Home उत्तर प्रदेश Agra News : नगर निगम में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप Stir due to major action in Municipal Corporation
उत्तर प्रदेश

Agra News : नगर निगम में बड़ी कार्रवाई से हड़कंप Stir due to major action in Municipal Corporation

Agra News : नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की शक्ति के बाद अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने हाउस टैक्स की वसूली के मामले में राजस्व निरीक्षक सहित 19 राजस्व कर्मियों पर नोटिस की कार्रवाई की है।

आगरा/लखनऊ.

Agra News : नगर निगम में एक तरफ मेयर हेमलता दिवाकर ने तो दूसरी तरफ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स की वसूली में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर हाउस टैक्स लक्ष्य पूरा न करने पर अपर नगर आयुक्त ने 19 राजस्व कर्मियों को नोटिस जारी करके तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिये हैं। जिन लोंगों को नोटिस जारी किये गये हैं उनमें कर संग्रहकर्ता और राजस्व निरीक्षक हैं।

100 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा बकायेदारों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये गए हैं। 50 हजार और एक लाख से अधिक के बकायेदारों के अलग-अलग सूची बनाकर वसूली करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी राजस्व कर्मियों को इसके लिए साठ प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विगत दिवस हुई समीक्षा बैठक में कई राजस्व निरीक्षक और कर संग्रहकर्ताओं की वसूली लक्ष्य के अनुरुप नहीं पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब दाखिल करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने नियत अवधि में नोटिस का जवाब न देने पर संबंधित राजस्वकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी भी दी है। ताजगंज जोन में कर संग्रहकर्ता वीरेंद्र चंदेल और सलीम के अलावा राजस्व निरीक्षक आकाश और संदीप को, जबकि छत्ता जोन में तीन कर संग्रहकर्ताओं क्रमशः विक्रम, सराफत, सपन और राजस्व निरीक्षक अनामिका को नोटिस जारी किया गया है। हरिपर्वत जोन में पांच राजस्व कर्मियों को नोटिस जारी किये गये हैं। इनमें राजस्व निरीक्षक संदीप मौर्या, राजस्व निरीक्षक प्रदीप भास्कर, राजस्व निरीक्षक नितिन, राजस्व निरीक्षक किरन और कर संग्रहकर्ता धर्मेंद्र शर्मा ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में केवल एक महीना बाकी है। सदन द्वारा दिए गए 100 करोड़ रुपए हाउस टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा के लिए नगर आयुक्त लगातार समीक्षा करके सख्ती बढ़ा रहे हैं। वहीं अपर नगर आयुक्त भी हाउस टैक्स वसूली के कार्य को गति देने में लगे हुए हैं। इसके बाद भी कुछ राजस्व कर्मी लग पूरा करने से पिछड़ रहे हैं।

Agra News : लोहामंडी जोन में सबसे अधिक नोटिस (Most notices in Lohamandi zone)

राजस्व वसूली के मामले में 17 फरवरी तक सबसे कम वसूली हो पाई है। इस जोन में सर्वाधिक आधा दर्जन लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। यहां पर तीन राजस्व निरीक्षक क्रमशः शमशेर,किशोरी और अभिशेक के अलावा कर संग्रहकर्ता शैलेंद्र राठौर, संजय, और राजकुमार को साठ प्रतिशत से कम वसूली करने पर नोटिस जारी किये गये हैं।

Agra News : सभी जोन के लिए लक्ष्य निर्धारित ( Target set for all zones)

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पचास हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ नगरायुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर सम्पत्ति सील करने की कार्रवाई के आदेश दिये हुए हैं। सभी जोनल अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं। ताजगंज जोन के लिए 96753 प्रॉपर्टी पर 207900000, छत्ता जोन में 97118 प्रॉपर्टी पर 224100000 हरिपर्वत जोन में 124838 प्रॉपर्टी पर 366500000 और लोहामंडी जोन में स्थित 97034 संपत्तियों पर से 201500000 रुपये का कर वसूल किया जाना है। अगर फरवरी माह में की गयी वसूली पर नजर डाली जाए तो ये तो ये निर्धारित लक्ष्य का 52.46 प्रतिशत रही। इसमें भी सबसे कम वसूली हरीपर्वत जोन के राजस्व निरीक्षक प्रदीप भास्कर द्वारा की गई है। ये लोग दिये गये लक्ष्य का कुल 23.34 प्रतिशत की कर वसूल पाये।

Agra News : टैक्स में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट (You will get 10 percent rebate in tax)

एक अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक हाउस टैक्स जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट का प्राविधान भी किया गया है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा जलकर, सीवर और जलमूल्य भी एकमुश्त जमा कराये जाने पर 31 मार्च 2025 तक छूट को बढ़ा दिया गया है। ये छूट 15 फरवरी दी गयी थी।

Agra News : हाउस टैक्स की बकायेदारों पर सख्ती (Strictness on house tax defaulters)

राजस्व लक्ष्य के हासिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन बकायेदारों पर सख्ती कर रहा है। नगर अयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सवा सौ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बकायेदारों के खिलाफ कुर्की वारंट की कार्रवाई कर 31 मार्च तक हर हाल में बकाया टैक्स जमा कराने के निर्देश राजस्व कर्मियों को दिये हैं। इसी को लेकर सोमवार को छत्ता जोन में सात बकायेदारों से 5.95 लाख रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा।
कर अधीक्षक नरेंद्र पाल यादव, राजस्व निरीक्षक रोहित वर्मा आदि ने टीम के साथ छत्ता जोन में बकायेदारों के खिलाफ कुर्की वारंट की कार्रवाई प्रारंभ की तो उनमें हड़कंप मच गया। सात बकायेदारों ने मौके पर ही 5.95 लाख रुपये का जमा कराया। रामबाग चौराहा निवासी सरोज देवी पर छह लाख इकसठ हजार एक सौ इकतालिस रुपये संपत्तिकर के रुप में बकाया चला आ रहा था। कार्रवाई के खौफ से इन्होंने मौके पर ही टीम को दो लाख रुपये जमा कराये। झा इंजीनियरिंग वर्क्स रामबाग पर एक लाख रुपये से अधिक की देनदारी थी इन्होंने भी मौके पर पचास हजार रुपये जमा कराये। इसके योगेश कुमार,सत्येंद्र कुमार,रामप्रकाश और राकेश की हार्डवेयर कटरा बजीर खां पर डेढ़ लाख से अधिक का बकाया चला आ रहा था। कार्रवाई के डर से इनके द्वारा एक लाख का चेक दिया गया। कटरा बजीर खां के ही आर जे इंडस्ट्रीज ने पचास हजार में से बीस हजार, सावि़त्री इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज कटरा बजीर खां ने 2.10 लाख में से एक लाख रुपये, पुष्पा रानी कटरा बजीर खां 2.15 लाख के बकाये में से एक लाख और राधेश्याम गोयल ने 74 हजार के बकाये में से 25 हजार रुपये मौके पर जमा कराये। सभी बकायेदारों को अवशेष बकाया जमा कराने के लिए बकायेदारों ने 31 मार्च तक का आश्वासन दिया गया है।

Agra News : बड़े बकायेदारों पर खास नजर (Special attention on big defaulters)

जीआईएस सर्वे में अपडेट सम्पत्तियों में पचास हजार से अधिक के बकायेदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिये गये हैं। नगरायुक्त के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब हर राजस्व निरीक्षक को पचास हजार से अधिक के दस बकायेदारों से वसूली करना अनिवार्य कर दिया गया है। वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई हेै।

Agra News : हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश (Instructions to meet the target of house tax)

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पचास हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ नगर आयुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर सम्पत्ति सील करने की कार्रवाई के आदेश दिये हुए हैं। सभी जोनल अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं।




Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे।...