Home उत्तर प्रदेश Agra News : नलों में गंदे पानी को घर-घर ढूंढ रहा जलकल Jalkal is looking for dirty water in taps from house to house
उत्तर प्रदेश

Agra News : नलों में गंदे पानी को घर-घर ढूंढ रहा जलकल Jalkal is looking for dirty water in taps from house to house

Agra News : 300 से अधिक सैंपल की रोजाना हो रही जांच। पानी की गुणवत्ता को लेकर जलकल सतर्क। टेस्टिंग की महाप्रबंधक स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग।

आगरा। आपके घर में जलकल विभाग के नल से कहीं गंदा पानी तो नहीं निकल रहा है ? कहीं उसकी गुणवत्ता तो खराब नहीं है ? इसका पता लगाने के लिए जलकल विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। रोजाना 300 से अधिक पानी के सैंपल की जांच की जा रही है। महाप्रबंधक स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

शहर की पेयजल व्यवस्था बेहतर और पानी गुणवत्ता परख रहे उसके लिए जलकल विभाग कोई न कोई कदम उठाता रहता है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर पानी टेस्टिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि जलकल से पोषित क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या की जानकारी करने और गुणवत्तापरख पानी बनाए रखने के लिए पानी टेस्टिंग (OT टेस्ट) का कार्य चल रहा है। सभी जोन में टीमें लगाई गई हैं। शहर के 25 वार्डों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कार्य कर रही हैं। जिन्हें अमित मित्रा कहा जाता है। उन्होंने बताया रोजाना 300 से अधिक पानी के सैंपल लिए जाते हैं, जिनकी टेस्टिंग का कार्य होता है। इस टेस्ट के जरिए एफआरसी की मात्रा की जानकारी की जाती है। एफआरसी (0.2 पीपीएम से कम) मिलने का मतलब कहीं पानी में मिलावट है। उसमें बैक्टीरिया होने की संभावना हो सकती है। शहर की सभी बस्ती एवं कॉलोनी (जलकल विभाग से पोषित) में पानी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। टेल पॉइंट तक पानी की गुणवत्ता का पता लगाया जा रहा है। पीएसी और क्लोरीन की भी जानकारी की जा रही है। गंदे पानी की शिकायत मिलने पर उसके समाधान के लिए 24 घंटे में टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने बताया कि वे स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि शहर की सभी बस्ती एवं कॉलोनी में पानी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। टेल पॉइंट तक पानी की गुणवत्ता का पता लगाया जा रहा है।

Agra News : हर 15 दिन में लखनऊ जाते हैं सैंपल Samples go to Lucknow every 15 days

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एक ही राजपूत ने बताया कि हर 15 दिन में 4 से 5 पानी के सैंपल लखनऊ टेस्टिंग के लिए जाते हैं, वहां बायोलॉजिकल और केमिकल टेस्टिंग का कार्य किया जाता है। लखनऊ से आने वाली टेस्टिंग रिपोर्ट पर भी कार्य किया जाता है।

Agra News : ट्रेनिंग के बाद दी गई हैं टेस्टिंग किट Testing kits are given after training

महाप्रबंधक ने बताया कि डूडा के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले ट्रेनिंग दी गई, उसके बाद उन्हें पानी टेस्टिंग किट दी गईं। पीएसी, क्लोरीन और एफआरसी की मात्रा की जानकारी करती हैं। पानी टेस्टिंग रिपोर्ट की समीक्षा की जाती है।

Agra News : बारिश में आ रहा है मटमैला पानी Muddy water coming in rain

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एक राजपूत ने बताया कि बारिश के कारण गंगाजल और यमुना जल मटमैला आ रहा है। पीएसी डालकर प्री डोजिंग की जाती है। इस समय ज्यादा मटमैला पानी आने से प्री डोजिंग बढ़ानी पड़ रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...