Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा की इस सड़क पर नहीं चलेंगे ऑटो, पुलिस की रोक! Autos will not run on this road in Agra, police has banned it
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा की इस सड़क पर नहीं चलेंगे ऑटो, पुलिस की रोक! Autos will not run on this road in Agra, police has banned it

Agra News : शहर के एमजी रोड पर अब ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चल सकेंगे। पुलिस ने यहां ई-रिक्शा और ऑटो को प्रतिबंधित कर दिया है।

आगरा। ताजनगरी को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बार फिर फैसला लिया गया है। आगरा पुलिस ने शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर भगवान टॉकीज चौराहा से अवंतीबाई चौराहा (प्रतापपुरा) के बीच ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया है। सवारियों को दिक्कत न हो इसके लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन में यातायात को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मौली, एनएचएआई, मेट्रो, टोरंट पावर, छावनी परिषद आदि के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में चर्चा कि मेट्रो निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। एमजी रोड पर वाहनों के आवागमन के लिए कम जगह बची है। इससे यहां सुबह से रात तक जाम लगता है। जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जाम से मुक्ति के लिए निर्णय लिया गया कि एमजी रोड पर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाए। इनके बंद होने से जनता को परेशानी नहीं होगी। उसके निराकरण के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाई जाए। तीन दिन में सख्ती से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सख्त कार्रवाई से ही ऑटो और ई-रिक्शा बंद हो सकते हैं।

शहर के एमजी रोड और वजीरपुरा मार्ग पर कई स्कूल हैं। अभिभावक बच्चों को छुट्टी के समय ले जाने के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग करें। सड़क पर वाहन खड़ा न करें। स्कूलों के गेट के सामने ही सभी लोग वाहन न खड़े करें। यातायात की स्थिति जानने के लिए यातायात और आगरा पुलिस के फेसबुक पेज व एक्स हैंडल को फॉलो करें।


दीपक कुमार
पुलिस कमिश्नर,आगरा

शहर की इन सड़कों पर नहीं पड़ेगा असर

सिकंदरा तिराहा से बोदला, भगवान टॉकीज से रामबाग और सिकंदरा, भगवान टॉकीज से यमुना किनारा होते हुए बिजलीघर, सेंट जॉन्स चौराहे से बोदला चौराहा, भगवान टॉकीज से दयालबाग, खंदारी चौराहा से सौ फुटा दयालबाग, रामबाग और वाटर वर्क्स से बिजलीघर, यमुना किनारा होते हुए आगरा कैंट तक।

जाम की समस्या दूर करने को होंगे ये काम

शहर में एमजी रोड पर कई जगह बिना जरूरत खंभे लगे हैं। उन्हें वहां से हटाया जाएगा। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पीक समय में नहीं निकलें। सुबह जल्द कूड़ा उठाने के लिए वार्ता की जाए। वैकल्पिक मार्गों का प्रचार किया जाएगा। वहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के प्रयास होंगे। मेट्रो निर्माण की सामाग्री ले जाने वाले वाहन पीक समय में नहीं चलें। जहां पिलर बन चुके हैं वहां से मेट्रो तत्काल बैरिकेडिंग हटाए।

ऑटो और ई-रिक्शा के रूट होंगे तय

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट भी निर्धारित किए जाएंगे। यह एक साथ संभव नहीं था। इस पर यातायात पुलिस लगातार काम कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...