Home उत्तर प्रदेश Agra News : गंदगी मिलने पर सफाई नायक सस्पेंड Cleaning hero suspended after dirt was found
उत्तर प्रदेश

Agra News : गंदगी मिलने पर सफाई नायक सस्पेंड Cleaning hero suspended after dirt was found

Agra News : अपर नगर आयुक्त पूरे मामले की जांच करेंगे। निलंबन के दौरान सफाई नायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध रहेगा।

Agra News : शहर के आलमगंज क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने वार्ड 81 में तैनात सफाई नायक नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

यह कार्रवाई नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। दरअसल, नागरिकों की शिकायत पर डॉक्टर वर्मा ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था, जहां कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे थे और नालियों में सिल्ट जमा थी। इतना ही नहीं, मौके पर कई सफाई मित्र भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजीकरण रजिस्टर से जब मिलान किया गया, तो यह पुष्टि हुई कि अनेक सफाई मित्र बिना सूचना के गायब थे। सफाई नायक नरेश कुमार इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डॉ. वर्मा ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की संस्तुति की थी, जिस पर तुरंत निर्णय लेते हुए नगर आयुक्त ने नरेश कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ते के रूप में आधा वेतन देय होगा। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को नामित किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Agra News : चोक सीवर लाइन को खोलने के निर्देश Instructions for opening a choked sewer line

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बोदला क्षेत्र में चोक सीवर लाइन की सफाई करा कर खोलने के निर्देश जलकल अभियंता को दिये हैं। नगर निगम कार्यकारिणी में आयोजित संभव दिवस के दौरान इस प्रकार की शिकायत नागरिकों के द्वारा की गयी थी।
बोदला चौराहे से बिचपुरी रोड अवधपुरी के पास स्थित चक्की वाली गली के लोगों के द्वारा शिकायत की गई थी उनकी गली में डाली गई सीवर के चोक हो जाने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासी हरिबाबू शर्मा का कहना था गली के नीचा होने के कारण गत दिवस हुई बरसात से सीवर का पानी घरों में घुस गया। अपर नगर आयुक्त ने इस समस्या को तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने के आदेश जलकल अभियंता आदित्य कुमार को दिये हैं। संभव दिवस में आज दस लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। बजीरपुरा निवासी कासिम हुसैन ने क्षेत्र से अवैध ठेल धकेल हटाये जाने, गढ़ी भदौरिया के राजकपूर ने नालियों की सफाई, वैष्णो विहार कॉलोनी शास्त्रीपुरम ने सरकारी जमीन पर खोली गइ्र अवैध डेयरी को हटाने और रुई की मंडी के रविन्द्र सिंह ने नगर निगम की भूमि पर बनाई गयी दीवार को हटवाने की मांग की। चर्च रोड सिकंदरा के तेज पाल ने सड़क पर बनाये गये पशुबाड़े को हटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस दौरान उपनगर आयुक्त डा. सरिता सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण बी एल गुप्ता, प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के अलावा जलकल अभियंता आदित्य कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...