Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर Big fraud exposed in Agra Municipal Corporation
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर Big fraud exposed in Agra Municipal Corporation

Agra News : नगर निगम में बिना विभागीय प्रक्रिया के पीएफ का पैसा निकाला जा रहा था। बैंक और निगम कर्मियों की मिलीभगत का शक है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर एक महिला अनुचर को सस्पेंड किया गया है।

Agra News : नगर निगम में भविष्य निधि खाते से अनियमित ढंग से धनराशि निकाले जाने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। नगर निगम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में जमा कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से विभागीय प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए सीधे धन आहरित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर नगर निगम की महिला अनुचर अर्चना को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह,अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी और मुख्य नगर लेखा परीक्षक निर्विकार गोयल को रखा गया है।

Agra News : भविष्य निधि खाते से अनियमित आहरण का मामला प्रकाश में आया है हालांकि कर्मचारी ने खाते से अपना ही धन आहरित किया है। घोटाले जैसा कोई मामला नहीं है लेकिन ये वित्तीय अनियमितता अत्यंत गंभीर है। प्रथमदृष्टया यह स्पष्ट होता है कि प्रक्रिया का पालन किए बिना धन निकाला गया है। मैंने जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैंक प्रबंधन को भी पत्र भेजा जा चुका है।

अंकित खंडेलवाल

नगर आयुक्त, आगरा

Agra News : कैसे सामने आया फर्जीवाड़ा How the fraud came to light

नगर निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल शर्मा किसी कार्य से बैंक पहुंचा था, जहां उसने भविष्य निधि खातों से धन निकासी की एक सूची देखी। यह देखकर वह हैरान रह गया क्योंकि सामान्यत: ऐसी सूची उसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक जाती है। शक होने पर उसने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों से बातचीत कर इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित बैंक पटल बाबू की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए जांच की संस्तुति की।

Agra News : अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करके निकाला जा रहा था पैसा Money was being withdrawn by forging signatures of officials

मामले की तह में जाने पर यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त करीब 750 कर्मचारियों की भविष्य निधि कटौती की धनराशि को बिना विभागीय प्रक्रिया अपनाए निकाला जा रहा था।

Agra News : इन अधिकारियों के हस्ताक्षर से पीएफ निकासी की अनुमति दी जाती है PF withdrawal is permitted by the signature of these officers

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर के उपरांत ही कर्मचारी को पी एफ खाते से धन आहरित करने की अनुमति दी जाती है लेकिन उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पी एफ की राशि निकाली जा रही थी। इस रैकेट में शामिल लोग कर्मचारियों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें बिना वैध प्रक्रिया अपनाए भविष्य निधि खाते से धनराशि दिलवा रहे थे।

Agra News : जांच के घेरे में निगम और बैंक दोनों के कर्मचारी Employees of both the corporation and the bank are under investigation

इस गंभीर प्रकरण में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी और सी एफ ओ बृजेश कुमार सिंह और मुख्य नगर लेखा परीक्षक निर्विकार गोयल को जांच सौंपी है। नगर आयुक्त का कहना है कि यदि जांच में निगम कर्मियों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...

उत्तर प्रदेश

Agra News: इफको ने केंद्र प्रभारियों को किया ट्रेंड IFFCO trained the centre in-charges

आगरा। खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत इफको ने बुधवार को यूथ हॉस्टल...

उत्तर प्रदेश

Agra News: परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर और डीएम Divisional Commissioner, Police Commissioner and DM reached the examination centres

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त के साथ उत्तर...