Home उत्तर प्रदेश Agra News : आगरा में गौ महिमा महोत्सव, तैयारी शुरू Gau Mahima Mahotsav in Agra, preparations begin
उत्तर प्रदेश

Agra News : आगरा में गौ महिमा महोत्सव, तैयारी शुरू Gau Mahima Mahotsav in Agra, preparations begin

Agra News : नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के लिए आगरा में प्रथम कार्यकारी कार्यालय का किया उद्घाटन किया गया। सेवा भवन सहित विभिन्न केंद्रों पर मंगल कलश यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।

Agra News : शहर की सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के लिए सुल्तानगंज पुलिया के निकट स्थापित सेवा भवन पर गुरुवार को संतों-महंतों, समाजसेवियों, गौ सेवकों और शिव भक्तों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं नारियल तोड़कर नवदिवसीय विशाल-दिव्य गौ महिमा महोत्सव के लिए प्रथम कार्यकारी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौ माता की जय और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज गया।

इस अवसर पर समाजसेवी व भाजपा पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों व ऋषि उपाध्याय ने बताया कि श्रावण मास के पावन अवसर पर आगरा के सूरसदन में 14 जुलाई से नव दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः बेला में काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौ पूजन व दान तथा विशिष्ट संत दर्शन एवं आशीर्वचन होगा। साथ ही रोजाना शाम 4 से 8 बजे तक जगद्गुरु आचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास महाराज के परम कृपापात्र रसराज महाराज की अमृतवाणी से शिव महापुराण कथा, देश-दुनिया के जाने-माने संतों व गोविज्ञान विशेषज्ञों द्वारा गोविज्ञान पर आधारित व्याख्यान और बाबा चित्र विचित्र महाराज व साध्वी पूनम दीदी जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भाव विभोरमयी भजन संध्या का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, ममता सिंघल व कुमकुम उपाध्याय ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 9 बजे राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से कार्यक्रम स्थल सूरसदन तक विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। आगरा क्षेत्र की लगभग 1500 श्रद्धालु महिलाएं मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में सहभागिता करेंगी।

काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सवालाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौ पूजन व दान तथा विशिष्ट संत दर्शन एवं आशीर्वचन होगा।

Agra News : महिलाएं कलश यात्रा यहां कराएं पंजीकरण Women should register for Kalash Yatra here

सुल्तानगंज पुलिया के पास सेवा भवन, भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नंबर 5, ब्लॉक नंबर 11, प्रथम तल, संजय प्लेस, उमा दत्त शर्मा, 76, रोशन बाग की पुलिया के निकट, रोशन बाग, दयालबाग, ममता सिंघल, फ्लैट नंबर 101, कृष्णा अपार्टमेंट, भगवान नगर, बल्केश्वर, विश्वनाथ भारद्वाज, मीनाक्षी शर्मा, कैला चामुंडा देवी मंदिर, सब्जी मंडी से आगे, बल्केश्वर, सरला भारद्वाज, शिव मंदिर, जनक पार्क, कमला नगर, आशा अग्रवाल, 33/19 ए/9 लोहिया नगर, बल्केश्वर, शशि गुप्ता, न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर

Agra News : उद्घाटन में इनकी रही मौजूदगी His presence at the inauguration

इस दौरान श्रीधाम वृंदावन से सनातन केसरी जी महाराज, अरविंद बाबा, विजय ओझा, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, ऋषी उपाध्याय, पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, ममता सिंघल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, शशि गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, ऋषि रंजना गौड, प्रियंका ठाकुर, पंडित उमादत्त शर्मा, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, आदर्श नंदन गुप्त, मयंक खंडेलवाल, गिर्राज बंसल, प्रवीण आर्य रिंकू, नितेश बंसल एडवोकेट, विश्वनाथ भारद्वाज, विजय वर्मा, नीता बत्रा, विवेक शर्मा, श्वेता शर्मा, मीरा माहेश्वरी और सविता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश

Agra News: ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएम Negligence in the security of EVM warehouse will not be tolerated – DM

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर...

उत्तर प्रदेश

Agra News: डीएम ने देखा कार्य, इस तारीख को मिलेगी ये बड़ी सौगात DM inspected the work, this big gift will be given on this date

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरुवार को निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण करने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: बीडीओ ब्लॉकों में खोलें मौसम विज्ञान केंद्र-मंत्री Open meteorological centers in BDO block: Minister

Agra News: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने...

उत्तर प्रदेश

Agra News: नालों पर अतिक्रमण का होगा सर्वे-नगर आयुक्त Encroachment on drains will be surveyed–Municipal Commissioner

आगरा। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने नाले-नालियों की सफाई को...