Home उत्तर प्रदेश Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres
उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीटिंग प्लान एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश द्वार पर ग्रीन नेट अथवा शेड लगाने, शीतल पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था छायादार स्थान पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की गाइडलाइन का पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित तकनीकी व्यवस्थाओं के माध्यम से परीक्षा की शुचिता बनाए रखी जाएगी। अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था को सतत सक्रिय रखने के निर्देश दिए। बता दें कि जनपद में यह परीक्षा कुल 28 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में 12,768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी यमुनाधर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे।...