Home उत्तर प्रदेश Breaking News: ‘दृष्टि एक्स’ से सड़कों की होगी निगरानी, झूठ बोल नहीं पाएंगे Drishti X will monitor roads, you will not be able to lie
उत्तर प्रदेश

Breaking News: ‘दृष्टि एक्स’ से सड़कों की होगी निगरानी, झूठ बोल नहीं पाएंगे Drishti X will monitor roads, you will not be able to lie

Agra News : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 'दृष्टि एक्स' को लॉन्च किया गया, जिसका ट्रायल चल रहा है। शहर की कई सड़कों की निगरानी की जा रही है। सड़कों पर गड्ढे और कूड़े के ढेरों की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रिपोर्ट तैयार होगी। 'दृष्टि एक्स' की रिपोर्ट पर भी समीक्षा में आएगी।

Agra News : ताजनगरी की सड़कों पर गड्ढे हों या कूड़े के ढेर दृष्टि एक्स से बच नहीं पाएंगे। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदार से भी नहीं बच पाएंगे। वे उच्चाधिकारियों से झूंठ बोलेंगे तो ‘दृष्टि एक्स’ उनके झूठ की पोल खोल देगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ‘दृष्टि एक्स’ को लॉन्च किया गया, जिसका ट्रायल चल रहा है। सितंबर के इस महीने में ट्रायल रिपोर्ट पूरी हो जाएगी। उसके बाद ‘दृष्टि एक्स’ पूरी रूपरेखा के साथ शहर की निगरानी करती नजर आएगी।

जनता सड़कों के गड्ढों और गंदगी के समाधान के लिए नगर निगम के चक्कर लगाती है। जनप्रतिनिधियों के दरबार में भी नजर आती है। शहर की जनता की परेशानी और सड़कों की सुंदरता एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर ‘दृष्टि एक्स’ को लॉन्च किया गया है। चीफ डाटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ‘दृष्टि एक्स’ प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। एक वाहन को कैमरा और जीपीएस से लैस किया गया है, जिसे दृष्टि एक्स नाम दिया गया है। ये ‘दृष्टि एक्स’ का उद्देश्य शहर की सड़कों की निगरानी करने का है। ये वाहन सड़कों पर घूमेगा।

इसमें लगा कैमरा सड़क के गड्ढों की फोटो खींचेगा, साथ ही उसकी रिकॉर्डिंग करेगा। गडृढों के अलावा सड़क पर पड़े कूड़े, टूटे सीवर मेनहोल, बहते सीवर, पेयजल, नालों के गंदे पानी के फोटो और वीडियो बनाएगा। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल चल रहा है। ट्रायल का समय इस सितंबर महीने में पूरा हो जाएगा। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आने वाली है। पहले चरण में शहर की मुख्य सड़कों की दृष्टि एक्स से निगरानी होगी।

सौरभ अग्रवाल
चीफ डाटा ऑफिसर, स्मार्ट सिटी आगरा

समीक्षा में मिलेगी मदद

जानकारों का मानना है कि यदि स्मार्ट सिटी परियोजना के इस ‘दृष्टि एक्स’ को सफलता मिल गई तो इसकी रिपोर्ट समीक्षा में मदद कर सकती है। कई जिम्मेदरों की अनदेखी एवं मनमानी की पोल खोल सकती है। साथ ही जनता के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। सड़कों की हकीकत ‘दृष्टि एक्स’ से सबूत के साथ नगर आयुक्त के सामने आएगी। इससे समस्या का समाधान समय रहते हो सकेगा। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के क्षेत्र की सड़कें होंगी वे भी इसे झूठा साबित नहीं कर सकेंगे, स्वयं उनकी ही पोल खुल जाएगी।

कई विभागों को मिलेगी मदद

शहर में अकेले नगर निगम की सड़कें नहीं हैं, बल्कि कई विभागों की सड़कें हैं। स्मार्ट सिटी के चीफ डाटा आफिसर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि ‘दृष्टि एक्स’ की रिपोर्ट में जिस विभाग की सड़क आएगी, उस विभाग को ही सड़क की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कई विभागों को इससे मदद मिलेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...