Home उत्तर प्रदेश Anganbadi News : आंगनबाड़ी केंद्र पर अब चेहरा सत्यापन के बाद ही मिलेगा पोषाहार Now nutritious food will be available at Anganwadi center only after face verification #cm news
उत्तर प्रदेश

Anganbadi News : आंगनबाड़ी केंद्र पर अब चेहरा सत्यापन के बाद ही मिलेगा पोषाहार Now nutritious food will be available at Anganwadi center only after face verification #cm news

Anganbadi News : आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले दलिया, चना की दाल और खाद्य तेल को लेने के लिए पंजीकृत लाभार्थी को पहले अपने चेहरे का सत्यापन करवाना होगा। इस प्रक्रिया में चेहरा मिलान होना जरूरी है। चेहरा मिलान न होने पर पोषाहार नहीं मिल पाएगा। सरकार ने ये नई व्यवस्था पोषाहार में गडबड़ी रोकने के लिए की है, जिसको लेकर प्रशिक्षण का दौर जारी है। दूसरे चरण में ये मास्टर ट्रेनर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेंगे।

आगरा/लखनऊ.

Anganbadi News : कुपोषण से बच्चों के अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं (धात्री महिलाओं) को बचाने के लिए जिस पोषाहार को सरकार देती है उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। अब बिना चेहरा सत्यापन के कोई भी लाभार्थी पोषाहार नहीं ले सकेगा। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था को सख्ती से लागू कर दिया है। यूपी के जनपदों में मंडलवार प्रशिक्षण चल रहा है। पहले चरण के इस प्रशिक्षण में मुख्य सेविकाओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। दूसरे चरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा किस तरह पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को फेस ऑथेंटिकेशन के बाद पोषाहार दिया जाये। इसी क्रम में गुरुवार को आगरा मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनुपरी जनपद की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित जय प्रकाश सभागार में मंडलीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगरा मंडल के जनपदों आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं मथुरा के जिला कार्यकम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आगरा के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार मौर्य द्वारा बताया गया कि पोषण ट्रैकर एप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र के पंजीकृत वास्तविक लाभार्थियों में पुष्टाहार की पहुंच सुगम होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के निर्देशन में पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कार्य करने का एक दिवसीय प्रशिक्षण निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ से नामित प्रशिक्षक विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मौर्य ने बताया कि शीघ्र ही इन मास्टर ट्रेनर के माध्यम से पूरे जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस नए ऐप का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे लाभार्थियों का सत्यापन आसानी से हो सके। इसके साथ ही पोषाहार वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी। फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण कराये जाने का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों गर्भवती, धात्री महिलाओं और 7 माह से 3 वर्ष एवं 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों में पुष्टाहार वितरण को और पारदर्शी बनाया जायेगा। कार्यशाला में आगरा मण्डल के समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

आगरा की सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण होने वाले पोषाहार में पारदर्शिता बनाने के लिए सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन की नई व्यवस्था लागू की है। पोषाहार से पहले लाभार्थी को अपने चेहरे का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इस नई व्यवस्था के तहत की प्रशिक्षण दिया गया है। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही इस नई व्यवस्था के तहत पोषाहार का वितरण शुरू होगा।

Anganbadi News : कार्यशाला के मुख्य बिंदु (Main points of the workshop)

🔸 पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता: फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पुष्टाहार वितरण को और पारदर्शी बनाया जाएगा।
🔸लाभार्थियों की पहचान: पोषण ट्रेकर एप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र के पंजीकृत वास्तविक लाभार्थियों की पहचान की जाएगी।
🔸 प्रशिक्षण: कार्यशाला में आगरा मण्डल के समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं जिला समन्वयकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
🔸लाभार्थियों को पुष्टाहार फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से प्राप्त कराने की तैयारी
🔸मंडल के जिला कार्यकम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं जिला समन्वयकों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
🔸 जल्द ही मास्टर ट्रेनर के माध्यम से जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Anganbadi News : आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलता है ये पोषाहार (This nutritional food is available at Anganwadi center)

यूपी के जनपदों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के रूप में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं (धात्री महिलाओं) के अलावा 6 माह से 3 साल एवं 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को पोषाहार मिलता है। इस पोषाहार में गेहूं का दलिया, चना की दाल और फॉर्टिफाइड ऑयल शामिल है।

Anganbadi News : किस पोषाहार की कितनी है मात्रा (What is the quantity of which nutrient?)

आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाले पोषाहार में गेहूं के दलिया, चना की दाल और फॉर्टिफाइड ऑयल की लाभार्थियों के अनुसार है। गर्भवती महिला और स्तनपान कराने वाली महिला को चना की दाल एक किलोग्राम, गेहूं का दलिया डेढ किलोग्राम और फॉर्टिफाइड ऑयल 455 ग्राम मिलता है। इसी तरह 6 माह से 3 साल तक के बच्चों को चना की दाल एक किलोग्राम, गेहूं का दलिया एक किलोग्राम और फॉर्टिफाइड ऑयल 455 ग्राम मिलता है। इसी तरह 3 साल से 6 साल के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं का दलिया और 500 ग्राम चना की दाल मिलती है।

Anganbadi News : बच्चों में कुपोषण क्या है? (What is malnutrition in children?)

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों का शारीरिक विकास एवं वृद्धि उनकी आयु के अनुसार मानक अनुरूप न होना ही कुपोषण कहलाता है। ऐसे बच्चे अपनी उम्र के अन्य सामान्य स्वस्थ बच्चों से औसतन कम विकास करते हैं। बच्चों में 5 साल की उम्र तक विकास करने की क्षमता एक समान होती है। यदि कोई बच्चा कुपोषित है तो उसके शरीर के सामान्य गति से वृद्धि करने की क्षमता, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास व उसके सीखने की क्षमता प्रभावित हो रही है।

Anganbadi News : कुपोषण की हो सकती हैं तीन स्थित (There can be three reasons for malnutrition)

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों के शरीर में कुपोषण की तीन स्थिति हो सकती हैं। इनमें पहली शरीर में पहले से ही कम पोषण तत्वों की उपलब्धता हो, दूसरी भोजन से कम पोषक तत्वों की प्राप्ति हो
और तीसरी स्थिति भोजन से पर्याप्त मात्रा में पोषण तत्व मिलने पर भी शरीर में उनका अवशोषण न होना।

%s Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...