Swachh Survekshan 2024 : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस बार कुछ नया किया है। उन्होंने अधिकारियों की टीमें बनाई हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण की तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं। नगर आयुक्त स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में आगरा की 85वीं रैंकिंग आई थी। आगरा नगर निगम इस बार रैकिंग में सुधार करने के लिए पिछली बार की कमियों को दोहराना नहीं चाहता है। इसलिए सर्वेक्षण के एक-एक बिंदु पर पूरी बारीकी से काम किया जा रहा है।
आगरा, उत्तर प्रदेश
Swachh Survekshan 2024 : शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला स्थान दिलाने के लिए नगर निगम के साथ कर्मचारी संगठन भी मैदान में उतर आए हैं। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार मेहनत कर रही हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित बिंदुओं का कार्य किया जा रहा हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी महासंघ ने शुक्रवार को वार्ड में जाकर सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने नगर निगम के 100 वार्डों में तैनात सफाई नायक और सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे आगरा नगर निगम देश के शहरों में सबसे स्वच्छ शहर बन सके। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में प्रथम स्थान आ सके। महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने बताया कि नगर निगम की टीमें स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बहुत मेहनत कर रही हैं। इस बार रैंकिंग में सुधार होगा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ वार्डों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण का महत्व और उससे होने वाले फायदे बताएगा, जिसकी शुरूआत शुक्रवार से कर दी गई है। नगर निगम के वार्ड नंबर 39 ईदगाह कटघर स्थित पार्क में ताजगंज जोन के रकाबगंज वार्ड के कर्मचारियों को एकत्रित किया गया। कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाना है।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने शहर की जनता से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण तक सफाई कर्मचारियों से होने वाली छोटी-छोटी गलतियों को दरकिनार करें। स्वच्छ सर्वेक्षण होने तक किसी भी कर्मचारी संगठन को आंदोलन करने के लिए मजबूर न करें। जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण खराब न हो। आगरा नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में प्रथम स्थान दिलवाना है। इस कार्य में हम सभी को नगर निगम का सहयोग करना है।
Swachh Survekshan 2024 : नगर आयुक्त स्वयं वार्डों में कर रहे निरीक्षण (Municipal Commissioner himself is inspecting the wards)
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इस बार कुछ नया किया है। उन्होंने अधिकारियों की टीमें बनाई हैं, तो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण की तैयारियों का निरीक्षण कर रही हैं। नगर आयुक्त स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में आगरा की 85वीं रैंकिंग आई थी। आगरा नगर निगम इस बार रैकिंग में सुधार करने के लिए पिछली बार की कमियों को दोहराना नहीं चाहता है। इसलिए सर्वेक्षण के एक-एक बिंदु पर पूरी बारीकी से काम किया जा रहा है।

Swachh Survekshan 2024 : भैंस बांधकर गंदगी करने वालों के किये चालान (Challans issued to those who commit littering by tying buffaloes)
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शहर के खेरिया मोड़ और वेस्ट अर्जुन नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। पशुओं को सड़क पर बांधकर गंदगी करने वालों पर कार्रवाई की गई। 50 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से पशुपालकों में हड़कंप मचा रहा।
कुछ डेयरी संचालक अपने पशुओं को सड़क पर बांधकर गंदगी फैला रहे हैं। गोबर सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। गोबर के कारण नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। इस समस्या को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेश पर गुरुवार को प्रवर्तन दल ने प्रहलाद नगर, नगला गोपीचंद, रघुवीरपुरी और खेरिया मोड़ पर कार्रवाई करते हुए नौ पशुपालकों से 51 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। चेतावनी दी गई कि वे अपने पशुओं को बाड़े के भीतर रखें। गोबर भी सीधे नालियांें में न बहाएं। इसके अलावा बालूगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर दुकानों के आगे वाहन खड़े कर काम कर रहे मिस्त्रियों को वहां से खदेड़ दिया गया। यहां भी सड़कों दो पहिया वाहनों की भरमार से दिनभर जाम के हालात बने रहने से लोग परेशान रहते हैं। यहां पर फुटपाथ पर बनाये गये एक पक्के रैंप को भी ध्वस्त कराया गया।
Swachh Survekshan 2024 : आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, नगर आयुक्त की सख्ती (Improvement in IGRS ranking, strictness of Municipal Commissioner)
नगर निगम की आईजीआरएस रैंकिंग में निरंतर सुधार हो रहा है। सितंबर माह में नगर निगम की आईजीआरएस रैंकिंग में जहां 15वां स्थान था, वहीं जनवरी में छठवें स्थान पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली की रैंकिंग जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्वता के आधार पर निर्धारित की जाती है। प्रत्येक माह शासन के द्वारा जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है, जिसमें शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तपूर्ण निस्तारण को प्रमुख माना जाता है। नगर आयुक्त की सख्ती से आईजीआरएस प्रकोष्ठ के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता के फीडबैक के आधार पर निस्तारण आख्या की जांच करते हैं। गड़बड़ी पाये जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किये जाते हैं। अपर नगर आयुक्त व वरिष्ठ प्रभारी आईजीआरएस सैल सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सितंबर माह में जहां नगर निगम को 15 वीं रैंक प्राप्त हुई थी, वहीं जनवरी माह में ये बढ़कर छठवें स्थान पर पहुंच गई है। रैंकिंग में सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नेगेटिव फीडबैेक के कारण इस बार चार अंक कटे हैं। 90 में से नगर निगम आगरा को 86 अंक प्राप्त हुए हैं। नेगेटिव फीड बैक पर लगातार कॉल की जा रही हैं। शिकायतकर्ता को लगातार स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। डिमांडबेस वाली शिकायतों पर अधिकांशतः नेगेटिव फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं।

Swachh Survekshan 2024 : व्यवस्थाओं के लिए 72 घंटे महा सफाई अभियान (72 hour mega cleaning campaign for arrangements)
शहर में शौचालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा 72 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई, मरम्मत, स्वच्छता ब्रांडिंग और अन्य सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी निगरानी नगर निगम कंट्रोल रूम से की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम के उच्च अधिकारी प्रतिदिन शौचालयों का निरीक्षण कर वहां व्याप्त कमियों को तत्काल दूर करा रहे हैं। इससे नागरिकों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड मशीन, इंसीनरेटर, हैंड ड्रायर मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही शौचालय उपयोगकर्ताओं से डिजिटल फीडबैक मशीन के माध्यम से लिया जा रहा है, जिसकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिससे स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सके। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक शौचालयों का सही तरीके से उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। नगर निगम आगरा की यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
Swachh Survekshan 2024 : मदिरा कटरा रोड पर पिंक बेगनविलिया बढ़ाएगी सुंदरता (Pink bougainvillea will enhance beauty on Madira Katra Road)
नगर निगम शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है। सड़कों के डिवाइडरों की मरम्मत पेंट आदि के अलावा डिवाइडरों के बीच हरियाली के साथ-साथ समान प्रजाति के फूलों की पट्टी तैयार कर उन्हें आकर्षक बनाने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। मदिया कटरा से भावना क्लार्क तक सड़क के बीच डिवाइडर पर पिंक बोगनविलिया के दो हजार से अधिक पौधों को लगाया जा रहा है। सह प्रभारी उद्यान विपिन यादव ने बताया कि नगर निगम अब शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के सोैंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है। मदिया कटरा से भावना क्लार्क तक रोड के डिवाइडर पर बोगनविलिया के दो हजार से अधिक पौधों को लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। हर रोड पर डिवाइडरों के बीच समान प्रजाति के पेड़ पौधों को लगाये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हॉर्टिकल्चरिस्ट वंदना पवार की देखरेख में यह काम चल रहा है। पिंक बोगनविलिया की रंगीन पत्तियां सड़क को सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ ही शहरी क्षेत्रों को हरियाली और जीवंतता प्रदान करता है। बोगनविलिया को न तो ज्यादा पानी की जरुरत होती है और न ही देखभाल की। यह पौधा धूल और प्रदूषकों को अवषोषित कर हवा को साफ रखने में भी मदद करता है। वाहन उत्सर्जन से निकलने वाले हानिकारक कणों को रोकने में सहायक होने के साथ ही रात के समय वाहनों की हेडलाइट की चमक को भी कम कर वाहन चालकों को बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है। इसके अलावा कांटेदार होेने के कारण लोगों को डिवाइडरों पर बैठने और गलत तरीके से पार करने को भी हतोत्साहित करता है।

शपथ ग्रहण करने वालों में यह रहे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलज़ार, राजकुमार विद्यार्थी, राकेश चौधरी, रंजीत सिंह नरवार, मनीष चौहान, दिनेश चौधरी, संजू चौहान, सम्राट चौधरी, रफीक, राजू, हीरालाल, कुलदीप नरवार, अशोक वाल्मीकि, पार्षद मंगल सिंह संतोष, जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह, एसएफआई मुकेश यादव, मलखान सिंहएसबीएम सेल के सलाहकार बलजीत सिंह, सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
- agra breaking
- agra city
- Agra commissioner
- Agra commissioner Shailendra Kumar Singh
- agra news
- agranews
- ias ankit khandelwal
- mayor agra
- mayor hemlata diwakar
- SBM
- Swachh Bharat mission
- Swachh sarvekshan 2024
- Swachh Survekshan 2024
- आगरा में स्वच्छता
- उत्तर प्रदेश सन
- उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ
- नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल
- शपथ ली
- संकल्प
- सफाई कर्मचारी
- स्वच्छ भारत मिशन
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2023
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2024
- स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग
Leave a comment