Home उत्तर प्रदेश Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla
उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई। यहां एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर राव शिंदे ने किया। बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो.रामशंकर राव शिंदे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन, उनका त्याग, उनकी सेवा तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए किया गया उनका समर्पण आज भी देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक संकटों के बीच भी अद्वितीय धैर्य, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। लगभग तीन शताब्दी पूर्व स्थापित उनका शासन, प्रशासन और न्याय व्यवस्था आज भी सुशासन का आदर्श प्रस्तुत करती है। संवेदनशील प्रशासन, गरीबों के प्रति न्याय और जनकल्याणकारी शासन की उनकी अवधारणा आज भी देश की शासन व्यवस्था को प्रेरित करती है। श्री बिड़ला ने कहा कि जिस प्रकार भगवान शिव ने संसार के कल्याण के लिए विषपान किया, उसी प्रकार लोकमाता अहिल्याबाई ने समाज के दुख, पीड़ा और संकटों को अपना मानकर अपना संपूर्ण जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने ऐसा शासन स्थापित किया, जिसमें नीति, न्याय, संवेदना, धर्म, आध्यात्मिकता और संस्कृति का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सर्वसमाज की हैं- प्रो. बघेल


केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पुरखे गौरवशाली थे। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने 12776 विधर्मियों, आक्रमणकारियों द्वारा जो तोड़े गये थे उनको पुनर्स्थापित करके जीर्णोद्धार कराया। कश्मीर से कन्या कुमारी तक, कामरूप से कच्छ तक सड़कों, धर्मशालाओं, कुएं बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाने से समाज में जागृति आती है। जागृति से चेतना का निर्माण होता है। समाज सत्ता की प्राप्ति करता है। उन्होंने सभी 12 ज्योर्तिलिंग का नाम लेते हुए बताया कि तुगलक, बाबर इल्तुतमिश आदि विधर्मियों ने मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया लोकमाता अहिल्याबाई ने उन्हें बनाने का कार्य किया। इन सभी तीर्थ स्थानों का ही नहीं सभी शक्तिपीठों का जीर्णोद्धार कराया। उनकी 300 वीं जयंती पर मोदी सरकार ने सिक्का जारी करके लोकमाता को सम्मानित किया। उन्होंने नारी शसक्तीकरण की मिसाल कायम की थी।

लोकमाता बनने को करोड़ों लोगों का जन विश्वास चाहिए- प्रो. राव शिंदे


विशिष्टि अतिथि महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर राव शिंदे ने कहा कि महारानी बनने के लिए सिंहासन चाहिए। लोकमाता बनने को करोड़ों लोगों का जन विश्वास चाहिए। जैसे भगवान राम अयोध्या के नहीं पूरे देश के हैं। भगवान कृष्ण मथुरा के नहीं, शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के नहीं संपूर्ण देश के हैं। इसी प्रकार लोकमाता मालवा की नहीं पूरे देश की लोकमाता हैं।

मुख्य रूप से ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि मंत्री महाराष्ट्र दत्तात्रेय भारणे, केशव बघेल, कैबिनेट रैंक प्राप्त मध्य प्रदेश, रामराव वडकुते, गोपी चंद्र पडुलकर, विधायक पूजा पाल, राजसभा सांसद नवीन जैन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, चौ. बाबूलाल,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद के घर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला


आगरा। एत्मादपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो.रामशंकर राव शिंदे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के कमला नगर स्थित आवास पर पहुंचे। राज्यसभा सांसद ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति का पुष्पगुच्छ भेंट करके एवं माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन के परिवारजनों से भी शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। पारिवारिक वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान आत्मीयता एवं सौहार्द्र का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, वंश अग्रवाल, दीपिका मित्तल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे।...