Home उत्तर प्रदेश Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner
उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

Agra News: नालों की सफाई में दिक्कतें आ रही हैं। अब नालों का सर्वे होगा। पहले चरण में मुख्य नालों पर कार्य किया जाएगा। नवागत नगर आयुक्त निरीक्षण करके व्यवस्थाएं परख रहे हैं।

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जहां नाले की सफाई सही न मिले, उसका जवाब अतिक्रमण है। इसे दूर करने के लिए अब नालों का सर्वे होगा। किस नाले पर कहां-कहां किस तरह का अतिक्रमण है, जिससे उसे हटवाया जा सके। अधिकारियों को सर्वे को लेकर सख्त निर्देश दिये हैं।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण की समस्या बताई जा रही है, जिसके कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। अभी नाले-‌नालियों की सफाई को लेकर अभियान चल रहा है। मानसून से पहले यानि 15 जून तक नगर निगम सीमा के अंतर्गत नालों और नालियों की तलीझाड़ सफाई करनी है। पहला काम रोस्टर में बदलाव किया गया है। रोस्टर अब महीने वाला नहीं साप्ताहिक है। दूसरा काम नालों का सर्वे करवाना है। संबंंधति अधिकारियों को नालों का सर्वे करने के लिए सख्त निर्देश दिये हैं। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। हमें शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत देने की दिशा में बेहतर से बेहतर कार्य करने हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण भी होना है।

उन्होंने बताया कि नालों का सर्वे होगा। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पहले चरण में शहर के मुख्य नालों को लिया जाएगा। किस नाले पर कहां-कहां किस तरह का अतिक्रमण है। नाले को किस तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाए, उस दिशा में कार्य किया जाएगा। नालों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक प्लान बनेगा। उस प्लान के आधार पर नालों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही भी होगी। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं नालों का निरीक्षण करके सफाई कार्य की हकीकत देख रहे हैं। जहां कार्रवाई की जरूरत होती है वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को कई क्षेत्रों में निरीक्षण किया। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार भी साथ रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

आगरा विश्वविद्यालय में Communication Skills पर व्याख्यान, प्रो. एनपीएस चंदेल ने छात्रों को दिए प्रभावी संवाद के गुर

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर...

उत्तर प्रदेश

भू-माफिया पर नगर निगम की नजर, कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई

आगरा। नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश को प्रेरित करता है- ओम बिड़ला The life of Lokmata Ahilyabai Holkar inspires the nation – Om Birla

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती एत्मादपुर में मनाई गई।...

उत्तर प्रदेश

Agra News: पानी नहीं आया तो आंदोलन Protest if water supply fails

आगरा। बसपा पार्षद दल ने पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को...