Home उत्तर प्रदेश Agra News: भ्रष्ट लाइनमैन और अधिकारी होंगे सस्पेंड-राज्यमंत्री Corrupt linemen and officers will be suspended – Minister of State
उत्तर प्रदेश

Agra News: भ्रष्ट लाइनमैन और अधिकारी होंगे सस्पेंड-राज्यमंत्री Corrupt linemen and officers will be suspended – Minister of State

आगरा। राज्यमंत्री ऊर्जा कैलाश सिंह राजपूत ने शनिवार को डीवीवीएनएल के मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के द्वारा बार-बार शिकायतें करने के बाद भी उनका समय पर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। राज्यमंत्री ने एमडी को निर्देश दिये कि भ्रष्ट लाइनमैन एवं अन्य मनमानी करने वाले अधिका‌रियों और कर्मचारियों को चिह्नित करें, जिससे उन्हें सस्पेंड किया जा सके।

बैठक के दौरान मंत्री ने रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मर लगाने और ट्रांसफार्मर की वर्कशाॅप में पर्याप्त आपूर्ति रखी जाए, जिससे कि प्राकृतिक आपदा या ट्रांसफार्मर जलने पर तत्काल उसे बदला जा सके। उन्होंने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर ऐसे भ्रष्ट लाइन मैन, जिनकी शिकायत जनता द्वारा बार-बार की जाती है। उन्हें चिन्हित करने, काम न करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने व निलम्बन के भी निर्देश दिए।

उन्होंने विजिलेंस टीमों को ऑन-कैमरा चेकिंग करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभावार प्रत्येक महीने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने, उनसे प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं जनप्रतिनिधियों के साथ व्हाट्सअप ग्रुप निर्माण कर दैनिक प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण व किसी परिस्थिति में जनप्रतिनिधियों की फोन काॅल ‌रिसीव न करने पर बाद में काॅल बैक करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल श्रुति, मुख्य अभियंता वितरण कपिल सिंधवानी सहित डीवीवीएनएल मुख्यालय के सभी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...