Home उत्तर प्रदेश Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date
उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल के मुख्य भवन और प्रोजेक्ट के ले-आउट प्लान को देखा। जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने न्यू सिविल एन्क्लेव का विवरण एवं निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों को मौके पर ही ‌सख्त निर्देश दिये।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि बाउंड्री का कार्य पूर्ण है। रन-वे का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। मुख्य भवन के कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट की 65 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण है, जिसमें बेसमेंट का कार्य समय पर रहा है। अब कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करके हैंडओवर कर दिया जाएगा। 441.79 करोड़ की लागत रुपये की लागत से निर्माणाधीन आगरा सिविल एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट 144.07 एकड़ एरिया में विस्तृत है। जिसमें 33845 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, 400 वाहनों की क्षमतायुक्त 16810 स्क्वायर मीटर स्थान में मल्टीलेवल पार्किंग, 200 कार की क्षमतायुक्त सर्फेस पार्किंग, 2379 स्क्वायर मीटर में यूटिलिटी ब्लॉक, 19 चैक इन काउंटर, 12 ई- चैक इन काउंटर, 6 सिक्योरिटी काउंटर, 3 फुल बॉडी स्कैनर, 3 एरो ब्रिज, 6 एस्केलेटर, 12 एलिवेटर्स, 33 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट, 22 डिजी यात्रा डिवाइसेज, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश के लिए यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी। जिलाधिकारी ने सिविल टर्मिनल के अंदर आ रहे 6 वृक्षों को हटाए जाने के लिए वन विभाग द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट निर्माण में श्रमिकों की संख्या आदि की जानकारी ली। कॉन्ट्रैक्टर को तलब करके निर्माण श्रमिकों संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति पर संतुष्टि जताई और प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन एयरपोर्ट निर्माण स्थल बाउंड्री के अंदर से धनौली व अन्य गांव को जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया।

ग्रामीणों के लिए संपर्क मार्ग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे कि एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर एडीए के अधिकारियों को तलब किया तथा खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल तक रोड के विकास, सौन्दर्यीकरण की कार्य योजना के बारे में जानकारी ली। शीघ्र प्रपोजल तैयार करके भेजने के निर्देश दिए। सिविल टर्मिनल की सामान्य दिनों व बरसात के मौसम में जल निकासी के लिए एसटीपी तथा ड्रेनेज की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व संदीप वर्मा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विवेक कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट प्रभारी अनूप चंद श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों को लेकर पार्षदों में उबाल, काटा बवाल! Councillors are furious over drains and create ruckus

आगरा। स्मार्ट सिटी को डुबोने वाले नगर निगम के अधिकारियों का पर्दाफाश...