Home उत्तर प्रदेश Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM
उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM


आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस और फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में वेयर हाउस में रखी ईवीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ईवीएम मशीनों को लेकर सख्त निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, दीवार पर वेयर हाउस में अंदर रखी कुल ईवीएम, कंट्रोल यूनिट आदि की संख्या लिखे जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात पुलिस गार्ड, ड्यूटी शिफ्ट आदि की जानकारी तथा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, अन्य सुरक्षा इंतजामों और अभिलेखों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वेयर हाउस परिसर में नियमित साफ-सफाई, अग्निशमन आदि उपकरणों का उचित रखरखाव और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करके आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीएम संदीप यादव, एडीईओ रामवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...