Home उत्तर प्रदेश Agra News : दशकों पुरानी समस्या होगी दूर, इन्हें मिलेगी राहत Decades old problem will be solved, they will get relief
उत्तर प्रदेश

Agra News : दशकों पुरानी समस्या होगी दूर, इन्हें मिलेगी राहत Decades old problem will be solved, they will get relief

Agra News : शहर के कछपुरा में नाला निर्माण होने से यहां रहने वाले लोगों किसानों की दशकों पुरानी जलभराव समस्या खत्म होगी।

Agra News : शहर के कछपुरा क्षेत्र के किसानों और स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या अब जल्द ही समाप्त होने जा रही है। आगरा नगर निगम द्वारा क्षेत्र में 35 लाख रुपये की लागत से एक नया आरसीसी नाला बनवाया जा रहा है। दशकों पूर्व निर्मित पुराना नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिसके चलते बरसात के दिनों में नाले का पानी उफन कर वार्ड 13 बघेल की बगीची, नगला देवजीत समेत आसपास के इलाकों में भर जाता था। इससे न केवल घरों और दुकानों में पानी घुस जाता था, बल्कि कछपुरा क्षेत्र के किसानों की फसलें भी नष्ट हो जाती थीं।गंदगी और कीचड़ जमा होने के कारण पुराने नाले की सफाई कर पाना भी मुश्किल हो गया था। स्थानीय पार्षद इमराना अब्बास द्वारा इस गंभीर समस्या को नगर आयुक्त के समक्ष उठाए जाने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नये नाले के निर्माण को मंजूरी दी।

नगर निगम अवर अभियंता ललित अग्रवाल के अनुसार निर्माणाधीन नाला 220 मीटर लंबा, साढ़े तीन फुट गहरा और चार फुट चौड़ा बनाया जा रहा है। नया नाला नगला अजीता से जोड़ा जाएगा ताकि क्षेत्र का जल निकास सुचारू रूप से हो सके। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कछपुरा क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। क्षेत्रीय पार्षद के प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नाले के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी बरसात से पहले क्षेत्रवासियों को इस समस्या से पूरी तरह राहत मिले।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त, नगर निगम

द ताज स्टोरी टीम का नगर निगम आगरा में एक्सपोजर विजिट

Agra News: अभिनेता जाकिर हुसैन और निर्देशक तुषार गोयल ने कहा आगरा शहर में दिख रहा है स्वच्छ भारत मिशन का असली असर।

आगरा। नगर निगम में रविवार को बॉलीवुड अभिनेता जाकिर हुसैन और फिल्म निर्देशक तुषार गोयल के नेतृत्व में आने वाली फिल्म द ताज स्टोरी की टीम ने एक विशेष एक्सपोजर विजिट की। इस दौरान फिल्म टीम ने नगर निगम के विभिन्न नवाचार और स्वच्छता से जुड़ी पहल का अवलोकन किया और शहर में हो रहे उल्लेखनीय बदलावों की सराहना की।

टीम ने सबसे पहले इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया, जहां उन्हें रीयल टाइम मॉनिटरिंग, सफाई व्यवस्था और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने गो-धन शॉप, 5R सेंटर और मोबाइल फूड बैंक का निरीक्षण किया, जहां अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद बनाने और खाद्य अपव्यय रोकने के लिए चल रहे नवाचारों को करीब से देखा।

टीम ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगरा शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में हो रहे कार्य अन्य शहरों के लिए मिसाल है। विजिट के बाद टीम ने नगर निगम स्टाफ के साथ रिफ्रेशमेंट सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर नगर निगम आगरा की ओर से फिल्म टीम को वेस्ट टू वंडर से बने उपहार, गो-धन उत्पाद, और शहर की प्रसिद्ध आगरा की शान पेठा भेंट किया गया।
यह मुलाकात न केवल कला और सिनेमा के क्षेत्र को नागरिक जिम्मेदारी से जोड़ने का एक सशक्त उदाहरण रही, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता और नागरिक भागीदारी से ही शहर को सुंदर और समृद्ध बनाया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...