Home उत्तर प्रदेश Agra News: आगरा में फुलवारी और हरियाली की विदेशों तक चर्चा Discussion of flowers and greenery in Agra reached abroad
उत्तर प्रदेश

Agra News: आगरा में फुलवारी और हरियाली की विदेशों तक चर्चा Discussion of flowers and greenery in Agra reached abroad

Agra News: आगरा नगर निगम ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का काम तेज कर दिया है। मुख्य सड़कों पर फुलवारी और हरियाली इतनी बढ़ गई कि उसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश तक है।

आगरा, उत्तर प्रदेश

Agra News: मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर (Agra city)इन दिनों चर्चाओं में है, यहां आने वाले लोगों का मन वाह आगरा कहने को मजबूर रहा है। शहर में एक तरफ स्वच्छता बढ़ रही है तो दूसरी ओर सुंदरता। नगर निगम (Nagar Nigam) रूट के अलावा शहर की तमाम सड़कों को हरियाली (Greenery) और फुलवारी (flower garden) मय करने में जुटा है। रंग-बिरंगे फूल लोगों का मन मोह रहे हैं। उनके साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं तो वीडियो भी खूब बना रहे हैं। शहर की बदलता रूप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
महापौर हेमलता दिवाकर (Mayor Hemlata Diwakar)और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल (Municipal commissioner Ankit Khandelwal) ने शहर को और स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कई योजना पर काम शुरू किया है जो तेजी से हो रहा है। खेरिया हवाई अड्डे से माल रोड, माल रोड से पुरानी मंडी रोड, यमुना किनारा रोड, एमजी रोड, फतेबाद रोड, सिकंदरा-बोदला रोड, देहली गेट रोड, हरीपर्वत रोड आदि के डिवाइडरों पर नगर निगम ने फुलवारी और हरियाली के लिए कार्य योजना बनाई। इसमें शहर के 15 डिवाइडरों पर कार्य लगभग पूरा हो गया है। डिवाइडरों पर लगे पौधों पर रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं। किसी पौधे पर दिन में तो किसी पर रात में फूल नजर आते हैं। ताजमहल, आगरा किला देखने के लिए आने वाले पर्यटक आगरा की तारीफ करने से रहते नहीं हैं। विदेशी अपने देश पहुंचने पर आगरा शहर की स्वच्छता और सुंदरता की चर्चा करते हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते हैं, जिनमें आगरा शहर की स्वच्छता और सुंदरता साफ दिखती है।

आगरा शहर की सड़कों के डिवाइडरों पर फुलवारी और हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने ब्लू प्रिंट बनाया है, जिस पर काम चल रहा है। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर निगम ने पहले चरण में 15 डिवाइडरों पर कार्य किया है। नगर निगम की ये पहल लोगों में शहर को और स्वच्छ और सुंदर बनने की उम्मीद जगा रही है।

Agra News: पौधारोपण का यहां कार्य हुआ पूरा
Plantation work completed here

सिकंदरा-बोदला रोड पर सिकंदरा फलाईओवर से मारुति एस्टेट चौराहा तक, एमजी रोड-टू पर कोठी मीना बाजार से सुभाष पार्क तक, पश्चिमपुरी से जोनल पार्क, डीपीएस स्कूल होते हुए जलकल पपिंग स्टेशन तक, साकेत पुलिया से सीओडी कॉलोनी तक, एनएच-19 से भावना एस्टेट होते हुए विनायक नगर तक, पं दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से हदयनिया सेवासदन तक 80 फुटा रोड, बालूगंज में मैहर टॉकीज पेट्रोल पम्प से आईजी ऑफिस तक, हरीपर्वत चौराहा से दिल्ली गेट, शंकरगढ़ की पुलिया से पृथ्वीनाथ फाटक तक, शास्त्रीपुरम में डीपीएस स्कूल के पीछे वाले डिवाइडर, नगर निगम की सीमा समाप्ति तक, पश्चिमपुरी सब्जी मंडी से चौराहे तक, अमर होटल से शमसाबाद रोड होते हुये एकता पुलिस चौकी तक, मदिया कटरा से भावना क्लार्क, भावना क्लार्क से बोदला जगदीशपुरा रोड, लाल किला के सामने से अमर सिंह गेट तक, रामबाग चौराहे से एत्मादुद्दौला स्मारक तक डिवाइडर पर पौधारोपण का कार्य पूरा हो गया है।

Agra News: अब यहां होगा पौधारोपण का कार्य
Now plantation work will be done here

ताजमहल (Taj Mahal) के पास ईस्ट गेट, यमुना किनारा रोड, एयरपोर्ट (airport) से फतेहाबाद रोड तक डिवाइडरों पर पौधारोपण करने का कार्य होना है। यहां मौसम के अनुसार फूल खिलेंगे। हरियाली के लिए पौध लगाए जाएंगे। नगर निगम की कार्य योजना में शहर की तमाम सड़कों पर पौधारोपण और वृक्षारोपण करना शामिल हैं।

Agra News: नगर आयुक्त स्वय कर रहे मॉनिटरिंग Municipal Commissioner himself is monitoring

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के डिवाइडरों (divider) की मरम्मत करने के साथ-साथ उनमें पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। मौसमी पौधे लगाए जा रहे हैं तो वहीं सदाबहार पौधे लगाए जा रहे हैं। रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं। सौंदर्यीकरण के इस कार्य की स्वयं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे समय-समय पर मौके पर जाकर निरीक्षण करके कार्य की गुणवत्ता देख रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

Agra News: सीएफओ बनाए गए हैं नोडल ऑफिसर CFO has been made nodal officer

नगर आयुक्त (municipal commissioner) ने पौधारोपण करके के शहर की सड़कों को सुंदर बनाने के कार्य पर निगरानी रखने और तेजी के साथ गुणवत्तामय बनाए रखने के लिए सीएफओ (chief finance officer) वृजेश सिंह को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। नोडल ऑफिसर पौधों के चयन से लेकर कार्य की गुणवत्ता को परख रहे हैं। उनके द्वारा मौके पर जाकर लगातार निरीक्षण किये जा रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम में एकाउंट ऑफिसर बिपिन यादव को भी लगाया है।

Agra News: सेल्फी प्वाइंट बन गई फुलवारी Phulwari became selfie point

नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षे़त्रों में हरियाली और फुलवारी बढ़ाने का कार्य किया गया। यहां से गुजरने वाले लोग रुककर सेल्फी (selfie point
)ले रहे हैं। राहगीर वीडियो भी खूब बना रहे हैं। लोगों को डिवाइडरों की फुलवारी खूब मन मोह रही है।

Agra News: पानी की व्यवस्था पर पूरा विशेष
Complete special on water system

जहां-जहां डिवाइडरों पर पौधारोपण या वृक्षारोपण किया गया है वहां के लिए नगर निगम ने पानी की विशेष व्यवस्था की है। जिस फर्म द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है उसे साफ कहा गया है कि पौधों को समय पानी मिलते रहना चाहिए। पौधे सूखने की समस्या नहीं हो चाहिए। टैंकरों से पौधों में पानी लगाने का कार्य हो रहा है।

Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण में मिलेगा लाभ You will get benefit in clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 (clean survey
2024)चल रहा है। अगले महीना यानी फरवरी में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार से टीम आगरा आ सकती है। नगर निगम ने सर्वेक्षण को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। सर्वेक्षण के बिंदुओं पर नगर निगम बारीकी से कार्य कर रहा है। रैंक में सुधार लाने के लिए नगर निगम के अधिकारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में सड़कों के डिवाइडरों की सुंदरता सर्वेक्षण में लाभ पहुंचा सकती है।

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आगरा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने की दिशा में नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। सड़कों की सफाई व्यवस्था बेहतर की जा रही है तो वहीं हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। शहर में 15 डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विभिन्न तरह के पौधे लगाए गए हैं। रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं। पौधारोपण, रंगाई-पुताई के साथ-साथ डिवाइडरों की मरम्मत कार्य भी हो रहा है। अभी पहले चरण में कार्य हुआ है। कई सड़कों के डिवाइडरों पर अभी काम होना है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों का कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...