Home राजनीति BSP News: ‘बसपा जिंदा है,अब आंदोलन की तैयारी’ BSP is alive, now preparations for movement
राजनीति

BSP News: ‘बसपा जिंदा है,अब आंदोलन की तैयारी’ BSP is alive, now preparations for movement

BSP News: नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं को उजागर करेगी बसपा, बसपा के पार्षदों ने बैठक में रणनीति बनाकर आंदोलन की तैयारी शुरू दी है। विकास कार्यों में बसपा वाले वार्डों में किया जा रहा है भेदभाव। इससे जनता को परेशानी हो रही है।

आगरा, उत्तर प्रदेश

BSP News: यूपी के उच्च सदन में भले ही बसपा विपक्ष की जिम्मेदारी से कोसों दूर है, लेकिन शहर के मिनी सदन में वर्षों से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। सूबे में सरकारें बदलती हैं, लेकिन नगर निगम के सदन में बसपा विपक्ष की आवाज बनी रहती है। अब बसपा ने विकास कार्यों में बढ़ते भेदभाव और जनता की समस्याओं को लेकर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं वाले ‘राज’ को खोलने का निर्णय किया है। इस आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही है, जिसको लेकर बैठक की गई है। बसपा पार्षद अब जिम्मेदारों की मनमानी से दो-दो हाथ करने का मूड बना चुके हैं।

शहर का मिनी सदन भाजपा बाहुल्य है। यहां बोर्ड दर बोर्ड भाजपा मजबूत हो रही है। भाजपा का बहुमत होने के कारण विपक्ष की आवाज कमजोर होती जा रही है। बसपा अपनी आवाज को बुलंद करने की तैयारी में जुट गई है। नगर निगम परिसर स्थिति पार्टी कक्ष में बसपा दल की बैठक हुई, जिसमें बसपा निर्वाचित पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य होने हों या अव्यवस्थाएं दूर करने की बात तो उसमें भेदभाव हो रहा है। बसपा दल नेता डॉ. यशपाल सिंह का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बसपा के पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वार्डों में विकास कार्य होने हैं, लेकिन शिकायतों और प्रस्तावों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में खूब विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सफाई, पथ प्रकाश और निर्माण पर अधिकारियों का ध्यान है, लेकिन बसपा पार्षदों के वार्डों की अनदेखी हो रही है। अब बहुत हो गया, अधिकारी बसपा और बसपाईयों को कमजोर न समझें।

BSP News: विपक्ष की भूमिका में है बसपा (BSP is in the role of opposition)

उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में सरकार नहीं है, लेकिन नगर निगम में बसपा विपक्ष की भूमिका में है। अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने देगी। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन करेंगे, जिसकी रूपरेखा बनाई जा रही है। पूर्व पार्षद दल नेता मोहम्मद सुहेल कुरैशी, पार्षद अरविंद मथुरिया, चौ. कप्तान सिंह, सुनील शर्मा आदि ने कहा कि नगर निगम में कहां-कहां भ्रष्टाचार हैं और क्या-क्या अव्यवस्थाएं हैं इसका खुलासा करके जनता को बताएंगे। भाजपा भ्रष्टाचार रोकने और सबका साथ- सबका विकास की बात करती हैं, लेकिन नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। जिन टेंडरों पर कार्य होते हैं उनमें ज्यादातर भाजपा पार्षदों वाले वार्डों के कार्य शामिल होते हैं। बैठक में पार्षदों ने कहा कि सदन में प्रस्ताव लगाए जाते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। जनता क्षेत्रीय पार्षद के पास आती है उसे तो समस्याओं का समाधान चाहिए। जनता हाउस टैक्स, सीवर टैक्स और पानी का टैक्स देती है।

Agra News: कार्यकारिणी में कांग्रेस-सपा का पत्ता साफ (Congress-SP cards clear in the executive)

बता दें कि नगर निगम के 100 वोर्डों में कांग्रेस का एक पार्षद, सपा के तीन, बसपा के 25 और बाकी भाजपा के पार्षद हैं। बता दें कि पिछले बोर्ड में बसपा के 27 पार्षद चुनकर आये थे। इस वर्तमान बोर्ड में भी 27 पार्षद चुनकर आये। कुछ दिनों तक आंकड़ा 27 ही बना रहा, लेकिन बसपा के दो पार्षद भाजपा में चले गए। अब बसपा दल में 25 पार्षद हैं। नगर निगम में बसपा विपक्ष की भूमिका में है। बात करें कार्यकारिणी की तो यहां बसपा की तरफ से एक सदस्य है। कांग्रेस और सपा का कोई सदस्य नहीं है।

Agra News: पिछले दो बार से सिंबल पर हुए चुनाव (Elections were held on symbols for the last two times)

यूपी में राजनीतिक पार्टियां अपनी ताकत का पता लगाने के लिए पिछले दो स्थानीय निकाय चुनाव (2017 व 2023) पार्टी के सिंबल पर लड़े हैं। किसी का वोट प्रतिशत कम हुआ तो किसी का बढ़ा है। टिकट के लिए खूब मारामारी रही थी। ज्यादातर नये चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा था। कई बार के पार्षदों की संख्या कम है। जिन्हें नगर निगम की कार्यप्रणाली का अनुभव और कार्य कराने का तरीका पता है।

Agra News: सदन में बसपा का भेदभाव का रहता मुद्दा (BSP’s issue of discrimination remains in the House)

आगरा नगर निगम के सदन में बसपा विपक्ष की भूमिका में है। विकास कार्यों को लेकर बसपा अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाती है। सदन के अधिवेशन में कई बार यह मुद्दा बसपा उठा चुकी है। सदन के अधिवेशन में भेदभाव को लेकर हंगामा भी हो चुका है। बसपा पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी गैर बसपा वाले वार्डों में खूब विकास कार्य करवा रहे हैं, लेकिन जहां बसपा का पार्षद निर्वाचित हुआ है वहां विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों और मेयर को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विकास कार्य करना तो दूर की बात खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करने के लिए चक्कर लगाए जाते हैं।

Agra News: बसपा पार्षदों के यहां सबसे अधिक मलिन बस्तियां (BSP councilors have the highest number of slums)

बसपा के पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डो में सबसे अधिक मलिन बस्तियां हैं। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी वहां विकास कार्य करने में भेदभाव कर रहे हैं। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

Agra News: मेयर के आवास पर धरना तक देना पड़ा (Even had to protest at the mayor’s residence)

आगरा नगर निगम के सदन में बसपा खुद को भेदभाव का शिकार बता रही है। बता दें कि पिछले बोर्ड में भी बसपा ने यही आरोप मेयर पर लगाए थे। तत्कालीन मेयर नवीन जैन के आवास पर बसपा के पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने मेयर पर बसपा पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उसे समय पार्षदों ने धरना प्रदर्शन करके महापौर के खिलाफ खूब नारेबाजी करके विरोध जताया था।

बैठक में इन पार्षदों की रही उपस्थिति

बैठक में बसपा के पार्षद दल नेता डॉ. यशपाल सिंह, मोहम्मद सुहेल कुरैशी, रेखा भास्कर, अरविंद मथुरिया, चौधरी राधेलाल, गंगाराम, निधि पटेल, बंटी माहौर, ममता कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, शेर सिंह सविता, पिंकी सोनी, प्रवीण कुमार, राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजनीति

UP News : बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार को ये सलाह! This is BSP supremo Mayawati’s advice to the government

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने रविवार को...

राजनीति

Bihar Politics : देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं-राहुल गांधी Assembly and Lok Sabha elections are being stolen in the country – Rahul Gandhi

बिहार। सासाराम से रविवार को कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत...

राजनीति

Politics News: ‘नगर निगम में बसपा की जड़ें हो रहीं कमजोर’, जानें कारण BSP’s roots are getting weak in the Municipal Corporation, know the reason

आगरा/लखनऊ. Politics News : बसपा सुप्रीमो मायावती एक तरफ पार्टी संगठन को...