करें। उन्होंने बताया कि रिजर्व वाली मोटर पंप नाई की सराय जेडपीइस पर भिजवा दी गईं हैं। मॉनिटरिंग के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।

Agra News : यमुनापार क्षेत्र में टैंकरों के सबसे ज्यादा चक्कर Most trips of tankers in Yamunapar area

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि यमुनापार में 30-40 प्रतिशत क्षेत्र पानी की सप्लाई से आच्छादित है। यमुनापार क्षेत्र में टेल तक लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए 10 टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों के लगभग 40-42 चक्कर लगते हैं। गलियों में टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए वहां आसपास किसी चौराहे पर टैंकर को खड़ा कर दिया जाता है। वहां से लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। उन्होंने बताया की जरूरत पड़ते पर और भी टैंकर लगाए जाएंगे। यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल और यमुनाजल के अलावा 16 नलकूपों से भी पानी की सप्लाई हो रही है। आच्छादित क्षेत्र का अलावा भी टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...