Home उत्तर प्रदेश Budget News : आगरा शहर के विकास के लिए ‘धनवर्षा’ ‘Dhanvarsha’ for the development of Agra city
उत्तर प्रदेश

Budget News : आगरा शहर के विकास के लिए ‘धनवर्षा’ ‘Dhanvarsha’ for the development of Agra city

Budget News : आगरा नगर निगम कार्यकारिणी ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 1493.44 करोड़ का बजट अनुमोदित किया है। नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए विभिन्न मदों में लाइसेंस शुल्क लेने पर मुहर लगा दी है। निर्णय लिया गया है कि कुत्तों की नसबंदी पर सदन की अनुमति के बाद ही धनराशि खर्च हो सकेगी।

आगरा/लखनऊ.

मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले आगरा शहर के विकास के लिए नगर निगम ने खजाना खोल दिया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों के लिए 1493.44 करोड़ का बजट अनुमोदित किया है। नगर निगम की कार्यकारिणी प्रस्तावित बजट को मंजूरी दे दी। अब इस अनुमानित बजट को स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बजट बैठक की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से की, जबकि बैठक का संचालन मुख्य वित एवं लेखाधिकारी वृजेश सिंह ने किया। प्रस्तुत किये गये बजट के सापेक्ष तेरह सौ करोड़ 77 लाख रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है।

बजट की बैठक में विभिन्न 69 मदों में लाइसेंस शुल्क लेने के लिए कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया, जिसे कतिपय संशोधनों के साथ सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस मद को 85 लाख 72 हजार से बढ़ाकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दो करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा विज्ञापनों से होने वाली आय को भी आठ से बढ़ाकर नौ करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कुत्तों की नसबंदी के लिए छह से बढ़ाकर 7.60 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर कार्यकारिणी सदस्य रवि माथुर ने अपत्ति व्यक्त की। इसे खर्च करने की अनुमति सदन की अनुमति मिलने के बाद ही दी जाएगी। राज्य सरकार की तीन नवीन योजना सीएम ग्रिड में 200 करोड़, नगरीय क्षेत्रों में उपवन योजना में एक करोड़ और मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम को 20 करोड़ का बजट मिलने का भी अनुमान लगाया गया है। जिसका प्राविधान बजट में किया गया है। इस दौरान जलकल विभाग के लिए 152 करोड 23 लाख के बजट रखा गया जिसके सापेक्ष 137 करोड़ 85 लाख के व्यय का अनुमान लगाया गया है। इसे भी कार्यकारिणी समिति द्वारा स्वीकृत कर दिया गया।
आगरा में स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर वर्तमान वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये दिया गया है। विविध मदों से प्राप्त होने वाली ये राशि पूर्व में 12 करोड़ थी जो अब बढ़ाकर 17 करोड़ कर दी गयी है।

आगरा शहर में विकास कार्यों के लिए नगर निगम ने बजट में बढ़ोतरी कर दी है। अगले वित्तीय वर्ष में 1493.44 करोड़ रूपयों से 100 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

Budget News : टैक्स में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट (You will get 10 percent rebate in tax)

एक अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक हाउस टैक्स जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट का प्राविधान भी किया गया है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा जलकर, सीवर और जलमूल्य भी एकमुश्त जमा कराये जाने पर 31 मार्च 2025 तक छूट को बढ़ा दिया गया है। ये छूट 15 फरवरी दी गयी थी।

Budget News : बैठक में ये रहे उपस्थित (were present at the meeting)

बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, उप नगर आयुक्त सरिता सिंह, लेखाधिकारी विपिन कुमार यादव, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय राम, महाप्रबंधक जलकल अरुणेन्द्र राजपूत, पशु कल्याण अधिकारी डॉ .अजय कुमार सिंह के अलावा उपसभापति हेमलता चौहान, कार्यकारिणी सदस्य रवि माथुर, अमित पटेल, हरिओम गोयल, बनवारीलाल, मुरारी लाल गोयल, गजेंद्र सिंह, मिनाक्षी वर्मा, बंटी माहौर और आशीष सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Agra News : हाउस टैक्स की बकायेदारों पर सख्ती (Strictness on house tax defaulters)

राजस्व लक्ष्य के हासिल करने के लिए नगर निगम प्रशासन बकायेदारों पर सख्ती कर रहा है। नगर अयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सवा सौ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बकायेदारों के खिलाफ कुर्की वारंट की कार्रवाई कर 31 मार्च तक हर हाल में बकाया टैक्स जमा कराने के निर्देश राजस्व कर्मियों को दिये हैं। इसी को लेकर सोमवार को छत्ता जोन में सात बकायेदारों से 5.95 लाख रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा।
कर अधीक्षक नरेंद्र पाल यादव, राजस्व निरीक्षक रोहित वर्मा आदि ने टीम के साथ छत्ता जोन में बकायेदारों के खिलाफ कुर्की वारंट की कार्रवाई प्रारंभ की तो उनमें हड़कंप मच गया। सात बकायेदारों ने मौके पर ही 5.95 लाख रुपये का जमा कराया। रामबाग चौराहा निवासी सरोज देवी पर छह लाख इकसठ हजार एक सौ इकतालिस रुपये संपत्तिकर के रुप में बकाया चला आ रहा था। कार्रवाई के खौफ से इन्होंने मौके पर ही टीम को दो लाख रुपये जमा कराये। झा इंजीनियरिंग वर्क्स रामबाग पर एक लाख रुपये से अधिक की देनदारी थी इन्होंने भी मौके पर पचास हजार रुपये जमा कराये। इसके योगेश कुमार,सत्येंद्र कुमार,रामप्रकाश और राकेश की हार्डवेयर कटरा बजीर खां पर डेढ़ लाख से अधिक का बकाया चला आ रहा था। कार्रवाई के डर से इनके द्वारा एक लाख का चेक दिया गया। कटरा बजीर खां के ही आर जे इंडस्ट्रीज ने पचास हजार में से बीस हजार, सावि़त्री इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज कटरा बजीर खां ने 2.10 लाख में से एक लाख रुपये, पुष्पा रानी कटरा बजीर खां 2.15 लाख के बकाये में से एक लाख और राधेश्याम गोयल ने 74 हजार के बकाये में से 25 हजार रुपये मौके पर जमा कराये। सभी बकायेदारों को अवशेष बकाया जमा कराने के लिए बकायेदारों ने 31 मार्च तक का आश्वासन दिया गया है।

Agra News : बड़े बकायेदारों पर खास नजर (Special attention on big defaulters)

जीआईएस सर्वे में अपडेट सम्पत्तियों में पचास हजार से अधिक के बकायेदारों पर नकेल कसने के निर्देश दिये गये हैं। नगरायुक्त के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब हर राजस्व निरीक्षक को पचास हजार से अधिक के दस बकायेदारों से वसूली करना अनिवार्य कर दिया गया है। वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई हेै।

Agra News : हाउस टैक्स का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश (Instructions to meet the target of house tax)

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पचास हजार से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ नगरायुक्त ने कुर्की वारंट जारी कर सम्पत्ति सील करने की कार्रवाई के आदेश दिये हुए हैं। सभी जोनल अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिये गये हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

यूपी: आगरा में चाहिए बेंगलुरु जैसा सिस्टम! Agra needs a system like Bengaluru

Agra News: मोहब्बत की नगरी को और सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी की टंकियों की युद्धस्तर पर सफाई Cleaning of water tanks in Agra on war footing

Agra News: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। नगर निगम के...

उत्तर प्रदेश

यूपी: ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा Greater Agra will become the second Noida

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे, उन्होंने यहां आगरा...

उत्तर प्रदेश

यूपी : आगरा नगर निगम में काली पट्टी का डर! Fear of black belt in Agra Municipal Corporation

UP News : यूपी के आगरा में भले ही मेयर हेमलता दिवाकर...