Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा के इस चौराहे की बदलेगी सूरत The look of this crossing of Agra will change
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा के इस चौराहे की बदलेगी सूरत The look of this crossing of Agra will change

Agra News : लंबे समय से अनदेखी झेल रहा ताजनगरी का विकल चौक जल्द ही सुंदर एवं स्वच्छ नजर आएगा। नगर निगम यहां अव्यवस्थाओं को दूर करने की दिशा में कार्य शुरू करने वाला है। रूपरेखा तैयार की जा रही है।

आगरा.

Agra News : मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए भले ही नगर निगम प्रयासरत है, लेकिन कई तिराहे-चौराहे आज भी अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। इन्हीं में एक विकल चौक, जिसे सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा कहा जाता है वह भी शामिल है। भाजपा पार्षद व समाजसेवी मुरारी लाल गोयल की मेहनत रंग ला रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर संबंधित अधिकारी विकल चौक की अव्यवस्थाएं दूर करने की रूपरेखा बनाने में जुट गए हैं। जल्द ही यहां सौंदर्यीकरण के कार्य होते हुए लोगों को नजर आएंगे। लोग यहां सेल्फी भी ले सकेंगे।

शहर में फिरोजाबाद-आगरा-मथुरा हाईवे पर सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, जिसे वर्तमान में विकल चौक कहा जाता है। यह चौक शहर के लिए महत्वपूर्ण है। यहां से लाखों लोगों का आवागमन होता है। शहर का एक बड़ा पॉश इलाका इस चौक से जुड़ता है। कमला नगर, बल्केश्वर, विजय नगर, गांधी नगर आदि क्षेत्रों के लोगों का आवागमन होता है। यह चौक फ्लाईओवर के नीचे है। नगर निगम के पिछले बोर्ड में सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे का नाम बदलकर विकल चौक किया गया था। तत्कालीन मेयर नवीन जैन के निर्देश पर यहां कुछ विकास कार्य कराए गए थे। अनदेखी के चलते यहां की हरियाली धीरे-धीरे उजड़ती चली गई। अब यहां उजड़ी हरियाली और मिट्टी का टापू है। तेज हवाएं चलने पर धूल उड़ती है। विकल चौक गंदगी से भी जूझ रहा है। शहर के मुख्य समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने इस विकल चौक के विकास के लिए काफी समय से संघर्ष किया है। सुल्तानगंज बाजार कमेटी और रश्मि पैलेस बाजार कमेटी के साथ उन्होंने विकल चौक को सुंदर और स्वच्छ बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर विकल चौक की अव्यवस्थाएं दूर करवाने की मांग की थी।

आगरा शहर के ज्यादातर मुख्य चौराहों-तिराहों की हरियाली और फुलवारी लोगों का मनमोह रही है। सेल्फी प्वाइंट बन बए हैं। विकल चौक भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। यहां भी लोगों को कुछ दिनों बाद हरियाली और फुलवारी नजर आएगी।

Agra News : सहायक नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण (Assistant Municipal Commissioner inspected)

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने विगत दिवस विकल चौक का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यहां मौके पर भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल ने सहायक नगर आयुक्त को विकल चौक की एक-एक अव्यवस्था को दिखाया। उन्हें विकास कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि विकल चौक पर जिस तरह की अव्यवस्थाएं हैं उनसे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ता है। साथ ही लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर खराब संदेश जाता है।

Agra News : बोले सहायक नगर आयुक्त, कार्य होंगे शुरू (Assistant Municipal Commissioner said, work will start)

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि विकल चौक का निरीक्षण किया गया था। वहां दोबारा से निरीक्षण करेंगे। उसके बाद जो कार्य होने हैं उन्हें शुरू किया जाएगा। सबसे पहले हरियाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य शुरू किये जाएंगे। उसके बाद बाकी कार्यों को भी करवाया जाएगा। विकल चौक को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कार्य किया जाएगा। नगर निगम शहर में सुंदरता और स्वच्छता के लिए तमाम कार्य कर रहा है।

Agra News : पार्षद बनने के बाद अभियान किया तेज (After becoming a councillor, the campaign intensified)

समाजसेवी व व्यापारी नेता मुरारी लाल गोयल विकल चौक के सौंदर्यीकरण के लिए उस समय से प्रयासरत हैं जब उसे सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे के नाम से जाना जाता था। भाजपा की टिकट पर बल्केश्वर से पार्षद का चुनाव जीते तो उन्होंने इस कार्य के लिए अभियान तेज कर दिया। भाजपा पार्षद ने मेयर हेमलता दिवाकर से मुलाकात करके विकल चौक के विकास के लिए ज्ञापन दिया। इसके बाद वे नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मिले। नगर आयुक्त ने पार्षद की मांग को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर पहले अवर अभियंता इंद्रजीत ने मौके पर जाकर विकल चौक का निरीक्षण किया था। उसके बाद अब सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने निरीक्षण किया है।

Agra News : विकल चौक का सौंदर्यीकरण जरूरीः मुरारीलाल गोयल (Beautification of Vikal Chowk is necessary: ​​Murarilal Goyal)

भाजपा पार्षद व समाजसेवी मुरारी लाल गोयल का कहना है कि ये विकल चौक शहर का मुख्य चौराहा है। इस विकल चौक का सौंदर्यीकरण होना बहुत जरूरी है। यहां से लाखों लोगों का आवागमन हैं। विकल चौक की जिस तरह की हालत उससे लोगों में संदेश खराब जा रहा है। चौक पर मिट्टी का टापू है, जिससे धूल उड़ती रहती है। नगर निगम ने जो पेड़-पौधे लागते थे उनमें ज्यादातर सूख गए हैं। हरियाली के लिए कार्य की देखभाल नहीं की गई। प्रकाश व्यवस्था भी खराब है। साथ ही यहां लगे ट्रैफिक सिग्नल खराब हैं। विकल चौक पर अतिक्रमण की समस्या भी है। विकल चौक का सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। सहायक नगर आयुक्त द्वारा विकल चौक का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा है कि यहां कई कार्य किए जाएंगे। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया जाएगा। टाइल्स लगाने का कार्य भी किया जाएगा। पेड़-पौधों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। विकल चौक पर फाउंटेन लगाने का कार्य भी किया जाएगा। जिस स्थान पर जरूरत होगी वहां पेंटिंग का कार्य भी किया जाएगा।

Agra News : डीएम गौरव दयाल ने चौराहे दिये थे गोद (डीएम गौरव दयाल ने चौराहे दिये थे गोद )

भाजपा पार्षद ने बताया कि आगरा डीएम रहे गौरव दयाल ने शहर के एक दर्जन से अधिक मुख्य चौराहे-तिराहों को सामाजिक संगठनों को गोद दिया था। इनमें विकल चौक भी शामिल था। उस समय गोद लेने के बाद यहां मिट्टी डलवाने का कार्य किया गया था। कुछ पौधे भी लगवाए गए थे, लेकिन ज्यादातर सूख गए। तत्कालीन डीएम गौरव दयाल ने चौराहों-तिराहों के सौंदर्यीकरण एवं उनके रखरखाव को लेकर काफी रुचि दिखाई थी। डीएम गौरव दयाल संबंधित लोगों के साथ बैठक करके इस कार्य की समीक्षा भी किया करते थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें अधिकारी-डिप्टी सीएम Officers should take immediate action on complaints: Deputy CM

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आगरा पहुंचे।...