Home उत्तर प्रदेश Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM
उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर उनका जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से कहा कि जनता से मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों, कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्राप्त विभिन्न योजनाओं, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए आवंटित धनराशि को वित्तीय वर्ष समाप्ति तक बचाकर रखने, पात्रों को लाभान्वित न करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी दिखाई। उन्होंने धनराशि का समय से गरीब, आमजन को सुविधा देने, विभिन्न योजनाओं में चयन करके लाभान्वित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलों, ब्लॉक व थानों से जुड़े मामलों में आमजन से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने, उन्हें निराश न लौटाने, प्रत्येक प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने सेवा व सदव्यवहार करने के संबंधित को निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवासहीन पात्र आमजन को चिह्नित कर योजना का लाभ देने, अपात्र बाहरी घुसपैठियों के विरुद्ध अभियान चलाने, बाहरी घुसपैठियों द्वारा फर्जी कागजातों के आधार पर आवास सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लेने वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गरीब आदमी की आशा बढ़ी है, आवास, राशन, पेंशन, आयुष्मान भारत आदि में पात्र लोगों को पंजीकृत करें, गरीबों के हक का सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध, सरकारी आवास आवंटन आदि में भ्रष्टाचार करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।

समीक्षा बैठक में इनकी रही मौजूदगी

मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य, विधायकगण डॉ.जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, चौधरी बाबूलाल, भगवान सिंह कुशवाह, डॉ.धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, जिला विकास अधिकारी भावना यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...