Bihar News : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार के बेतिया और मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने बेतिया में नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरबोबी) का लोकार्पण किया। उन्होंने बेतिया के रास्ते गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग पर लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पूरे देश में कई और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे बेतिया स्टेशन के 3डी मॉडल को भी देखा।
बेतिया/पटना
Bihar News : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बिहार के बेतिया रेलवे स्टेशन का जायजा लिया था। उन्होंने बेतिया में नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज (आरबोबी) का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके बाद लोगों को भरोसा दिलाया कि रेलवे विकास कार्यों को लगातार बढ़ा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन इस साल के बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रुपये का बजट दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे में 95 हजारों युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। ये बजट साल पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार के इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में रेलवे के के समग्र विकास के लिए 95 हजार 566 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है, जिससे अगले पांच वर्षों में बिहार में रेलवे का नेटवर्क का कम्पलीट ट्रांसफॉर्मेशन होने वाला है।

Bihar News : बिहार में 100 प्रतिशत हो चुका है विद्युतीकरण (100 percent electrification has been achieved in Bihar)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में वर्ष 2009 से 2014 के मध्य जहां औसतन प्रतिवर्ष 64 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण होता था। इसके बाद वर्ष 2014 से 2025 के मध्य प्रतिवर्ष औसतन 167 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण हुआ है, जो लगभग 2.6 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2014 से अब तक 1,832 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण किया जा चुका है। ये मलेशिया के रेल नेटवर्क के बराबर है। बताया कि इसके साथ ही बिहार में वर्ष 2014 से 3,020 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है। इसका परिणाम है कि आज बिहार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत चम्पारण के आसपास के प्रमुख स्टेशनों जैसे बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल सहित बिहार में कुल 98 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना के विकास के लिए नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गयी है। वर्तमान में वाल्मीकि नगर-सगौली एवं सगौली-मुजफ्फरपुर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र में और कई ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा।

Bihar News : वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा मुजफ्फरपुर जंक्शन (Muzaffarpur Junction is developing as a world class station)
केंद्रीय रेल मंत्री ने बेतिया में कहा कि मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशी की बात है कि 442 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर जंक्शन को क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। लंबी दूरी के लिए 100 अमृत भारत ट्रेनें और कम दूरी के लिए 50 नमो भारत ट्रेनें बनाने की योजना है।

Bihar News : स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री का स्वागत (Union Railway Minister welcomed at the station)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर-वाल्मीकि नगर-बगहा-बेतिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाल्मीकि नगर, बगहा एवं नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों पर उपस्थित लोगों ने रेल मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
Bihar News : बेतिया में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत (There will be relief from traffic jam in Bettiah)
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि बेतिया शहर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 103 करोड़ रुपये की लागत से बेतिया और कुमारबाग स्टेशन के मध्य बेतिया (छावनी) के निकट समपार संख्या-2 पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण की मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना के तहत आरओबी के साथ ही रेलवे लाइन के एक तरफ बेतिया-लौरिया लेन और दूसरी तरफ मैनाटांड एवं नरकटियागंज लेन का निर्माण किया जाना था। पिछले वर्ष मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस आरओबी के बेतिया-लौरिया लेन का उद्घाटन किया गया था। इस आरओबी के मैनाटांड लेन और नरकटियागंज लेन भी पिछले वर्ष मई 2024 में चालू कर दिए गए थे। इस परियोजना का शेष बचा भाग सड़क उपरी पुल का निर्माण कार्य पिछले माह जनवरी 2025 में पूरा कर लिया गया था, जिसको उनके द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस आरओबी के चालू होने के बाद बेतिया शहरवासियों को एक ओर जहां ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी वहीं यातायात की आवाजाही आसान और तेज होगी। साथ ही ट्रेनों की परिचालन की संरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी।

Bihar News : 1.51 लाख से ज्यादा भर्तियां की गईं (More than 1.51 lakh recruitments were done)
केंद्रीय रेल मंत्री ने बेतिया के बाद स्पेशल ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे मुजफ्फरपुर जंक्शन का 3डी मॉडल भी देखा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर वासियों के लिए हर्ष की बात है कि 442 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा 95 हजार युवाओं की भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। पिछले वर्ष भारतीय रेलवे द्वारा पारदर्शी तरीके से 1.51 लाख से ज्यादा भर्तियां की गई हैं।
Bihar News : समारोह में इनकी रही मौजूदगी (His presence in the ceremony)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि बेतिया में रेलवे द्वारा आयोजित समारोह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार, सांसद गोपालजी ठाकुर एवं विधायकों सहित पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
Leave a comment