Home उत्तर प्रदेश Agra News : ‘संघ’ बर्दाश्त नहीं करेगा उत्पीड़न, करेगा आंदोलन The Sangh will not tolerate oppression and will launch a movement
उत्तर प्रदेश

Agra News : ‘संघ’ बर्दाश्त नहीं करेगा उत्पीड़न, करेगा आंदोलन The Sangh will not tolerate oppression and will launch a movement

Agra News : आगरा स्थित यूथ हॉस्टल में रविवार को बैठक हुई, जिसमें मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की रूपरेखा बनाने पर चर्चा की गई। निर्यण लिया गया है कि पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

Agra News : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की आगरा शाखा ने रविवार को बैठक करके निर्णय लिया है कि अब अपना उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आवाज को बुलंद करने का ऐलान किया है। अब संघ मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपने उत्पीड़न की बात रखेगा। इसके बाद मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की रूपरेखा बनाएगा।

लगातार बढ़ रहे कामों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की आगरा शाखा ने रविवार को यूथ हॉस्टल में एक बैठक बुलाई, जिसमें कई घंटों तक चर्चा की गई। चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि मंगलवार को संघ जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराएंगे। यह बैठक ​संघ के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह के नेतृत्व में हुई।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने दूसरे विभागों का कार्य ग्राम पंचायतों पर थोपे जाने का विरोध किया है।

जिला​ध्यक्ष दीवान सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। उनकी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। लगातार ग्राम पंचायत अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है। इससे उनका मूल काम प्रभावित हो रहा है। साथ तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से हमारी मांगें हैं कि ऑनलाइन हाजिरी शुरू न की जाए। पांच वर्ष पुरानी ऑडिट आपत्तियों को स्वत: ही निस्तारित माना जाए। गौशालाओं का संचालन पशु पालन विभाग एवं एनजीओ को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के कार्य जैसे कि फार्मर रजिस्ट्री राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग से कराई जाए।

बैठक में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री आमीन खां, कौशलेंद्र सिंह, मोहन सिंह, योगेंद्र परमार, अनुज, शमीम, सौरभ, मोनिका गुप्ता, माधुरी कटारा, संजीव चौहान, यशुवेंद्र, मदन कुमार, विकास वर्मा, वीरेंद्र सिंह, मिथुन बाबू, शशि शेखर दुबे, ​रवि यादव, सत्येंद्र सिंह, महेश चौधरी, सूरज गौड़, राहुल राजौरिया, अंतरिक्ष कुमार, अवनीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

आगरा विश्वविद्यालय में Communication Skills पर व्याख्यान, प्रो. एनपीएस चंदेल ने छात्रों को दिए प्रभावी संवाद के गुर

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर...

उत्तर प्रदेश

भू-माफिया पर नगर निगम की नजर, कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई

आगरा। नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...