Home उत्तर प्रदेश Agra News : नालों में बाधा नहीं बनेंगी ये पाइप लाइनें ! These pipelines will not create obstruction in the drains
उत्तर प्रदेश

Agra News : नालों में बाधा नहीं बनेंगी ये पाइप लाइनें ! These pipelines will not create obstruction in the drains

Agra News : जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में लंगड़े की चौकी, लोहामंडी और काजीपाड़ा नाला चिह्नित किया गया है। इस कार्य के लिए नगर आयुक्त ने निरीक्षण करके महाप्रबंधक को दिए निर्देश थे।

आगरा.

बारिश के दिनों में अब पाइप लाइनें नालों के पानी का बहाव प्रभावित नहीं कर सकेंगी। जलकल विभाग ने ऐसी पानी की पाइप लाइनों को चिन्हित करके पहले चरण का काम शुरू कर दिया है। लंगड़े की चौकी क्षेत्र में नाले से गुजरने वाली एक बड़ी पाइप लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि दूसरी का कार्य शुरू होने वाला है। इसी तरह पाइप लाइन शिफ्ट करने का कार्य लोहामंडी काजीपाड़ा आदि क्षेत्र में भी किया जाएगा। यह काम नगर आयुक्त के निर्देश पर किया जा रहा है।

बता दें कि नगर निगम नालों की तलीझाड़ सफाई करने में लगा हुआ है, जिससे मानसून आने पर नालों के पानी का बहाव पूरी क्षमता से हो। जब पानी का बहाव सही होगा तो पीछे जलभराव की समस्या भी नहीं होगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल लगातार शहर भर में नालों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्हें निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कई पानी की पाइप लाइन मिलीं, जो नाले के पानी के बहाव को प्रभावित कर रही थीं। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत को ऐसी पानी की पाइप लाइनों को चिन्हित करके उन्हें शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। नालों के ऊपर से इस तरह शिफ्ट किया जाए, जिससे नालों में बहने वाला पानी पाइप लाइन को न छू सके। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर इस दिशा में काम किया जा रहा है। लंगड़े की चौकी, लोहामंडी और काजीपाड़ा नाले को चिन्हित किया गया है। लंगड़े की चौकी क्षेत्र से निकलने वाले नाले में बाधा बन रही पानी की 32 इंच व्यास वाली पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य कर दिया गया है। इस पाइप लाइन के माध्यम से लंगड़े की चौकी और विजयनगर क्षेत्र में डायरेक्ट पानी की सप्लाई होती है।

उन्होंने बताया कि इसी नाले से एक और पाइप लाइन गुजरती है। 16 इंच व्यास वाली इस पाइप लाइन को भी शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया जाएगा। काजीपाड़ा नाले से 10 इंच व्यास की पाइप लाइन गुजर रही है, उसे भी शिफ्ट करने का कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। महाप्रबंधक स्वयं इस कर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही मौके पर जाकर काम की गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रख रहे हैं।

अधिकारियों और कार्य करने वाली फर्म को सख्त हिदायत दी है कि काम की गुणवत्ता और समयबद्धता में गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

एके राजपूत

महाप्रबंधक, जलकल विभाग

Agra News : गंदा पानी आने की संभावना अभी खत्म Possibility of dirty water coming is over now

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि नाले से गुजरने वाली पाइप लाइन में लीकेज के दौरान गंदा पानी आने की संभावना रहती है। पाइप लाइन की शिफ्टिंग का कार्य होने से गंदा पानी आने की संभावना भी खत्म हो गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

आगरा विश्वविद्यालय में Communication Skills पर व्याख्यान, प्रो. एनपीएस चंदेल ने छात्रों को दिए प्रभावी संवाद के गुर

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर...

उत्तर प्रदेश

भू-माफिया पर नगर निगम की नजर, कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई

आगरा। नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...