Home उत्तर प्रदेश Agra News : पानी की बर्बादी, जेडपीएस का सर्वे शुरू Waste of water, ZPS survey begins
उत्तर प्रदेश

Agra News : पानी की बर्बादी, जेडपीएस का सर्वे शुरू Waste of water, ZPS survey begins

Agra News : शहर में रोजाना लाखों लीटर पेयजल बहकर बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर सर्वे का काम शुरू हो गया है। जलकल विभाग के जीएम ने अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं।

Agra News : जलकल विभाग ने शहर की पेयजल सप्लाई को दुरुस्त करने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने जेडपीएस और ओवर हैड टैंकों का सर्वे शुरू हो गया है। यहां लगे एयर वाल्व और सुलूस वाल्व की रिपोर्ट तैयार की जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आते ही एयर वाल्व और सुलूस वाल्व के बदलने और मरम्मत का काम शुरू होगा।

शहर की जनता को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सके, उसके लिए जलकल विभाग एक-एक कमी ढूंढ रहा। जहां कमी मिल रही हैं उन्हें दूर करने की दिशा में काम हो रहा है। पाइप लाइनों में लगे एयर वाल्व और सुलूस वाल्व एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं। इनके जर्जर और लीकेज होने से पानी बहने लगता है। रोजाना लाखो लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने जेडपीएस और ओवर हैड टैंकों का सर्वे शुरू कर दिया है। महाप्रबंधक ने सभी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्वे रिपोर्ट आते ही जहां-जहां एयर वाल्व और सुलूस वाल्व में कमी मिले उनकी मरम्मत और बदलने का काम तत्काल शुरू किया जाए। इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 29 जेडपीएस और 30 ओवर हैड टैंक बने हैं। सभी का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में जो कमी मिलेगी उसे तत्काल दूर करने की दिशा में काम करेंगे।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि सुलूस वाल्व की समय पर मरम्मत नहीं होने पर वह अचानक फट गया तो पूरी पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ती है। एयर वाल्व से हवा निकलना बंद हो जाए तो पाइप लाइन फट सकती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए इनकी मरम्मत समय पर बहुत जरूरी है। इस समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है।

Agra News : यहां बने हैं जलकल विभाग के जेडपीएस ZPS of water supply department are built here

निर्भय नगर, लॉयर्स कॉलोनी, हलवाई की बगीची, सूर्यनगर, संजय प्लेस, केदार नगर, सुभाष पार्क, सिकंदरा, बोदला आवास विकास सेक्टर 2 बी, आवास विकास सेक्टर 9 बी, बृज विहार, ताजगंज, ताजगंज 1 बी, ट्रांस यमुना 2, कालिंदी विहार, लोहामंडी, शाहगंज, बोदला केशव कुंज, शाहगंज तहसील के सामने, रकाबगंज, कोतवाली, नौलक्खा, ताजगंज, आवास विकास सेक्टर 15, आवास विकास सेक्टर 4, आवास विकास सेक्टर 2, आवास विकास सेक्टर 9 ए आदि शामिल हैं।

Agra News : सुलूस वाल्व का क्या है काम What is the function of Sulus valve?

पानी की पाइप लाइन में लगा सुलूस वाल्व, जिसे गेट वाल्व भी कहा जाता है। इसे पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस वाल्व से पाइप लाइन में पानी के प्रवाह को पूरी तरह से बंद या चालू किया जाता है।

Agra News : एयर वाल्व का क्या है काम What is the function of air valve?

पानी की पाइप लाइन में लगा एयर वाल्व, जिसे एयर रिलीज वाल्व भी कहा जाता है। यह एक ऐसा उपकरण है जो पाइप लाइन में फंसी हवा को बाहर निकालने का काम करता है। यह वाल्व पाइप लाइन के उच्च बिंदुओं पर लगाया जाता है, जहां हवा जमा हो सकती है। जिससे पानी के प्रवाह में रुकावट आ सकती है या पाइप लाइन को नुकसान हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...