Home उत्तर प्रदेश Agra News : पानी की मुख्य पाइप लाइन का पिलर क्रैक Crack in pillar of water main pipeline
उत्तर प्रदेश

Agra News : पानी की मुख्य पाइप लाइन का पिलर क्रैक Crack in pillar of water main pipeline

Agra News : शहर के बिजली घर चौराहे के पास नाले का डायवर्जन किया गया। नाले के कार्य के दौरान मुख्य पाइपलाइन का पिलर क्रैक हो गया। जलकल विभाग के जीएम ने निरीक्षण किया।

Agra News : शहर के बिजली का चौराहे के पास नाले का डायवर्जन किया गया। इस दौरान यहां से गुजरने वाली जलकल विभाग की मुख्य पाइप लाइन का पिलर क्रैक हो गया। पानी के बहाव से पिलर गिरने का खतरा बढ़ गया है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पिलर की मरम्मत के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए।

बिजली घर चौराहे के पास नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नाले का डायवर्जन किया गया, जिससे जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। पिलर में क्रैक आने से पाइपलाइन कोई नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने गुरुवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां से पिलर को हटाना संभव नहीं है। बिना पिलर के सपोर्ट लिए पाइपलाइन को नुकसान हो सकता है, जिससे ताजगंज जोन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। बारिश के सीजन में पानी का बहाव तेज होता है, जिससे पाइपलाइन को ज्यादा खतरा रहता है।

Agra News : जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि यह 32 इंच की पाइपलाइन है, जो जीवनी मंडी जलकल से निकलती है। इस पाइपलाइन से ताजगंज जोन के जेडपीएस भरे जाते हैं।

महाप्रबंधक एके राजपूत ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जल्दी जल्द ही पिलर की मरम्मत का कार्य शुरू करें, जिससे किसी प्रकार से मुख्य पाइपलाइन को नुकसान नहीं हो। पिलर की मजबूती से पाइपलाइन सुरक्षित रहेगी। क्षेत्र की जलापूर्ति सुचारू रहेगी वह प्रभावित नहीं होगी। महाप्रबंधक ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पिलर की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू करें। इस कार्य में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार, अवर अभियंता आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

आगरा विश्वविद्यालय में Communication Skills पर व्याख्यान, प्रो. एनपीएस चंदेल ने छात्रों को दिए प्रभावी संवाद के गुर

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर...

उत्तर प्रदेश

भू-माफिया पर नगर निगम की नजर, कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई

आगरा। नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...