Home उत्तर प्रदेश Agra News: आगरा में मनमानी करने वाले एडीओ पंचायत पर होगी कार्रवाई Action will be taken against ADO Panchayat who acted arbitrarily in Agra
उत्तर प्रदेश

Agra News: आगरा में मनमानी करने वाले एडीओ पंचायत पर होगी कार्रवाई Action will be taken against ADO Panchayat who acted arbitrarily in Agra

Agra News: सीएम डेशबोर्ड में आगरा की खराब प्रगति पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। डीपीआरओ ने दो एडीओ पंचायत के खिलाफ आरोप पत्र डीडी पंचायत राज को सौंप दिए हैं। चेतावनी के बाद भी लापरवाही व शिथिलता बरती जा रही थी।

Agra News: जनपद आगरा के गांवों के विकास के लिए विकास खंडों में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम डेशबोर्ड पर आगरा की रैकिंग लगातार गिर रही है। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सीएम डेशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग खराब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। उनकी सख्ती के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो एडीओ पंचायत के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर दिये हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए आरोप पत्र उप निदेशक पंचायत राज को सौंप दिये हैं।

शासन-प्रशासन के कार्यों को समय पर न करने और मनमानी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 15वें ‌वित्त आयोग और पंचम वित्त आयोग के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा में स्पष्ट हुआ है कि विकास खंड फतेहपुर सीकरी में कार्य कम हुए हैं। दूसरे विकास खंडों के मुकाबले फतेहपुुर सीकरी में भुगतान कम हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। फतेहपुर सीकरी के एडीओ पंचायत और सचिवों ने निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते प्रगति में प्रतिशत कम रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विकास खंड अकोला में तैनात एडीओ पंचायत तो विभागीय बैठकों, कार्यक्रमों में ज्यादातर अनुपस्थित होते हैं। एडीओ पंचायत अपने कार्यालय में भी समय पर नहीं आते हैं। अकोला जैसे महत्वपूर्ण ब्लॉक जहां आए दिन वीआईपी का आवागमन रहता है। एयरपोर्ट के नजदीक ब्लॉक है। इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कार्यालय आने वाले फरियादी एडीओ पंचायत से नहीं मिल पाते हैं। ऐसा होने से फरियादियों की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पाता है। लगातार शिकायतें आ रही थीं। उनकी मनमानी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त एडीओ पंचायत के खिलाफ आरोप पत्र गठित किये गए हैं। कार्रवाई के लिए आरोप पत्र उप निदेशक पंचायत राज को सौंप दिये गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही और मनमानी करने वाले एडीओ पंचायत, सचिवों एवं अन्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...