Home उत्तर प्रदेश Agra News : यमुना में यहां खत्म नहीं होता पानी, बनेगा इंटेकवेल Water in Yamuna never ends here, intake well to be built
उत्तर प्रदेश

Agra News : यमुना में यहां खत्म नहीं होता पानी, बनेगा इंटेकवेल Water in Yamuna never ends here, intake well to be built

Agra News : आगरा शहर की बढ़ती आबादी और पेयजल समस्या के समाधान के लिए खंदौली के गांव पोइया में नया एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने जा रहा है। इसके लिए इंटेकवेल ऐसे स्थान पर बनेगा, जहां यमुना में कभी पानी खत्म नहीं होता है।

Agra News : राजनीतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले आगरा शहर की पेयजल व्यवस्था को और सुगम एवं बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार एक नया एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने जा रही है। इस प्लांट से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता और बेहतर होगी। प्लांट को किसी भी मौसम में रॉ वाटर की कमी का संकट झेलना नहीं पड़ेगा। यमुना नदी में उस स्थान पर इंटेकवेल बनेगा, जहां पानी का भंडार रहता है। लगभग तीन लाख लोगों को आरओ जैसी गुणवत्ता वाला पानी मिलेगा। शासन ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी है।

आगरा शहर में यमुनापार क्षेत्र के लिए लंबे समय से एक नये वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मांग थी, जो पूरी हो गई। इसके पीछे एत्मादपुर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ धर्मपाल सिंह की मेहनत है। उनके अथक प्रयास से नये एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का सपना साकार होने जा रहा है। लगभग तीन लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना पर 412.94 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता एहतिशाम उद्दीन ने बताया कि विकास खंड खंदौली के गांव पोइया में लगभग 15 बीघा क्षेत्र में 55 एमएलडी का एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसके लिए यमुना के बीचोंबीच इंटेकवेल बनाया जाएगा। इंटेकवेल उस स्थान पर बनाएंगे, जहां वर्षभर यमुना में पानी रहता है। इससे ट्रीटमेंट के लिए पर्याप्त मात्रा में यमुना जल मिलता रहेगा।

सांकेतिक

मानकों वाला पानी नहीं तो लगेगा आरओ

जल निगम के अधिशासी अभियंता एहतिशाम उद्दीन ने बताया कि एमबीबीआर तकनीकी से एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होगा। डीपीआर में स्पष्ट है कि ट्रीटमेंट के बाद यदि सप्लाई का पानी मानकों वाला नहीं हुआ तो आरओ प्लांट इंस्टॉल किया जाएगा। लोगों को आरओ जैसी गुणवत्ता वाला पानी देना है। इस कार्य में किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाना है।

आगरा की एत्मादपुर विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की मेहनत रंग लाई है। उनके अथक प्रयास से नये एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का सपना साकार होने जा रहा है। लगभग तीन लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

दो पैकेज में परियोजना होगी पूरी

जल निगम के अधिशासी अभियंता एहतिशाम उद्दीन ने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन-1 व 2) दो पैकेज में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि इंंटेकवेल, चार भूमिगत जलाशय, 11 ओवर हैड टैंक और 280 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य होगा। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय समीक्षा और निगरानी रहेगी।

एमबीबीआर तकनीक का होगा उपयोग

एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में एमबीबीआर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे पानी से गंदगी, मिट्टी, बदबू और हानिकारक जीवाणु हटाए जाएंगे। अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से पानी में मौजूद सूक्ष्म कण और बैक्टीरिया को अलग किया जाएगा। आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम से पानी में घुले लवण और शेष हानिकारक तत्वों को हटाया जाएगा। अंत में डिसइंफेक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पानी में मौजूद किसी भी शेष जीवाणु या बैक्टीरिया का नाश हो सके।

शहर के इन इलाकों को मिलेगा लाभ

आगरा शहर के ट्रांस यमुना जोन-1 व जोन-2 में 11 वार्ड कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीतानगर, ट्रांस यमुना फेज-1, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, प्रकाश नगर, नवलगंज और टेढ़ी बगिया के क्षेत्र को जलापूर्ति से लाभान्वित किया जाएगा।

एत्मादपुर को भी मिलेगा शुद्ध पानी

अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत एत्मादपुर नगर पालिका पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना को भी स्वीकृत मिली है। इसके तहत 37.72 करोड़ रुपये से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों को जलापूर्ति से लाभान्वित किया जाएगा। इसमें दो ओवर हैड टैंक, एक भूमिगत जलाशय, 70 किलोमीटर पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...