Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा में पानी की डिमांड ज्यादा, पाइप लाइनें कम ! Demand for water in Agra is high, but pipelines are less
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा में पानी की डिमांड ज्यादा, पाइप लाइनें कम ! Demand for water in Agra is high, but pipelines are less

Agra News : जलकल विभाग शहर की गलियों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों को खूब दौड़ा रहा है। महाप्रबंधक स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।

आगरा.

Agra News : जून का महीना यानी जलकल विभाग की ‘अग्नि परीक्षा’ इससे हर साल गुजरना पड़ता है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में जलकल विभाग का सप्लाई तंत्र 50-60 प्रतिशत क्षेत्र में है, लेकिन डिमांड 100 प्रतिशत रहती है। भीषण गर्मी में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले उसके लिए टैंकरों को टेल तक खूब दौड़ाया जा रहा है। महाप्रबंधक स्वयं समीक्षा करके पेयजल सप्लाई व्यवस्था को और बेहतर करने में जुटे हुए हैं, उन्होंने अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मौके पर पेयजल व्यवस्था की स्थिति देखें। शिकायत मिलते ही उसका समाधान करने के कार्य में लग जाएं। पेयजल व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

आगरा नगर निगम सीमा में 100 वार्ड हैं, लेकिन जलकल विभाग 50 से 60 प्रतिशत क्षेत्र को ही पेयजल से संतृप्त कर रहा है। बाकी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइनों का अभाव है, इसलिए वहां समस्या बनी रहती है। शहर के कुछ क्षेत्रों में टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या थी, जिसको लेकर जलकल विभाग ने कई स्थानों पर बूस्टर पंप भी लगाए हैं। इन बूस्टर पंपों से टेल तक पानी पहुंचा जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए टैंकर दौड़ लगा रहे हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने पेयजल व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कार्य तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि शहर में 309 एमएलडी गंगाजल और 120 एमएलडी यमुनाजल की सप्लाई हो रही है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन चालू हैं वहां तक पानी की सप्लाई सही चल रही है। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइनों से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है, ऐसे क्षेत्रों में पानी की सप्लाई टैंकरों द्वारा लगातार की जा रही है। जलकल विभाग के पास 30 टैंकर अपने और 6 टैंकर प्राइवेट हैं। महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन नहीं है वहां भी टैंकरों से पानी भेजने का कार्य किया जा रहा है। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का भी निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। सभी जोन के अभियंता पानी की सप्लाई बेहतर करने के कार्य में लगाए गए हैं। रोजाना समीक्षा करके, उन्हें निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की डिमांड के चलते जरूरत पड़ने पर और भी टैंकर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

Agra News : जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नगर निगम के 100 वार्ड में से 18 वार्ड पूर्ण आच्छादित, 63 आंशिक आच्छादित वार्ड और 18 अनाच्छादित वार्ड हैं।

Agra News : यमुनापार क्षेत्र में सबसे ज्यादा चक्कर Most rounds in Yamunapar area

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि यमुनापार में 30-40 प्रतिशत क्षेत्र पानी की सप्लाई से आच्छादित है। यमुनापार क्षेत्र में टेल तक लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए 10 टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों के लगभग 30-35 चक्कर लगते हैं। गलियों में टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं, इसलिए वहां आसपास किसी चौराहे पर टैंकर को खड़ा कर दिया जाता है। वहां से लोगों को पानी की सप्लाई दी जाती है। उन्होंने बताया की जरूरत पड़ते पर और भी टैंकर लगाए जाएंगे। यमुनापार क्षेत्र में गंगाजल और यमुनाजल के अलावा 16 नलकूपों से भी पानी की सप्लाई हो रही है। आच्छादित क्षेत्र का अलावा भी टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...