Home उत्तर प्रदेश Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing
उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: नगर निगम के जलकल विभाग ने पानी टंकियों की सफाई का कार्य तेज कर दिया है। ग​र्मी के सीजन को लेकर तैयारी चल रही है। महाप्रबंधक स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के जलकल विभाग ने जनता को पानी की स्वच्छ एवं सुगम आपूर्ति देने की दिशा में कवायद तेज कर दी है। पानी की टंकियों और भूमिगत जलाशयों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कार्य की मॉनिटरिंग महाप्रबंधक स्वयं कर रहे हैं।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नगर निगम सीमा में जहां जलकल विभाग की जलापूर्ति हो रहा है, वहां बनी टंकियों और भूमिगत जलाशयों की सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई का कार्य और तेजी से करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में टंकी की सफाई करनी होती है उसकी सूचना अखबारों के माध्यम से जनता को दी रही है, जिससे वे पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें। टंकी की सफाई होने के बाद वहां की जलापूर्ति शुरू कर दी जाती है। महाप्रबंधक ने बताया कि 30 टंकियों के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है। अभी तक 20 टंकियों की सफाई का कार्य पूरा हो गया है। बाकी टंकियों की सफाई का कार्य चल रहा है। संबंधित अधिशासी अभियंताओं को अगले एक सप्ताह में टंकियों की सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं। टंकियों और भूमिगत जलाशयों की सफाई के कार्य में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान देना है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पानी का पर्याप्त मात्रा में कर लें भंडारण

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि टंकियों और भूमिगत जलाशयों की सफाई समय—समय पर होती है। सफाई कार्य के दौरान पानी की आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित होती है, लेकिन जनता को उस समय पानी की परेशानी न हो उसके लिए पहले ही पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने की अपील की जा रही है। साथ ही टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। जनता से अपील है कि टंकियों की सफाई का कार्य सामान्य है, हर साल होता है। गुणवत्तापरक पानी की सप्लाई के लिए यह कार्य किया जाता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...