Home उत्तर प्रदेश Scholarship Update : यूपी में छात्रवृत्ति के नियम में ये बड़ा बदलाव This is a big change in the scholarship rules in UP
उत्तर प्रदेश

Scholarship Update : यूपी में छात्रवृत्ति के नियम में ये बड़ा बदलाव This is a big change in the scholarship rules in UP

Scholarship Update : अब छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ओटीआर, बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन, एसकोड वैलिडेशन और नैक या एनबीए की मान्यता बहुत जरूरी है।

आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रवृत्ति के नाम पर होने वाले घोटाले और छात्रों की परेशानी देखकर कई बदलाव किए हैं। इससे छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता आएगी और छात्रों की परेशानी भी कम होगी। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति वितरण में पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था लागू की है, जिससे ही अब समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व जनजाति विकास विभाग की संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के पात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रों को बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आगरा के जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापित ने बताया कि छात्रवृत्ति में ओटीआर, बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन, एसकोड वैलिडेशन और नैक या एनबीए की मान्यता की अनिवार्यता जरूरी है।

छात्रवृत्ति के नाम पर पहले बंदरबांट किया जाता था। उत्तर प्रदेश सरकार की तय छात्रवृत्ति पात्रों तक नहीं पहुंचती थी। फर्जीवाड़ा करके इसमें स्कूल संचालक और अन्य अपनी जेबें भर लेते थे। वर्ष 2015 में सरकार ने छात्रवृत्ति में ऑनलाइन व्यवस्था की शुरूआत की थी, जिससे छात्रवृत्ति के बंदरबांट पर रोक लगी। इसके बाद से ही लगातार छात्रवृत्ति वितरण और पात्रों के चयन में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे छात्रवृत्ति के नाम पर होने वाले घोटालों पर अंकुश लगा है।

छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वन टाइम रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था लागू हो गई है।

जीआर प्रजापति

समाज कल्याण अधिकारी, आगरा

Scholarship Update : क्या है ओटीआर what is OTR

जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापित ने बताया कि यूपी में छात्रवृत्ति योजना अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी है। पहली बार प्रदेश में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था लागू की जा रही है। छात्र क्लास 9 या ऊपर की क्लास में प्रवेश लेता है। यदि छात्र छात्रवृत्ति के लिए पात्र है तो उसे छात्रवृत्ति के लिए अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना होगा। इसी ओटीआर से उसे आगे की क्लास में भी छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्र को आगे की हर क्लास में छात्रवृत्ति के लिए नया रजिस्ट्रेशन फार्म नहीं भरना होगा। उसका छात्रवृत्ति फार्म ओटीआर से भर जाएगा। छात्र को सिर्फ जरूरी अपडेट ओटीआर में करने होंगे। ओटीआर से पात्र छात्रों को बार-बार रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। देश और प्रदेश में लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में ओटीआर की व्यवस्था पहले से लागू है। इसी तरह इसे यहां पर लागू किया जा रहा है।

Scholarship Update : इनकी अनिवार्यता की गई लागू They were made mandatory

जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापित ने बताया कि हर पात्र छात्र, कॉलेज प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जाएगा। यह भी बहुत जरूरी है। इसमें छात्र का बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा। इसके साथ ही स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी का भी बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। आधार कार्ड की तरह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन होना है। इसके बाद छात्रवृत्ति में एसकोड वैलिडेशन भी बहुत जरूरी है। एसकोड वैलिडेशन में उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप के ऑफिशल वेबसाइट या नेशनल छात्रवृत्ति के पोर्टल पर छात्र के आवेदन की जांच करना है। इससे भी छात्रवृत्ति में संस्थान की नेक या एनबीए की मान्यता भी जरूरी की गई है। यदि किसी संस्थान को नेक या एनबीए से मान्यता नहीं है तो उसके छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा सकती है।

Scholarship Update : कार्यशाला में समस्या का होगा समाधान The problem will be solved in the workshop

जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापित ने बताया कि छात्रवृत्ति को लेकर किए गए बदलाव को छात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है, जिसमें आगरा में आठ सितंबर 2025 को मंडलस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें निदेशालय से तकनीकि टीम के विशेषज्ञ आ रहे हैं, जो कार्याशाला में छात्रवृत्ति योजना में किए जा रहे बदलाव के बारे में बताएंगे। छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के सामने आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Scholarship Update : इन चरणों में मिलेगी छात्रवृत्ति Scholarship will be given in these steps

जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापित ने बताया कि इस बार छात्रवृत्ति वितरण को लेकर भी बदलाव किया गया है। इस साल एससी और एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण चार चरण में किया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहे। इसके साथ ही जनरल और ओबीसी के छात्रों को भी दो चरण में छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...